Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रांची रॉयल्स का होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला कल, उत्साह का माहौल

UMUJJWAL MISHRA
Dec 27, 2025 13:08:32
Ranchi, Jharkhand
रांची के होम ग्राउंड पर रांची रॉयल्स की एंट्री, कल पहला मुकाबला पिछले साल की शानदार सफलता के बाद रांची में एक बार फिर हॉकी इंडिया का रोमांच लौट आया है। इस बार सेकेंड सीजन का आयोजन हो रहा है और खास बात यह है कि पहली बार रांची की अपनी टीम रांची रॉयल्स मैदान में उतर रही है। टीम की कप्तानी कर रही हैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकी प्रधान। कल टीम अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निकी प्रधान ने कहा कि रांची रॉयल्स की कप्तान निकी प्रधान ने कहा कि पिछले साल रांची की कोई टीम नहीं होने की वजह से दर्शक असमंजस में थे कि किस टीम को सपोर्ट करें, लेकिन इस बार रांची की अपनी टीम होने से दर्शकों को सपोर्ट करने का पूरा मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि होम ग्राउंड पर खेलना टीम के लिए सकारात्मक रहेगा क्योंकि यहां की जनता हॉकी को अच्छी तरह समझती है और खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि होम ग्राउंड पर खेलने का अलग ही जोश और आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा कि मैदान में उतरते समय टीम बाहरी दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचती, बल्कि जिस प्लान के साथ मैदान में उतरती है, उसी पर फोकस करती है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा खास अनुभव होता है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। टीम के संयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड की चार खिलाड़ी टीम में शामिल हैं और विदेशी खिलाड़ियों के साथ टीम का संतुलन बनाया गया है। कुछ विदेशी खिलाड़ी थोड़ी देर से टीम से जुड़े हैं, ऐसे में पहला मैच खेलने के बाद यह आकलन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने बताया कि टीम लगातार अभ्यास सत्र कर रही है और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। निकी प्रधान ने अपने प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय टीम के अधिकतर कैंप बेंगलुरु में आयोजित होते हैं, जहां विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और रिकवरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, जब भी मौका मिलता है, वह रेलवे टीम के साथ अभ्यास करती हैं। देश के लिए खेलने और क्लब हॉकी के फर्क पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना एक अलग जिम्मेदारी होती है, जबकि क्लब हॉकी में विदेशी और युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है। अलग-अलग सोच और अनुभव साझा करने से खेल और बेहतर बनता है और क्लब हॉकी खेलने में खास आनंद आता है। मैदान और अंतरराष्ट्रीय मानकों को लेकर निकी प्रधान ने कहा कि हर देश और हर जगह की हॉकी फील्ड थोड़ी अलग होती है। बेल्जियम, नीदरलैंड जैसे देशों की फील्ड अलग तरह की होती है, लेकिन हर मैदान की अपनी चुनौती होती है और खिलाड़ियों को उसी के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। टीम में अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के खिलाड़ियों के तालमेल पर उन्होंने कहा कि अभ्यास, भोजन और टीम एक्टिविटीज़ के दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं, जिससे मैदान पर कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है। पीसी रांची रॉयल्स की टीम कल अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इस मुकाबले के बाद टीम अपनी रणनीति और कमजोरियों पर चर्चा करेगी। रांची की जनता को इस बार अपनी टीम से बड़ी उम्मीदें हैं और घरेलू मैदान पर रांची रॉयल्स के शानदार प्रदर्शन की आस की जा रही है। बाइट:निकी प्रधान (रांची रॉयल कप्तान)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
Dec 27, 2025 14:35:59
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सोनारी के दिमुहानी में नए जीर्णोद्धार हुए पार्क का आज उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के हाथों हुआ। यहाँ स्थानीय लोगों और नदी संगम तट पर आए लोगों को इस पार्क का आनंद मिलेगा। इस मौके पर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक सरयू राय ने कहा कि पार्क पहले बना था, मगर कोरोना के कारण बंद रहा था; उसके बाद भाजपा सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक रहे मगर तब भी पार्क खुला नहीं। फिर मेरे विधायक बनने के बाद विधायक निधि से 14 लाख रूपये की सहायता दी गई, जिसके बाद जीर्णोद्धार हुआ है। अब यह आम लोगों को लाभ देगा। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि park के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और दुमोहानी के पास पार्क होने से नए वर्ष में आने वाले पर्यटक भी इसका आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पार्क के खुलने से स्थानीय लोगों को टहलने और पार्क की हरियाली और सुंदरता बढ़ेगी।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Dec 27, 2025 14:35:45
Deoghar, Jharkhand:देवघर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी इन दिनों एक्शन मोड में दिख रहे हैं आज देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए इरफान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सदर अस्पताल की सारी सुविधाओं से खुश हूं इसके علاوہ जो भी खामियां हैं उसे जल्द पूरी भी की जाएगी वहीं इरफान अंसारी ने कहा कि देवघर में जल्द मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है जिससे यहां पर आने वाले मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर के भी ज्यादा प्रतिनियुक्ति होगी जिससे सभी मरीज का अच्छे से इलाज हो सकेगा आगे उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस के लिए विशेष सुविधा ऐप लॉन्च की जाएगी ताकि इमरजेंसी में मरीजों को आने-जाने में किसी तरह का कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े वहीं हर सदर अस्पताल में चार-चार मोक्ष वाहन भी दिए जाएंगे जिससे अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो उन्हें पैसे के अभाव में दरबदर न भटकना पड़े उन्हें घर तक ससम्मान पहुंचा जा सके इसके लिए 15 करोड रुपए सेंसन भी कर चुके हैं और सभी सदर अस्पताल में कर मोक्ष वाहन दिए जाएंगे।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Dec 27, 2025 14:35:24
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के तेघरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद और अभिनंदन समारोह में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां समारोह उस वक्त खास बन गया जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मंच पर ही गमछा लहराते नजर आए। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को तेघरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की सबसे खास झलक उस वक्त देखने को मिली, जब मंच पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चर्चित गीत ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल’ बजाया गया। गाना बजते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर गमछा लहराने लगे।जैसे ही मंच से गमछा लहराया गया, पंडाल में मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक खड़े होकर झूमने लगे। पूरा माहौल भगवामय हो गया और काफी देर तक कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश देखने को मिला। वक्ताओं ने एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का श्रेय पूरी तरह से कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को जाता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को जीत का असली हकदार बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को सम्मान चाहिए और सम्मान के बल पर ही संगठन आगे बढ़ता है। जब कार्यकर्ता के मन को ठेस पहुंचती है तो सबसे ज्यादा पीड़ा होती है।गिरिराज सिंह ने कहा कि आज का दिन कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनके समर्पण और उनके कृतित्व का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और देशहित में काम करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को अपनाने की बात कही और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जोश, उत्साह और जश्न का यह नजारा यह दिखाने के लिए काफी था कि एनडीए की जीत के पीछे संगठन और कार्यकर्ताओं की कितनी बड़ी भूमिका रही है। बाइट गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 14:33:22
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Dec 27, 2025 14:31:49
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में मानवता की मिसाल, जबरन धर्मांतरण से मुक्त युवक को मिला नया जीवन, आयोग अध्यक्ष ने भेंट किया ई-रिक्शा कटनी पहुंचे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अभिषेक खटीक नामक यह युवक उनसे करीब तीन-चार वर्ष पहले संपर्क में आया था। अभिषेक को एक व्यक्ति द्वारा अनाथ आश्रम में रखकर धोखे से धर्मांतरण कराया गया, जबकि वह अनुसूचित जाति वर्ग से आता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए धर्मांतरण करने पर संवैधानिक अधिकार और आरक्षण समाप्त हो जाते हैं, इसलिए यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकारों का भी गंभीर मामला है। इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई गई है और अभिषेक वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। प्रियांक कानूनगो ने कहा कि मध्यप्रदेश का धर्म स्वतंत्रता अधिनियम अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए एक प्रभावी कानून है, लेकिन कुछ संगठन और व्यक्ति इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। अभिषेक स्वयं सुप्रीम कोर्ट में यह कह चुका है कि यदि यह कानून खत्म हुआ तो उस जैसे हजारों बच्चों के धार्मिक और संवैधानिक अधिकार सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। अभिषेक खटीक का मनोबल बढ़ाने और उसे आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोग अध्यक्ष कटनी पहुंचे और रोजगार के लिए ई-रिक्शा भेंट किया, ताकि वह सम्मानजनक जीवन जी सके और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके。
0
comment0
Report
Dec 27, 2025 14:26:52
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top