आगर मालवा में पागल सांड से राहगीर हुए घायल
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में काले सांड के कारण राहगीर घायल हो रहे हैं। सांड की हरकतें बढ़ने से लोग परेशान हैं, लेकिन नगर पालिका ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार सूचनाएं देने के बावजूद भी सांड पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन को बड़ी घटना का इंतजार है, जबकि सांड के हमलों से नागरिक प्रभावित हो रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच: विधायक बलहा सरोज सोनकर ने पूजन आरती के साथ मिहींपुरवा रामलीला मेले का किया शुभारंभ
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रामलीला मेला का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार को विधायक बलहा द्वारा पूजन आरती के साथ शुभारंभ किया गया, विधायक बलहा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को दशहरा एवं नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा 76 साल से लगातार मिहींपुरवा नगर में रामलीला कमेटी की तरफ से मंचन एवं दशहरे का कार्यक्रम किया जा रहा है समिति ने 76 सालों से चली रही परंपराओं को पूरी तरह निष्ठा पूर्वक निभाया व जीवंत रखा है सभी बधाई के पात्र है। साथ ही उन्होंने भगवान राम का स्मरण कर उन्होंने कहा विजयदशमी के दिन भगवान राम द्वारा रावण दहन कार्यक्रम अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है वहीं मंच से विधायक ने जय श्री राम के नारो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के जुगल किशोर पोरवाल मदन पोरवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया दीपक मद्धेशिया अरविंद चौधरी गिरीश त्रिपाठी निकुंज अग्रवाल सुनील मास्टर कमल सोनी व पत्रकार साथी मनोज तिवारी पिंटू मौर्य तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।इटावा: भरथना में विवाहिता ने पति और देवर पर लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप
Bharthana, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के भरथना कस्बे से एक मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला मोतीगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी शिल्पी पोरवाल ने अपने पति गोविन्द पोरवाल और देवर गोपाल पोरवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मामले की जानकारी मिलने पर उनके पिता राजकुमार, मां और नानी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पति और देवर ने उनके मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
