Back
राजस्थान दिवस पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
AVArun Vaishnav
Mar 19, 2026 13:45:46
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान दिवस पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
म्हारो राजस्थान के संग अनिल अग्रवाल की शुभकामनाएँ
चितौड़गढ़ । राजस्थान दिवस के अवसर पर पारंपरिक परम्पराओं और राजस्थानी भाषा की मिठास के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने संदेश की शुरुआत उन्होंने राजस्थानी भावभूमि से जुड़े शब्दों“म्हारो राजस्थान, रेत में भी हिम्मत के फूल खिलावै…” से करते हुए प्रदेश की वीरता, मेहनत और जुझारूपन को नमन किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजस्थान की यह धरती सदियों से कठोर प्राकृतिक परिस्थितियों—तपती धूप, उड़ती रेत और कम वर्षा का सामना करती आई है, लेकिन यहाँ के लोगों ने हर चुनौती को अवसर में बदलकर एक नई पहचान बनाई है। यह भूमि न केवल संघर्ष की प्रतीक है, बल्कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रगति की प्रेरणा भी देती है।
अग्रवाल ने प्रदेश की अपार प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान जिंक, चाँदी, तांबा, पोटाश, फॉस्फेट, तेल और गैस जैसे संसाधनों से समृद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय है कि विकास की सोच को नई दिशा देते हुए “धरती के ऊपर के साथ-साथ धरती के नीचे” मौजूद संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जाए।
पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान की वैश्विक पहचान को रेखांकित करते हुए उन्होंने जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर को विश्व के प्रमुख ट्रैवल और वेडिंग डेस्टिनेशन बताया। साथ ही दाल-बाटी-चूरमा, बांधनी, ब्लॉक प्रिंट, हस्तशिल्प, मार्बल और टेक्सटाइल जैसे उत्पादों के माध्यम से राजस्थान के सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान को भी सराहा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में राजस्थान एक मजबूत आर्थिक हब बनकर उभर सकता है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि वेदांता समूह प्रदेश के विकास के इस सफर में राजस्थानवासियों, युवाओं और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowMar 19, 2026 14:49:260
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 14:49:100
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 19, 2026 14:48:490
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 19, 2026 14:48:380
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 14:48:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 19, 2026 14:48:150
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 19, 2026 14:48:040
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 19, 2026 14:47:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 14:47:41Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 19, 2026 14:47:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 14:47:090
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 19, 2026 14:46:40Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में क्रमांक 2525 में तीन संपत्तियों का विवरण दिया गया है जिसमें से 352 नंबर पर दुकान बनी हुई है जिसका रखवा लगभग 1424.02 स्क्वायर मीटर है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7 करोड रुपए है
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 19, 2026 14:46:030
Report
0
Report