Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kannauj209725

कन्नौज में हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमले में घायल हुए मासूम की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत

Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 19, 2026 13:44:48
Kannauj, Uttar Pradesh
कन्नौज।एक माह पूर्व बच्चों के बीच खेल खेल में शुरू हुआ विवाद एक मासूम की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। हमलावरों द्वारा जिस बच्चे को पकड़कर बीते बुधवार की सायं प्राणघातक हमला बोला गया था, उसकी उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। थाना ठठिया के गांव बहसार निवासी शानू के मुताबिक बीते एक माह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से बच्चों के खेल खेलने को लेकर विवाद हुआ था। घटनाक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मामले को शांत करवा दिया था। इस दौरान विपक्षी हमलावरों ने शानू और उसके परिवार को देख लेने की धमकी भी दी थी। शानू के मुताबिक विपक्षी उपरोक्त घटनाक्रम के बाद से लगातार मेरे परिवार को धमका रहे थे और बदला लेने की बात भी कह रहे थे। पीड़ित के मुताबिक मामले से स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। नतीजा यह हुआ कि आरोपी लगातार हमले की रणनीति तय करते रहे। पीड़ित के मुताबिक बीते बुधवार की सायं गांव के आरोपियों ने शानू के बच्चे 8 वर्षीय असद को गांव के बाहर खेलने के दौरान पकड़ लिया और उस पर प्राणघातक हमला बोल दिया। हमले में असद के गले में धारदार हथियार से गहरी चोट पहुंची। घटना को अंजाम देकर जहां हमलावर भाग निकले वहीं रक्तरंजित हालत में असद जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। आपसपास के ग्रामीणों ने जब असद को देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि, घर से काफी दूरी पर हमलावरों ने असद पर हमला बोला था, जिसमें असद के गले और एक हांथ की नस भी रक्तरंजित हुई थी, हमलावरों से जाने बचाने को असद मौके से भाग कर घर पहुंचा था और इसके बाद मरणासन्न होकर गिर गया था। मामले की जानकारी पर असद के परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन असद को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां हालत चिंताजनक होने के कारण मासूम को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुवार को हायर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। असद की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन असद का शव लेकर वापस लौट आए। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने के बाद परिजनों की तहरीर पर आगे कार्यवाही शुरू कर दी थी। पीड़ित परिवार द्वारा थाना पुलिस को कार्यवाही के लिए आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। असद की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शिकायती पत्र के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। बता दें कि मामले में पीड़ित परिवार द्वारा एक महिला सहित दो लोगों अरबाज पुत्र जाबिर और रूही बेगम पत्नी जाबिर के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 19, 2026 14:49:26
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति - 142/2026 19 मार्च 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में 6 कैदियों को रिहा करने पर बनी सहमति। मुख्यमंत्री ने कहा- जेल से रिहा होने वाले इन कैदियों के काउंसलिंग, ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बोले- रिहा होने वाले कैदियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की भी पहल होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में आजीवन सजा काट रहे 15 कैदियों की रिहाई की समीक्षा हुई। इस दौरान अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर विचार- विमर्श के उपरांत 6 कैदियों के रिहा करने पर सहमति बनी। रिहा होने वाले कैदियों का डेटा बेस हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कैदी रिहा किए जाते हैं, उनका डेटा बेस बनाया जाए। जेल से निकलने के बाद इन कैदियों की गतिविधियों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा इन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाए, ताकि वे मुख्यधारा बने रहें। राज्य के ग्रामीण इलाकों में डायन बिसाही की घटनाएं काफी होती है। ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने की दिशा में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, विधि विभाग के प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, अपर पुलिस महानिरीक्षक श्री तुषार रंजन और न्यायिक आयुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित थे।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 19, 2026 14:49:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में टीनशेड पर सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिला नग्न युवक का शव, हत्या या हादसा? गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शौचालय की टीनशेड वाली छत पर करीब 32 वर्षीय युवक का नग्न शव बरामद हुआ। यह शौचालय गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से लगभग 20 मीटर दूर, राजेंद्र यादव की आटा चक्की के पीछे बना हुआ है। सुबह आटा चक्की मालिक राजेंद्र यादव शौचालय गए, तो उनकी नजर टीनशेड पर पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने बेटे रामप्रताप को जानकारी दी, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर एसपी साउथ दिनेश पुरी, सीओ बांसगांव अनुज सिंह और गगहा थाना पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी रही. मृतक युवक पूरी तरह नग्न अवस्था में मिला और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट भी मिला है, जिससे मामला और ज्यादा रहस्यमय हो गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर जींस और टी-शर्ट लटकी हुई मिली है। पुलिस को आशंका है कि ये कपड़े मृतक के ही हो सकते हैं। मृतक की पहचान ऋषभ यादव, पुत्र उदय चंद यादव, निवासी रावतपार, गगहा के रूप में हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक का शव टीनशेड की छत पर कैसे पहुंचा? क्या हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया, या फिर यह कोई हादसा है? इन सवालों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। दिनेश पुरी, एसपी साउथ गोरखपुर। “करीब 32 वर्षीय युवक का नग्न शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान हैं और हाथ में कंडोम का पैकेट मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बना दिया है.
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 19, 2026 14:48:38
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले में कई स्थानो पर झमाझम बारिश दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज सिवनी जिले में गुरुवार दोपहर बाद कई स्थान पर अचानक मौसम ने करवट बदली है। कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं जिले के 6 से अधिक गांव में हल्की ओलावृष्टि की सूचना मिल रही है। जिले के घंसौर,लखनादौन, बरघाट कुरई साहित अनेक स्थानों पर आधे घंटे से अधिक समय तक बारिश होती रही। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है तो वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई है। यदि बारिश का यह क्रम आने वाले दिनों में जारी रहता है तो खेतों मैं खड़ी गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान की आशंका है। प्रशासन का कहना है कि वह मौके पर नजर बनाए हुए हैं और पटवारियो को गांव में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। वही मौसम विभाग की बात करें तो अभी भी एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की आशंका व्यक्त की गई है।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 19, 2026 14:48:26
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन विभाग की ओर से वन्यजीव फोटोग्राफी पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीएफओ अरुण कुमार डी के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ वन्यजीव फोटोग्राफर सिद्धार्थ टी. जे. ने फील्ड स्टाफ को कैमरा संचालन, सही एंगल चयन और प्राकृतिक रोशनी के प्रभावी उपयोग की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही तकनीक अपनाकर वन्यजीवों की बेहतर और उपयोगी तस्वीरें ली जा सकती हैं। कार्यक्रम के तहत पहले थ्योरी सत्र Organised किया गया, जिसमें फोटोग्राफी के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। इसके बाद फील्ड में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कराई गई, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में सीखने का अवसर मिला। इस प्रशिक्षण से स्टाफ की कार्य दक्षता और क्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। साथ ही वन्यजीव संरक्षण और उनके बेहतर डॉक्यूमेंटेशन को भी मजबूती मिलेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसीएफ नवीन नारानिया भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 19, 2026 14:48:15
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा इलाके में अचानक से बदला मौसम का मिजाज ,तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश , चना मटर आकार के गिरे ओले , खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान होने का अनुमान सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई ।एवं बारिश के साथ चना मटर आकार के ओले गिरे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के चलते गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में ही कई जिलों में मौसम परिवर्तन और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन की रफ्तार पर भी हल्का असर डाला। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही इधर, चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।वहीं किसानों का कहना है कि तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश एवं ओले से फसलों को नुकसान होगा
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 19, 2026 14:48:04
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां संतरे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और कंडक्टर घायल हो गए, जबकि लाखों रुपये का माल खराब हो गया। मैहर जिले के झुकेही थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी-मैहर मार्ग पर संतरे से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक नागपुर के बरोड़ से संतरे लोड कर बिहार के पटना के लिए रवाना हुआ था। हादसे में ट्रक चालक धनराज पवार और कंडक्टर धीरू हजारे निवासी मुलताई को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद सड़क पर संतरे बिखर गए, जिससे ट्रक में लदा अधिकांश माल खराब हो गया। चालक के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 14:47:36
Shahabad, Uttar Pradesh:पचदेवरा थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी अजय प्रताप सिंह बुधवार की शाम 7:00 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे जो काफी समय बीत जाने के बाद भी घर लौटकर नहीं आए परिजनों के द्वारा काफी तलाश की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला परिजनों ने गुमशुदी की सूचना थाना पचदेवरा पर दर्ज कराते हुए बताया की लापता युवक की लंबाई 5 फुट 4 इंच, रंग सावला, चौखाना नीली सफेद रंग की शर्ट , लोअर और काले जूते पहने हुए हैं दाएं तरफ आंख पर चोट का निशान भी है। लापता युवक के छोटे भाई ने थाने पर तहरीर देकर लापता युवक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए अपना मो न 9005145290 इतना बताया है अगर लापता युवक के बारे में अगर जानकारी दी जाती है तो उचित इनाम देने की भी घोषणा की है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 19, 2026 14:47:32
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के चौथ का Barwara कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में धार्मिक आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। नवरात्रि के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। नवरात्रि के प्रथम दिन दोपहर करीब 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना का शुभ मुहूर्त संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को इस अवसर पर कोटा से आये कलाकारों द्वारा विशेष रूप से फूल मालाओं से सजाया गया। यहां सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा। नवरात्रि के अवसर पर चौथ माता ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी और रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही मंदिर के नीचे चौथ माता सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 19, 2026 14:46:03
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 14:45:52
Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी वृद्ध ने एसपी को लिखित तहरीर देकर पुत्री की ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पीडित रमेश चंद्र दीक्षित के अनुसार उसने अपनी पुत्री का विवाह शाहाबाद कोतवाली के ग्राम बरौनिया निवासी विनीत पुत्र सुरेश चंद्र के साथ किया था। विवाह के बाद से ही पुत्री का पति, सास सुशीला और जेठ शशिकांत उसकी पुत्री कों मारते पीटते और घर से भगाते थे। नौ वर्ष से न्यायालय में उसकी पुत्री का गुजारा भत्ता का मुकदमा विपक्षी के विरुद्ध चल रहा है। 6 मार्च को विपक्षी उसके घर आये और मुकदमे में सुलह की बात कहकर उसे और पुत्री को गाली गलौज किया और डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। डायल 112 पर काल की। पुलिस मौके पर आई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर बेहटा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top