Back
शहीद सचिन पूनिया के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, गांव में देशभक्ति की लहर
NPNavratan Prajapat
Mar 19, 2026 13:46:54
Churu, Rajasthan
शहीद सचिन पूनिया के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता की जयकरो से गुंजा गांव सैनिक सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि सादुलपुर उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में 5 अगस्त 2025 को आई प्राकृतिक आपदा के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए गांव गागड़वास के वीर सपूत सचिन पूनिया की याद में गुरुवार को भावुक और गर्व से भरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बीकानेर से पहुँचे सूबेदार मेजर वीर सिंह के नेतृत्व में सेना के जवानों ने शहीद सचिन पूनिया के परिजनों को उनका बक्शा सोपा और सम्मान किया तो उपस्थित ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। गाँव गागगड़वास निवासी किसान प्रदीप कुमार पूनिया के पुत्र सचिन पूनिया 22 अक्टूबर 2024 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में अग्निवीर के रूप में हवलदार पद पर उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में तैनात थे। धराली उत्तराखंड 5 अगस्त 2025 प्राकृतिक आपदा के बादल फटने से गांव के नुकसान से बचाने बचाव दल में गए हुए थे सचिन। जहां 5 अगस्त 2025 को प्राकृतिक आपदा के चलते अपने कर्तव्य निभाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। काफी तलाशी के बाद भी पार्थिव देह नहीं मिली, पर सेना की ओर से दो माह पहले मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया और अमर शहीद का दर्जा दिया गया। सचिन अपने पिता प्रदीप पूनिया का इकलौता पुत्र थे तथा उनकी तीन बहनें हैं. 04 अप्रैल 2004 को शहीद सचिन का जन्म हुआ. परिवार में पिता प्रदीप कुमार, माता शर्मिला देवी, बहनें सुनीता, सगीता, प्रियंका हैं. शहीद सचिन 06 जून 2025 को 15 दिन के लिए छुट्टी आया था और 19 जून 2025 को वापस ड्यूटी पर चला गया था. गांव गागगड़वास में सैनिक सम्मान के साथ शहीद सचिन के फोटो के सामने सेना के जवानों सहित ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने 'भारत माता की जय' और 'अमर शहीद सचिन पूनिया अमर रहें' के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनियां, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार, एसडीएम मनोज कुमार खेमडा, एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह, थाना अधिकारी राजेश कुमार सिंहाह, भाजपा नेता जोगेंद्र झाझड़िया, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowMar 19, 2026 14:49:260
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 14:49:100
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 19, 2026 14:48:490
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 19, 2026 14:48:380
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 19, 2026 14:48:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 19, 2026 14:48:150
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 19, 2026 14:48:040
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 19, 2026 14:47:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 14:47:41Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 19, 2026 14:47:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 14:47:090
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 19, 2026 14:46:40Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में क्रमांक 2525 में तीन संपत्तियों का विवरण दिया गया है जिसमें से 352 नंबर पर दुकान बनी हुई है जिसका रखवा लगभग 1424.02 स्क्वायर मीटर है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7 करोड रुपए है
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 19, 2026 14:46:030
Report
0
Report