465441
आगर मालवा में देव नारायण जी की भव्य शोभायात्रा निकाली
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में बुधवार को भगवान विष्णु के अवतार देव नारायण महाराज का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुर्जर समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा छावनी स्थित गांधी उपवन से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ शुरू हुई। यात्रा में आकर्षक झाकियों, अखाड़ेबाजों के करतब, और गरबा नृत्य करते युवकों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंची, जहां देव नारायण की पूजा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा सरकार का वह नारा यहां बेकार साबित हो रहा है जिसमें कहा गया हैसबका साथ सबका विकास सबका विश्वास
Gonda, Uttar Pradesh:भाजपा सरकार का वह नारा यहां बेकार साबित हो रहा है जिसमें कहा गया है ,सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, गोण्डा जिले के विधान सभा कटरा बाजार के विकास खंड रुपईडीह के ग्राम वीरपुर भोज को जाने वाली सड़क कोआप यह देख सकते हैं कि सड़क पर विसूही नदी का तेज धार पानी बह रहा है,यहां के सपा नेता विनोद कुमार शुक्ला का आरोप है कि इसके पास नदी पर करीब 25 वर्ष पूर्व एक पुल का निर्माण किया गया था जिसका आज तक मरम्मत तक नहीं किया गया। यहां थोड़ा आगे विसूही नदी का तेज धार सड़क को पार कर रहा है जिसपर आने जाने वालों को खतरा बना हुआ है, कुछ वर्ष पूर्व यहां एक बच्चे की डूब कर मौत भी हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी ना तो प्रशासन ने कुछ किया और ना यहां के 15 वर्षों से विधायक होते आ रहे विधायक बावन सिंह ने ही कुछ किया। आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क पर आप देख सकते हैं तेज धार में पानी बह रहा है इसमें आने-जाने में असुविधा हो रही है। इस सड़क के दाहिने और बाएं आप नहीं जा सकते हैं काफी गहराई है और कहां से सड़क है। अपरिचित तो अगर थोड़ा सा दाएं और बाएं हुआ तो सीधे नदी में चला जाएगा और उसकी डूब कर मौत निश्चित है। विनोद शुक्ला ने इस सड़क के निर्माण और ऐसे स्थल पर दोनों तरफ एंगल लगाने की मांग की है। जिससे यह जानकारी हो जाए कि यहां के बाद गहराई है। और यहां सड़क है फिर हाल सपा नेता के इस कदम को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा और वीरपुर भोज के गांव वासियों द्वारा सरहाना की है।0
0
Report
कांग्रेस राहुल गांधी मुकदमे और रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले पर राष्ट्रपति से मिलने की धमकी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने मामले के जांच अधिकारी सीओ अमित सैनी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को लेकर बातचीत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है, कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के मामले को भी प्रमुखता से उठाया। राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, हंडोरे ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से दोनों मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के सभी SC सांसद जल्द ही इस मामले पर राष्ट्रपति से भी मिलेंगे,0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
Shahpura waterlogged funeral procession exposes administrative claims
Jaipur, Rajasthan:जिला - JAIPUR विधानसभा - शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) कस्बा - शाहपुरा देवन रोड पर जलभराव के बीच निकली शव यात्रा, बारिश के गंदे पानी से होकर अंतिम यात्रा को गुजरना पड़ा, फिसलने के खतरे के बीच लोगों ने दी अंतिम विदाई। जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था ने खोली प्रशासन के विकास के दावों की पोल; जिम्मेदारों की अनदेखी पर लोगों में नाराजगी। शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- किसी अपने को अंतिम विदाई देने निकली शव यात्रा के सामने जब रास्ता नहीं, बल्कि गंदे बरसाती पानी का सैलाब खड़ा हो जाए, तो यह महज जलभराव की समस्या नहीं रह जाती, बल्कि पूरी व्यवस्था की संवेदनशीलता पर सवाल बन जाती है। शाहपुरा के देवन रोड पर शनिवार को कुछ ऐसा दृश्य सामने आया, जहां जलभराव के बीच से शव यात्रा को गुजरना पड़ा। शव यात्रा में शामिल लोगों को पानी के बीच से संभल-संभलकर गुजरना पड़ा। हर कदम पर फिसलने और हादसे का खतरा बना रहा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के मन में एक ही सवाल था, क्या किसी इंसान की अंतिम यात्रा के लिए भी प्रशासन एक साफ और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध नहीं करा सकता? बारिश ने शहर की सड़कों पर पानी क्या भरा, प्रशासन के जलनिकासी और विकास के दावों की परतें भी बह गईं। कागजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आती हैं, लेकिन जमीन पर हालात यह हैं कि आम राहगीर तो दूर, शव यात्रा तक को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। देवन रोड का यह दृश्य सिर्फ जलभराव की तस्वीर नहीं है, बल्कि व्यवस्थाओं की उस संवेदनहीनता का आईना है, जहां समस्या का समाधान बारिश आने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले होना चाहिए था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। विकास के दावों के बीच देवन रोड का यह दृश्य प्रशासन से सवाल पूछ रहा है—जब शहर की एक अंतिम यात्रा को भी गंदे पानी में रास्ता तलाशना पड़े, तो आखिर इन विकास के दावों का फायदा किसे मिला?0
0
Report
वाराणसी में बाढ़ से संक्रमण खतरा बढ़ा; अस्पताल ने डेंगू-स्वाइन फ्लू के लिए तैयारियां पूरी कर लीं
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बाढ़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा गंगा का पानी धीरे-धीरे कम होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजमाव से बीमारियों का खतरा तेजी से मंडराने लगा है। • शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, मंडलीय चिकित्सालय ने संभावित मरीज बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। • डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं और बेड रिजर्व रखे गए हैं। • वाराणसी के तटीय व निचले इलाके पानी में डूबे हुए हैं, जिससे स्वच्छता और कीटनाशक छिड़काव की चुनौती बढ़ गई है। • जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मौसम बदलने से डेंगू व स्वाइन फ्लू के फैलने की आशंका जताई जा रही है। • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर राहत कार्यों और तैयारियों का जायजा लेंगे। • मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत कैंपों का निरीक्षण करने के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। • ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए सभी आवश्यक एंटीबायोटिक्स, सिरप व टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई हैं। • अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। • प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों से उबला हुआ पानी पीने, आसपास पानी न जमा होने देने और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने का आग्रह किया है।0
0
Report
आगरा में जलभराव ने प्रसव के लिए एंबुलेंस नहीं पहुँचाई
Agra, Uttar Pradesh:प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला तक नहीं पहुंची एंबुलेंस। जलभराव बना दीवार, एंबुलेंस के पहिए थमे। बारिश में गांव के रास्ते पर जलभराव बना मुसीबत। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को चारपाई पर लिटाया। चारपाई को कंधों पर उठाकर जलभराव से गुजरे परिजन। करीब आधा किलोमीटर तक जलभराव में चले परिजन। मजबूर परिजन महिला को एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे। गर्भवती महिला को चारपाई पर ले जाते हुए वीडियो वायरल। सिस्टम की नाकामी की तस्वीर आई सामने। सवाल - जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो विकास के दावे कितने सच। ग्रामीण बोले बीमारी में वाहन नहीं चारपाई ही सहारा। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव राम दास ठार चाची पुरा खड़ेर का मामला।0
0
Report
Advertisement
PDP ने Qaiser Ahmad Ganie के निष्कासन को अस्थगित कर दिया; उच्चाधिकारी निर्देश प्रतीक्षित
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, September 5: The Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party (PDP) has kept the expulsion order issued against Qaiser Ahmad Ganie (Jin) in abeyance with immediate effect, pending further directions from the competent party authorities. According to an official communication issued by PDP District President Ganderbal Zahoor Ahmad Rather, the matter was discussed with the party’s General Secretary and, in view of organisational procedures, the earlier expulsion order issued on September 4, 2026, has been kept in abeyance. The communication states that the matter has been referred through the General Secretary to the higher party authorities for consideration and further necessary action. The earlier order had expelled Qaiser Ahmad Ganie (Jin) from the basic membership of the Jammu & Kashmir Peoples Democratic Party. The latest communication, however, places that expulsion order on hold with immediate effect until further directions are received. The matter has also been forwarded to the concerned party General Secretary for consideration and further necessary action. The development comes a day after reports that PDP had expelled Qaiser Ahmad Ganie from its basic membership over alleged anti-party activities and indiscipline.0
0
Report
कुलगाम के मेन टाउन में वाइल्ड भंग खत्म, पुलिस ने शुरू किया सख्त अभियान
Kulgam, کولگام: مین ٹاؤن میں وائلڈ بھنگ کے خاتمے کے لیے پولیس کی کارروائی اینکر: کولگام میں منشیات کے خلاف جاری مہم کے تحت پولیس نے مین ٹاؤن کے مختلف علاقوں میں وائلڈ بھنگ کے خاتمے کے لیے کارروائی شروع کر دی ہے۔ پولیس اہلکاروں کی جانب سے سڑکوں کے کناروں، کھلے مقامات اور دیگر جگہوں پر اُگی بھنگ کو تلف کیا جا رہا ہے۔ مقامی لوگوں نے پولیس کی اس کارروائی کو خوش آئند قرار دیتے ہوئے کہا ہے کہ وائلڈ بھنگ منشیات کے پھیلاؤ کا ایک بڑا ذریعہ بن سکتی ہے، اس لیے اس کے خاتمے کے لیے انتظامیہ اور پولیس کی جانب سے مزید مؤثر اقدامات کیے جانے چاہیں۔ مقامی شہریوں کا کہنا ہے کہ نوجوان نسل کو منشیات سے دور رکھنے کے لیے صرف کارروائی ہی نہیں بلکہ عوامی بیداری اور والدین و سماج کے تعاون کو بھی یقینی بنانا ضروری ہے۔ واضح رہے کہ جموں و کشمیر کو منشیات سے پاک بنانے کے مقصد سے رواں سال ایل جی منوج سنہا کی جانب سے 100 روزہ اینٹی ڈرگ مہم بھی چلائی گئی تھی، جس کے تحت منشیات کے خلاف کارروائیوں کے ساتھ ساتھ عوامی بیداری پر بھی زور دیا گیا۔ کولگام میں پولیس کی جانب سے وائلڈ بھنگ کے خاتمے کی اس مہم کو اسی سلسلے کی ایک اہم کڑی قرار دیا جا رہا ہے۔ مقامی لوگوں نے امید ظاہر کی ہے کہ یہ کارروائی شہر اور گردونواح میں منشیات کے خلاف جنگ کو مزید مضبوط بنانے میں مددگار ثابت ہوگی۔0
0
Report
कांग्रेस नेता: शुद्धिकरण मामले में देशभर में शिकायतें, संविधान ही सर्वोपरि
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बेंगलुरु पुलिस द्वारा 'शुद्धिकरण' विषय पर उत्तराखंड भाजपा नेताओं के खिलाफ ज़ीरो FIR दर्ज करने पर कहा, "पूरे देश में लोग इसको लेकर शिकायतें दे रहे हैं और मुकदमा दर्ज होना चाहिए...आज भी वे शुद्धिकरण, छुआछूत कर रहे हैं...ये लोग संविधानद्रोही हैं क्योंकि ये देश में शांति नहीं चाहते। यह विविधता का देश है, यहां अनेकों जाति-धर्म, भाषा बोलने वाले लोग हैं...देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान सर्वोपरि है और रहेगा..."0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में निशान-ए-मीर बदहाल, शायर की कब्र की तलाश ने इतिहास को चुभा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ जिसे अदब, तहज़ीब और शायरी का शहर कहा जाता है लेकिन इसी शहर में उर्दू शायरी के “ख़ुदाए-सुख़न” मीर तक़ी मीर की यादगार खुद बदहाली का शिकार है सिटी स्टेशन के पास स्थित “निशान-ए-मीर” स्मारक आज उपेक्षा की कहानी बयां कर रहा है जिस महान शायर ने सदियों तक उर्दू अदब को अपनी शायरी से रोशन किया, उनकी असली कब्र वक्त के साथ इतिहास में खो गई और अब उनकी याद में बनाया गया स्मारक भी बदहाल होता जा रहा है आने वाले 20 सितंबर को उनकी वफात है ऐसे में उनके स्मारक की क्या हाल है देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट में सलाम टीवी पर आज बात उस शायर की, जिसे उर्दू शायरी की दुनिया में “ख़ुदाए-सुख़न” कहा जाता है नाम है मीर तक़ी मीर मोहम्मद तक़ी जिन्हें दुनिया मीर तक़ी मीर के नाम से जानती है, उर्दू के महानतम शायरों में शुमार किए जाते हैं उनका जन्म 18वीं सदी में आगरा में हुआ और 20 सितंबर 1810 को लखनऊ में उनका निधन हुआ मीर की शायरी में दर्द है ग़म है, मोहब्बत है, और उजड़ते हुए शहरों का दर्द भी मीर का जीवन आसान नहीं था कम उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया। इसके बाद जिंदगी की मुश्किलों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया रोज़गार और बेहतर जिंदगी की तलाश में मीर दिल्ली पहुंचे लेकिन दिल्ली भी उस दौर में लगातार हमलों और तबाही का सामना कर रही थी नादिर शाह का हमला फिर अहमद शाह अब्दाली के आक्रमण उजड़ती दिल्ली और बिखरती जिंदगी का दर्द मीर के दिल में उतरता गया शायद यही वजह रही कि मीर की शायरी में दर्द इतना गहरा दिखाई देता है कि पढ़ने वाला उसे अपना दर्द महसूस करने लगता है बता दे कि मीर ने उर्दू शायरी को नई ऊंचाइयां दीं उनके छह दीवान उर्दू शायरी की अमूल्य धरोहर माने जाते हैं ज़िक्र-ए-मीर,कुल्लियात-ए-मीर,कुल्लियात-ए-फ़ारसी और नुकत-उस-शुअरा जैसी रचनाओं ने उन्हें अदब की दुनिया में अमर कर दिया मीर की महानता को बाद के बड़े-बड़े शायरों ने भी स्वीकार किया।उनकी शायरी की सबसे बड़ी खासियत थी सादगी में गहराई उर्दू साहित्यकार/इतिहासकार जनरल सेक्रेटरी रॉयल फैमिली अवध नवाब शिकोह आज़ाद बताते है कि “मीर तक़ी मीर उर्दू शायरी के बहुत बड़े नाम हैं उनकी शायरी में इंसानी जज्बात, दर्द, मोहब्बत और जिंदगी की सच्चाई बहुत गहराई से दिखाई देती है दिल्ली की तबाही के बाद मीर अपनी जिंदगी के आखिरी दौर में लखनऊ आए उस समय लखनऊ नवाबी तहज़ीब और अदब का बड़ा केंद्र था मीर यहां नवाब आसिफ़-उद्दौला के दौर की अदबी फिज़ा का हिस्सा बने कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन के आखिरी साल लखनऊ में ही गुजारे और उनके कई महत्वपूर्ण साहित्यिक काम भी इसी दौर से जुड़े रहे लेकिन आज सवाल यह है कि जिस लखनऊ ने मीर को अपना बनाया क्या आज वही शहर उनकी विरासत को संभाल पा रहा है सरकार को नवाबों के लिए कोई संग्रहालय या कोई ऐसा पार्क बनाना चाहिए जिससे उनका नाम जीवित रहे मैं सलाम टीवी का बेहद शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने उर्दू के बड़े शायर मीर ताकि मीर के लिए आवाज उठाई सिटी स्टेशन के आसपास बना “निशान-ए-मीर” आज मीर की खोई हुई कब्र की याद दिलाता है एक छोटा सा स्मारक जिस पर लिखा गया निशान-ए-मीर कलम और दवात की आकृति के जरिए उस महान शायर को याद करने की कोशिश की गई लेकिन अब इस ऐतिहासिक निशानी के आसपास बदहाली नजर आती है कहीं झाड़ियां कहीं गंदगी और कहीं उपेक्षा के निशान जिस स्मारक को उर्दू अदब की एक बड़ी विरासत के तौर पर संभाला जाना चाहिए था, उसकी हालत आज सवाल खड़े करती है इतिहासकार और नवाब मसूद अब्दुल्ला के बताते हैं कि,मीर तक़ी मीर को अवध के नवाब आसफुद्दौला ने दिल्ली से लखनऊ बुलाया वह उनकी शायरी सुनते थे ने उन्होंने एक किस्सा उनका सुनाया की जब मीर लखनऊ आए तो नवाब आसिफुद्दौला के दरबार में शरीक हुए दरबार की महफिलों में मीर अपने अशआर सुनाया करते थे और नवाब के उस्ताद भी रहे कहा जाता है कि एक बार शीश महल के तालाब में नवाब आसिफुद्दौला मछलियों का शिकार कर रहे थे उसी दौरान मीर ने कई अशआर सुनाए. इस दौरान नवाब ने उनकी शायरी पर ध्यान नहीं और वाह वाह नही कहा क्योंकि वह मछलियां के शिकार में व्यस्त थे इस पर मीर बेहद मायूस हुए और महफिल से चले आए इस वाकये का सदमा इतना गहरा था कि मीर बीमार पड़ गए. बाद में नवाब मीर के घर पहुंचे और उपहार स्वरूप कीमती पत्थर की नाग वाली अंगूठी भेंट की आगे उन्होंने बताया का मीर का निधन लखनऊ में हुआ था और उन्हें सिटी स्टेशन के पास दफनाया गया था कहा जाता है कि समय के साथ रेलवे लाइन बिछने और इलाके के बदलते स्वरूप के कारण उनकी असली कब्र का निशान मिट गया आज जहां कभी उनकी कब्र होने की बात कही जाती है, वहां इतिहास की पहचान ढूंढना भी मुश्किल हैऐसे में “निशान-ए-मीर” ही उस महान शायर की मौजूदगी की आखिरी बड़ी यादों में से एक है0
0
Report
बगरू में वीर तेजाजी महाराज की भक्ति-लोकसंस्कृति का संगम
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) धार्मिक आस्था ओर लोक संस्कृति का अनोखा संगम, यात्रा में तेजा के दीवानों का दिखा अनोखा अंदाज, सतरंगी पगड़ी में पहन निकले तेजाजी के भक्त, सफेद कुर्ता-धोती, रंगीन चश्मा... दिखी राजस्थानी रंगत, रामपुरा ऊँती भैरूं बाबा के धाम से तेजाजी की तपोस्थली तक वाहन यात्रा, बैलगाड़ी, घोड़ा-बग्गी, ऊंट और घोड़ों के साथ निकला लग्जरी वाहनों का काफिला, बगरू में जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, भक्तों का जोरदार स्वागत ‘जय वीर तेजाजी’ के साथ गूंजा ‘जय जवान-जय किसान’ भक्ति ओर लोकरंग के रंग में रंगा बगरू, राजस्थानी वेशभूषा बनी आकर्षण तेजाजी के प्रति आस्था... और राजस्थान की संस्कृति का अनूठा संगम एंकर...ये तस्वीरें किसी राजनीतिक पार्टी की रैली की नहीं... न ही किसी फिल्म स्टार के चाहने वालों का हुजूम है... सिर पर सतरंगी पगड़ी... तन पर सफेद कुर्ता-धोती... आंखों पर रंगीन चश्मा... और चेहरे पर तेजाजी महाराज के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव... ये हैं वीर तेजाजी महाराज के दीवाने, जिनकी भक्ति और अ unikhe अंदाज ने बगरू में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रामपुरा ऊँती के भैरूं बाबा के पावन धाम से वीर तेजाजी महाराज की तपोस्थली सुरसुरा धाम के लिए निकली वाहन यात्रा में राजस्थान की लोक संस्कृति भी पूरे रंग में नजर आई। यात्रा में राजस्थान की परंपरा की झलक भी देखने को मिली। बैलगाड़ी से लेकर घोड़ा-बग्गी तक... सजे धजे ऊंट-घोड़ों के लेकर ट्रैक्टर तक... और पारंपरिक साधनों से लेकर लग्जरी वाहनों तक... हर तरह के वाहन इस आस्था के काफिले का हिस्सा बने। मानो राजस्थान की पुरानी परंपरा और आधुनिक दौर एक ही यात्रा में साथ-साथ चल रहे हों। सबसे ज्यादा चर्चा रही श्रद्धालुओं की एक जैसी पोशाक की। एक साथ सतरंगी पगड़ियों में सजे पुरुष... सफेद कुर्ता-धोती और रंगीन चश्मे... दूर से देखने पर यह नजारा किसी खास थीम पर निकली रैली जैसा दिखाई दे रहा था, लेकिन करीब से देखा तो सामने थी वीर तेजाजी महाराज के प्रति श्रद्धा का भाव। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी... भक्तों का उत्साह बढ़ता गया। ‘जय तेजाजी महाराज’ के जयकारों के साथ ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे गूंजते रहे। वीर तेजाजी को लोकदेवता के रूप में मानने वाले श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। जब ये भव्य यात्रा बगरू पहुंचे तो स्वागत का अंदाज भी खास रहा। जेसीबी से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। फूलों की बारिश के बीच जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया। इस यात्रा में महज धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि राजस्थान की लोक संस्कृति और वीर तेजाजी महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था भी दिखाई दे रही है। बैलगाड़ी से लेकर लग्जरी वाहनों तक का ये काफिला और श्रद्धालुओं का अनोखा अंदाज इस यात्रा को खास बना रहा है। बगरू कस्बे के लिंक रोड से गुजरती हुई यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजस्थान की लोक परंपरा और सांस्कृतिक रंगत की भी शानदार तस्वीर पेश कर गई।0
0
Report
रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली के चलते मारपीट; ई-रिक्शा चालक घायल, वीडियो वायरल
Mau, Uttar Pradesh:मऊ ब्रेकिंग रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम अवैध वसूली में हुई मारपीट ठेकेदार राजेश सिंह सहित कई लोगो ने ई रिक्शा चालक को जमकर पीटा पिटाई से ई रिक्शा चालक हुआ घायल, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल रिक्शा चालक से जबरन अवैध वसूली की जा रही थी मांग पुलिस मामले की जांच में जुटी मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर का है मामला0
0
Report
Advertisement
युवाओं में असलाह लहराने का शौक: दादो में वायरल वीडियो पर थानों में मुकदमे
Aligarh, Uttar Pradesh:युवाओं में नहीं थम रहा असलाह लहराने का शौक आये दिन सोशल मीडिया पर नौजवान युवक असलाह के साथ करते है प्रदर्शन दादों निवासी एक युवक नें अपने साथियो के साथ असलाह लहराते हुए सोशल मीडिया पर डाले फोटो वायरल वीडियो में युवकों पर जनपद के विभिन्न थाने में दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे असलाह लहराने वाले युवक सचिन,मगन,नेमसिंह,महेश ओर प्रशांत दादो के रहने वाले बताये जा रहे थाना दादो इलाके के क़स्बा दादो के रहने वाले बताये जा रहे सभी युवक पूरा मामला थाना दादो का बताया जा रहा है।0
0
Report
यूपी भाजपा कार्यालय में नेताओं की बैठक, आज और कल मंथन जारी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी बीजेपी के प्रभारी विनोद तावडे और सह प्रभारी जगदीश पटेल प्रदेश कार्यालय पहुंच गए है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे है।यूपी बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी साथ में मौजूद है।फिलहाल भाजपा दफ्तर में बैठको का दौर शुरू हो गया है।आज और कल लगातार मंथन होगा0
0
Report
गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन से 70 हजार रुपये लूट
Gonda, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लालपुर चंद्रभान के पास बदमाशों ने शुक्रवार देर रात शराब दुकान के एक सेल्समैन से असलहे के बल पर मारपीट कर लगभग 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली. घायल अवस्था में पीड़ित ने कोतवाली नगर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता से देखते हुए अज्ञात बदमाशों पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. लालपुर चंद्रभान से गोंडा अंबेडकर चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है. बालपुर बाजार निवासी अंकित गुप्ता पुत्र भरत राम गुप्ता रुद्रपुर बिसेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं. तहरीर के अनुसार वह 4 सितम्बर 2026 की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके साथ अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान पर काम करने वाले साथी सेल्समैन शिव प्रकाश तिवारी भी थे. वे आंबेडकर चौराहे के पास बालपुर बाजार की ओर बढ़ रहे थे. तभी लालपुर चंद्रभान के पास पीछे से दो बाइक पर सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाश आए और घेरकर रोक लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उनके हाथ में लिए असलहे की बट से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए. जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान की बिक्री के रखे लगभग 70,000 रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए. इलाके में हड़कंप मच गया.0
0
Report
Advertisement
