icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow10 May 2025, 02:14 pm

Balaghat - जनहित से जुड़े प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण

Balaghat, Madhya Pradesh:

बालाघाट नगर पालिका परिषद बालाघाट में 10 मई शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन से जुड़े विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान किया गया। यह लोक अदालत मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वादकर्ताओं ने भाग लिया। मामलों में मुख्यतः जलकर, संपत्ति कर, किराया, अवैध निर्माण, दुकानों का किराया बकाया आदि से संबंधित विवाद शामिल थे। लोक अदालत में संबंधित पक्षों की उपस्थिति में आपसी सुलह के माध्यम से विवादों का निपटारा किया गया। वहीं इस संबंध में शनिवार को शाम करीब 5 बजे नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल, सुलभ और जनहितकारी बनाना है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मऊरानीपुर: नशे में कार चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर घायल....

RDRAJEEV DIXITFollow4m ago
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव उर्फ मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक दुकान पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक कार लेकर निकला और नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार ऑटो से जा टकराई। हादसे के बाद कार सवारों ने गाड़ी पीछे की और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने मऊरानीपुर कोतवाली में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह की शांति के लिए मोकामा के गांव में चार दिन अखंड पाठ और भंडारे

Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की सुख शांति और कष्ट दूर करने के लिए नदवां गांव के लोग चार दिन तक अखंड पाठ कर रहे हैं। गांव के कल्याण और शांति के लिए महावीर जयंती पर 180 ग्रामीण सुंदर कांड का अखंड पाठ भी करेंगे। इसके अलावा रामचरितमानस का चार दिनी अखंड पाठ कर ग्रामीण गांव पर आए कष्ट को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अनंत सिंह पर कोई विपत्ति आती है, तब इसका असर पूरे गांव पर पड़ता है। हमलोग अखंड पाठ कर गांव और उनके परिवार पर आई इस विपत्ति को दूर करने के लिए अखंड पाठ कर रहे हैं। चार दिनों तक लगातार गांव में पाठ करने वाले और सभी ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। अखंड पाठ में पूरे गांव के लोग पूरी तन्मयता से सहयोग कर रहे हैं।
0
0
Report

धनबाद: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर बिलबेड़ा मौजा में आवास ध्वस्त

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला प्रशासन कार्रवाई को तेज कर दी है। बाघमारा अंचल के सोनारडीह चिटाही मार्ग के बिलबेड़ा मौजा स्थित बढ़ई टोला मार्ग में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। बाघमारा सीओ गिरिजानन्द किस्कू के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान करीब दर्जन भर आवासों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इससे सोनारडीह-चिटाही मार्ग के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो गया। बताया जाता है कि बिलबेड़ा मौजा के बढ़ई टोला मार्ग के किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर बाघमारा अंचल कार्यालय की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में संबंधित लोगों को 5 नवंबर तक सरकारी जमीन से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। गौरतलब है कि बिलबेड़ा, मौजा के खाता संख्या 62, प्लॉट संख्या 225 सहित अन्य प्लॉट की जमीन को सार्वजनिक भूमि मानते हुए सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। वहीं, अब सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से बनी बाधा दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है। वही बाघमारा सीओ गिरजानन्द किस्कू ने कहा कि बिलबेडा में सरकारी जमीन में कई घर बना लिया गया था। सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत आ रही थी। सरकारी जमीन होने के कारण घरों को ध्वस्त किया गया है।
0
0
Report

जगदलपुर दीपावली बाजार अब नए स्थान पर, स्थानीय दुकानदारों ने खुशी जताई

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में दीपावली के बाजार की अव्यवस्था से नाराज स्थानीय दुकानदारों ने सड़क में उतर कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला, दरअसल दुकानदारों का कहना है कि दिवाली के दौरान त्योहार से जुड़े सामान बेचने वाले ग्रामीण सड़क के किनारे एवं दुकानों के समक्ष अपनी दुकान लगा लेते है जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है, हंगामे के बीच नगर निगम महापौर एवं निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जगदलपुर नगर निगम ने नई व्यवस्था बनाई है, महापौर ने चैंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया है, नई व्यवस्था के तहत सड़क के बीच लगने वाली दुकानों को हटाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों के लिए विवेकानंद स्कूल ग्राउंड के पास एवं सिटी ग्राउंड एवं हाथा ग्राउंड में बाजार लगाया जाएगा, महापौर के अनुसार, नगर निगम, पुलिस और प्रशासन मिलकर व्यवस्था संभालेंगे, ताकि स्थानीय व्यापारियों के हित सुरक्षित रहें और दीपावली बाजार सुचारू रूप से संचालित हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top