icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow10 May 2025, 11:45 am

Balaghat - सीएससी केंद्रों की शिकायत के बाद युवक पर किया गया हमला

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट तहसील परसवाड़ा में सीएससी आधार केंद्रों की कथित अनियमितताओं के खिलाफ शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीडि़त मोहम्मद तौसीफ कुरैशी परसवाड़ा निवासी ने शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की है जिसमें उसने बताया है कि शिकायत से नाराज होकर उस पर परसवाड़ा में जानलेवा हमला कर दिया गया है। पीडि़त तौसीफ कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 9 मई की रात लगभग 8 बजे की है, जब पीडि़त जिलानी मेडिकल के सामने मौजूद था। वहीं पर मोहित डहरवाल नामक युवक ने उस पर हमला किया और कथित तौर पर उसकी अनामिका अंगुली को दांत से काटकर अलग कर दिया। पीडि़त की मानें तो इस हमले के पीछे वजह परसवाड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आधार केंद्रों की शिकायत है जो उन्होंने कलेक्टर और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रातभर थ्रेसर चलाकर 20 क्विंटल सोयाबीन चोरी: खेत में भूसा बिखरा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के कोलवी गांव में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और थ्रेशर मशीन लेकर किसान के खेत में पहुंचे और करीब 6 बीघा में काटकर रखी सोयाबीन की फसल की थ्रेशिंग कर करीब 20 क्विंटल सोयाबीन चोरी कर ले गए। सुबह किसान खेत पर पहुंचा तो फसल की जगह सिर्फ भूसा बिखरा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। Kolvi निवासी किसान जमना लाल पाटीदार ने अपने 6 बीघा खेत में सोयाबीन की फसल काटकर एक जगह ढेर लगा रखा था। रात में अज्ञात चोर पूरी तैयारी के साथ ट्रैक्टर और थ्रेशर मशीन लेकर खेत में पहुंचे। चोरों ने रातभर थ्रेशर चलाकर काटकर रखी पूरी फसल से सोयाबीन निकाली और करीब 20 क्विंटल उपज लेकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। खेत में रखी सोयाबीन की फसल गायब थी और उसकी जगह चारों ओर भूसा बिखरा हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में ट्रैक्टर और थ्रेशर जैसी बड़ी मशीनरी लाकर पूरी फसल की थ्रेशिंग करना और उपज लेकर चले जाना गंभीर मामला है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने और चोरी गई सोयाबीन बरामद करने की मांग की। पीड़ित किसान जमना लाल पाटीदार ने रठांजना थाने में घटना की सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही चोरों की पहचान और चोरी गई फसल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report

अलवर: साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाला आरोपी गिरफ्तार; 7.05 लाख फ्रॉड उजागर

Alwar, Rajasthan:साइबर ठगी के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7.05 लाख का फ्रॉड लेनदेन उजागर अलवर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत अखैपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वनप्लस 11R मोबाइल फोन भी बरामद किया है。 अखैपुरा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 1930 साइबर हेल्पलाइन और समन्वय पोर्टल पर दो बैंक खातों से संबंधित साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने दोनों बैंक खाते कमीशन के बदले साइबर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी। पुलिस जांच में दोनों खातों के जरिए कुल 7 लाख 5 हजार रुपये का फ्रॉड लेनदेन सामने आया है। मामले में पुलिस ने दिपांशु उर्फ दीपू पुत्र हुकमचंद सैनी (25 वर्ष), निवासी विसारती पाड़ा, लादिया मोहल्ला, अलवर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक वनप्लस 11R मोबाइल फोन बरामद किया गया है। कार्रवाई में ASI घनश्याम की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ आगे का अनुसंधान कर रही है।
0
0
Report

मालाखेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, लैब कर्मचारी नीरज की मौत

Mala Khera, Rajasthan:मालाखेड़ा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीरज कुमार जांगिड़ के रूप में हुई है, जो लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल की लैब में कार्यरत था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, नीरज घर की छत पर बने कमरे में सोने की बात कहकर चला गया था, लेकिन उसके नीचे न उतरने पर परिजन चिंता में घर लौटे, तो छत के कमरे में नीरज फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है; नीरज ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
0
0
Report
Advertisement

दूनी के सरकारी अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी; CCTV में कैद हुआ मामला

Tonk, Rajasthan:सरकारी अस्पताल से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात दूनी के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकरी के अनुसार देवड़ावास निवासी संदीप खंगार अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मौका मिलते ही मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं क्षेत्र में लगातार सामने आ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता है। कुछ दिन पहले भी दूनी बाजार से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
0
0
Report

बीकानेर के विधायक भाटी बोले: EWS दायरा सरल कर युवाओं को बड़ा लाभ दें

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी सियासी खबर विधायक रविन्द्र सिंह भाटी से बातचीत कहा - ये लड़ाई गरीब, वंचित और शोषित की है बीकानेर की जनता ने जो प्यार दिया, उसका दिल की गहराइयों से आभार EWS सरलीकरण पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- मौजूदा शर्तों की वजह से पात्र युवा भी लाभ से हो रहे वंचित भाटी बोले- बीकानेर की 5 एकड़ जमीन और गुरुग्राम-NCR की 5 एकड़ जमीन को एक नजर से देखना न्यायसंगत नहीं EWS का दायरा बढ़ाने की मांग नहीं, जो पात्र हैं उन्हें योजना का सही लाभ मिले डबल इंजन सरकार से भाटी की मांग- EWS की शर्तों में सरलीकरण कर युवाओं को बड़ी सौगात दें वोट चोरी के आरोपों पर बोले- चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप समझ में आते हैं, लेकिन जब अपने ही साथियों की तरफ से सवाल उठें तो चिंता की बात है बढ़ते रोड शो और सियासी दायरे पर भाटी बोले- गरीब, वंचित और शोषित की आवाज को मजबूती से उठाना मेरा मकसद पार्टी बनाने की अटकलों पर बोले- भविष्य के गर्भ में बहुत कुछ, अभी उन लोगों के लिए काम कर रहा हूं जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया बीकानेर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भाटी का जवाब- मैं बाड़मेर में खुश हूं, बीकानेर के जनप्रतिनिधियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
0
0
Report

जीरो टैगिंग के साथ यूरिया-डीएपी की आपूर्ति शुरू, किसानों को राहत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रबी सीजन शुरू होने से पहले यूरिया और डीएपी की भारी मांग है। कृषि विभाग ने उर्वरक कम्पनियों को सप्लाई के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है और टैगिंग के नाम पर किसानों से छलावा नहीं होगा। आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उर्वरक निर्माता कम्पनियों से कहा है कि उर्वरकों की आपूर्ति के दौरान अन्य उत्पाद नहीं बेचे जाएँ। उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद बेचे जाने की शिकायत मिल रही है; किसानों को निर्धारित दरों पर यूरिया-डीएपी नहीं मिल पा रहा। विभाग ने वितरण चैनलों पर कड़ाई बरतते हुए डीलरों, पैक्स, KVSS आदि को मजबूर न करने तथा जैविक खाद, माइक्रोन्यूट्रिएंट आदि साथ में न भेजने के निर्देश दिए। रेल रैक के आधार पर आवंटन होगा और जिलावार/डीलरवार वितरण योजना के अनुसार होगा। सहकारिता विभाग ने प्राथमिकता पैक्स और सहकारी समितियों को दी है और समय से पहले भुगतान करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पांच स्कूलों में 1160 विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान की जागरूकता

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में 'सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान' अभियान के तहत पांच इमली क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, प्रज्ञा विद्या विहार माध्यमिक विद्यालय, राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय और जेआर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुल 1160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट, फूड लेबल, पैकेजिंग, खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों और उनसे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पैकेजिंग और लेबल पर दर्ज जरूरी जानकारियों की जाँच कर सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील पामेचा ने बताया कि यह कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने स्कूलों में मिड-डे मील की भी जाँच की। इस दौरान खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक FS&SAI रजिस्ट्रेशन, फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस, हाइजीन और सैनिटेशन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित संस्थानों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

यूरिया-डीएपी के साथ अन्य उत्पाद बेचने पर कृषि विभाग ने सख्त निर्देश जारी

Jaipur, Rajasthan:यूरिया-डीएपी के साथ अब नहीं बेच सकेंगे अन्य उत्पाद, कृषि विभाग ने उर्वरक निर्माता कम्पनियों पर दिखाई सख्ती - कृषि विभाग ने उर्वरक कम्पनियों को दिए निर्देश, किसानों के लिए अन्य उत्पादों की टैगिंग नहीं करें, टैगिंग के नाम पर किसानों से नहीं होगा छलावा - सभी जिलों में मांग के मुताबिक होगी खाद की सप्लाई, कृषि विभाग की बगैर अनुमति रैक नहीं लगेंगी राज्य में रबी सीजन की बुवाई से पहले यूरिया और डीएपी की भारी मांग है। इसे देखते हुए कृषि विभाग भी सतर्कता से किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है। इसे लेकर कृषि विभाग ने उर्वरक निर्माता कम्पनियों को सप्लाई करने को लेकर जिम्मेदारी तय कर दी है। वहीं कम्पनियों को जीरो टैगिंग के निर्देश दिए गए हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह से रबी सीजन की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है। किसानों के बीच इस समय सरसों की बुवाई से पहले डीएपी और यूरिया की भारी मांग है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि किसानों को यूरिया और डीएपी निर्धारित दरों पर नहीं मिल पा रहा है। वितरकों द्वारा किसानों को डीएपी के साथ अन्य उत्पाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहीं वितरकों का तर्क है कि ये अन्य उत्पाद उर्वरक निर्माता कम्पनियों द्वारा जबरन बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दरअसल कई तरह के जैविक खाद, माइक्रोन्यूट्रिएंट और अन्य रासायनिक पदार्थों को उर्वरक कम्पनियां डीएपी और यूरिया के साथ बेचती हैं। इसे कृषि विभाग की भाषा में टैगिंग कहा जाता है। इन गड़बड़ियों को लेकर अब कृषि विभाग ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उर्वरक निर्माता कम्पनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उर्वरकों की आपूर्ति के दौरान अन्य उत्पाद नहीं बेचे जाएं। यूरिया-डीएपी की सप्लाई को लेकर आदेश क्या ? - कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने उर्वरक निर्माता कम्पनियों को लिखा पत्र - लिखा, कम्पनियां दावा तो करती हैं कि उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद नहीं देते - लेकिन राज्य के लगभग हर हिस्से से विभाग को मिल रही शिकायतें - यूरिया-डीएपी के साथ अन्य उत्पाद बेचे जाने की मिल रही हैं शिकायतें - आयुक्त ने कहा, सख्ती से पालना हो कि टैगिंग नहीं की जाएगी - उर्वरकों के साथ कीटनाशक, माइक्रोन्यूट्रिएंट, जैविक उत्पाद नहीं बेचे जाएंगे - किसी भी किसान, पैक्स, KVSS, या रिटेलर को मजबूर नहीं किया जाएगा - उर्वरक की आपूर्ति के साथ ऐसे कोई भी उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा - निर्माता कम्पनियां यह भी देखें कि पैक्स, KVSS या रिटेलर कम्पनी के नाम पर अन्य उत्पाद नहीं बेचें - इन निर्देशों की पालना के लिए एक आंतरिक निगरानी प्रणाली विकसित करेंगी - अनधिकृत आवंटन, उर्वरक के डायवर्जन, विभाग के आवंटन का अनुपालन न करने, - सरकारी निर्देशों के विपरीत चुनिंदा आपूर्ति, या टैगिंग करने, - आदि इस तरह के सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा - उल्लंघनों के मामलों में लागू अधिनियमों, नियमों, नियंत्रण आदेशों के तहत कार्रवाई की जाएगी - इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी/अधिकारी/वितरक/डीलर की होगी कम्पनियां अपने स्तर से खाद नहीं बांट सकेंगी कृषि विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि उर्वरकों को लाने वाली रेल रैक को कृषि विभाग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर लगाया जाएगा। उर्वरकों का जिलावार, संस्थावार और डीलरवार आवंटन/वितरण पूरी तरह से कृषि विभाग द्वारा जारी आवंटन योजना के अनुसार ही किया जाएगा। उर्वरक निर्माता कंपनियां डीलरों या अन्य वितरण चैनलों के बीच आवंटन को स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले सकेंगी। उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति के लिए कृषि और सहकारिता विभाग ने नोडल अधिकारी भी लगाए हैं. सहकारी समितियों को उर्वरक आपूर्ति में प्राथमिकता - कृषि विभाग ने उर्वरक निर्माता, आपूर्तिकर्ता कम्पनियों को दिए निर्देश - पैक्स और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को उर्वरक आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी - अनुमानित उर्वरक मांग को आवंटन प्रक्रिया में उचित रूप से शामिल किया जाएगा - सहकारिता विभाग को समय से पहले भुगतान करने के निर्देश दिए गए - रेक के पहुंचने से एक दिन पहले उर्वरक आपूर्ति कंपनी को भुगतान करने के निर्देश - बिना मंजूरी के कम्पनियां अपने स्तर पर कोई डायवर्जन नहीं कर सकेंगी - परिचालन परिस्थितियों के कारण होने वाले बदलाव की भी मंजूरी लेनी होगी। स्टॉक और मूवमेंट की रियल टाइम अपडेट सभी उर्वरक निर्माता और आपूर्तिकर्ता कंपनियां कृषि विभाग के साथ समन्वय से कार्य करेंगी। उन्हें उर्वरकों के डिस्पैच करने, रेल रैक के मूवमेंट, जिलावार आपूर्ति, डीलर/संस्थावार आवंटन, स्टॉक की स्थिति और डिलीवरी के संबंध में रियल टाइम में जानकारी देनी होंगी। इसके बारे में कृषि विभाग को सभी तरह के मूवमेंट की जानकारी मुहैया करानी होगी। इससे कृषि विभाग को वास्तविक समय में यह पता भी रहेगा कि कहां पर किस उर्वरक की कितनी मात्रा की जरूरत है और कितनी सप्लाई की जा चुकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

भिवंडी में आदिवासी किसान की जमीन पर अतिक्रमण: पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग

Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील मौजे येवई येथे आदिवासी शेतकऱ्यांच्या जमिनीवर अतिक्रमण करून धाक दाखवला जात असल्याने आदिवासी कुटुंब भयभीत झाले आहे. आरोपींविरोधात दाखल गुन्ह्यात कठोर कारवाई करण्याची मागणी राधाबाई कृष्णा घाटाळ यांनी केली आहे. मुंबई-नाशिक महामार्गावर येवई येथे त्यांच्या नावे वडिलोपार्जित शेतजमीन आहे. त्यालगतच्या खडकाळ जमिनीवर बांधलेल्या सात गाळ्यांपैकी दोन गाळे निंबवली येथील रुपेश मोतीराम गुळवी यांना भाड्याने दिले होते. त्यांनी ही जागा अनिलकुमार सिंग यांना भंगार व्यवसायासाठी दिली आणि नंतर ग्रामपंचायत दप्तरी स्वतःचे नाव लावून घेतल्याचा आरोप आहे. 29 जुलै रोजी राधाबाई आणि त्यांचा मुलगा रुपेश आपल्या जमिनीवर गेले असता रुपेश गुळवी, विक्रांत गुळवी, हेमंत गुळवी यांनी लाकडी दांडके, लोखंडी रॉडने मारहाण करून जातीवाचक शिवीगाळ केल्याचा आरोप आहे. याप्रकरणी भिवंडी तालुका पोलीस ठाण्यात 11 सप्टेंबर रोजी राधाबाई घाटाळ यांच्या तक्रारीवरून मारहाण आणि ॲट्रॉसिटी कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल झाला आहे. मात्र पोलिस आरोपींविरोधात कोणतीही कारवाई करत नसल्याने कुटुंब भयभीत झाले आहे. जमीन धारकाने कुटुंबाला घाबरवण्यासाठी भाडोत्री महिलांना आणून बसवल्याचा आरोपही करण्यात आला असून आरोपी आणि त्या महिलांकडून जीवाला धोका असल्याने पोलिसांनी तातडीने कारवाई करावी अशी मागणी पीडित कुटुंबाकडून होत आहे. BITE 1: राधाबाई कृष्णा घाटाळ - पीडित शेतकरी महिला... BITE 2: रुपेश घाटाळ - पीडित शेतकरी मुलगा
0
0
Report

999 छात्राओं के सप्लीमेंट्री से हंगामे के बीच सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जांच की मांग

Sagar, Madhya Pradesh:एमपी सागर डिग्री कॉलेज में छात्राओ का हंगामा,999 छात्राओ के सप्लीमेंट्री को लेकर काटा बवाल - शिक्षा व्यवस्था का कबाड़ा BA फर्स्ट ईयर की छात्राओं की परीक्षा कॉपी चेक करने में लापरवाही... - सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बाहर छात्राओं का हंगामा, 999 छात्राओं को आई सप्लीमेंट्री... - सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के बाद सोमवार को छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्राओं को एक साथ सप्लीमेंट्री आने से परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं。 - बीए प्रथम वर्ष की करीब 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री आने की जानकारी मिलते ही छात्राओं में नाराजगी फैल गई। छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठकर मामले की जांच कराने की मांग की。 - छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने से वे परेशान हैं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से परिणाम की दोबारा जांच कराने और यदि मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर करने की मांग की。 - मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज की प्राचार्य ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम द्वारा छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के पीछे क्या कारण रहा。 - फिलहाल छात्राओं का धरना जारी है और कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top