Back
तेघरा समारोह में गमछा लहराकर एनडीए की जीत, गिरिराज सिंह-प्रेम कुमार ने मचाया धमाका
JCJitendra Chaudhary
Dec 27, 2025 14:35:24
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय के तेघरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद और अभिनंदन समारोह में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां समारोह उस वक्त खास बन गया जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मंच पर ही गमछा लहराते नजर आए। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को तेघरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की सबसे खास झलक उस वक्त देखने को मिली, जब मंच पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चर्चित गीत ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल’ बजाया गया। गाना बजते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर गमछा लहराने लगे।जैसे ही मंच से गमछा लहराया गया, पंडाल में मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक खड़े होकर झूमने लगे। पूरा माहौल भगवामय हो गया और काफी देर तक कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश देखने को मिला। वक्ताओं ने एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का श्रेय पूरी तरह से कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को जाता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को जीत का असली हकदार बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को सम्मान चाहिए और सम्मान के बल पर ही संगठन आगे बढ़ता है। जब कार्यकर्ता के मन को ठेस पहुंचती है तो सबसे ज्यादा पीड़ा होती है।गिरिराज सिंह ने कहा कि आज का दिन कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनके समर्पण और उनके कृतित्व का दिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और देशहित में काम करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को अपनाने की बात कही और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जोश, उत्साह और जश्न का यह नजारा यह दिखाने के लिए काफी था कि एनडीए की जीत के पीछे संगठन और कार्यकर्ताओं की कितनी बड़ी भूमिका रही है।
बाइट गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAKESH SINGH
FollowDec 27, 2025 16:20:030
Report
STSumit Tharan
FollowDec 27, 2025 16:19:140
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 27, 2025 16:18:50Modinagar, Uttar Pradesh:EXCLUSIVE RAID MERRUT_GAZIABAD
0
Report
KSKapil sharma
FollowDec 27, 2025 16:18:270
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 27, 2025 16:16:040
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 27, 2025 16:15:40Noida, Uttar Pradesh:The blue glacial streams of Alaska
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 27, 2025 16:15:320
Report
RNRandhir Nidhi
FollowDec 27, 2025 16:08:500
Report
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 27, 2025 16:08:220
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 27, 2025 16:07:560
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 27, 2025 16:07:390
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 27, 2025 16:07:170
Report