Back
Agar Malwa465441blurImage

Agar Malwa: महिला सरपंच का जाति प्रमाण-पत्र विवादों में, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Kaniram Yadav
May 21, 2025 10:14:16
Agar, Madhya Pradesh

आगर-मालवा जिले के ताखला गांव की महिला सरपंच का जाति प्रमाण-पत्र अब विवाद में घिर गया है। वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में ताखला गांव का सरपंच पद अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए आरक्षित था। इसी आधार पर एक महिला सरपंच बनी थीं। लेकिन अब ग्रामीणों का आरोप है कि महिला सरपंच ने जो जाति प्रमाण-पत्र दिया था, वह महाराष्ट्र का है और यह मध्य प्रदेश में मान्य नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला सरपंच महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उनका प्रमाण-पत्र वहीं से बना है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह प्रमाण-पत्र मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए वैध है? ग्रामीणों ने इस मामले की जांच की मांग की है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|