Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pakur816107

सरायढेला में गोबर गैस प्लांट से ग्रामीणों की जिंदगी बदलेगी: केवल 100 रुपये मासिक गैस

SPSohan Pramanik
Nov 07, 2025 03:22:47
Pakur, Jharkhand
सरायढेला गांव अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बनने जा रहा है...केंद्र सरकार की गोवर्धन योजना के तहत यहां सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट तैयार किया गया है...अब महिलाओ को खाना बनाने की दिक्कत नही होगी...यह योजना ग्रामीणों के लिए सस्ती रसोई गैस, आय का नया स्रोत और स्वच्छ वातावरण देने वाली साबित होगी...लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस प्लांट में 80 क्यूबिक मीटर क्षमता वाला गैस टैंक तैयार किया गया है...इसके माध्यम से गांव के 80 घरों के रसोईघर में पाइपलाइन के जरिये गोबर गैस से बनी रसोई गैस पहुंचाई जाएगी...सरायढेला गांव के प्रत्येक परिवार को सुबह शाम दिन में दो बार पाइप लाइन में रसोई गैस बायो गैस की आपूर्ति की जाएगी...गांव के लोगों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह है...ग्रामीणों का कहना है कि अब सिलेंडर की चिंता खत्म हो जाएगी...मात्र 100 रुपये में महीने भर का गैस मिलेगा और गोबर बेचकर आय भी बढ़ेगी...ग्रामीणों को इसके लिए केवल 100 रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा...इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्रामीण अपने पशुओं का गोबर प्लांट को देंगे, जिसका उचित मूल्य उन्हें नकद रूप में मिलेगा...इससे न केवल स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी भी होगी...बायोगैस प्लांट से निकलने वाले अवशेष (स्लरी) का उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जाएगा, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी... तीन साल कंपनी करेगी मेंटेनेंस...रांची की कंपनी क्लासिक इंडिया के द्वारा बायो गैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है...प्लांट शुरू होने के बाद तीन साल तक कंपनी प्लांट का मेन्टेनेंस करेगी...तीन साल के बाद मेन्टेनेंस का काम लाभुक समिति के जिम्मे होगा...सरायढेला में पहले ही लाभुक समिति का गठन कर लिया गया है...लाभुक समिति प्लांट का मेंटेनेंस लाभुक से प्रतिमाह लिए जाने वाले 100 रुपये की राशि से करेगी...सरायढेला के प्रत्येक परिवार को सुबह शाम दिन में दो बार पाइप लाइन में रसोई गैस बायो गैस की आपूर्ति की जाएगी...गांव के लोगों mean इस योजना को लेकर काफी उत्साह है...ग्रामीणों का कहना है कि अब सिलेंडर की चिंता खत्म हो जाएगी...मात्र 100 रुपये में महीने भर का गैस मिलेगा और गोबर बेचकर आय भी बढ़ेगी... वही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक सुमन मिश्रा ने बताया कि सरायढेला का यह बायोगैस प्लांट का काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है... जल्द ही इसकी शुरुआत होगी...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAlok Tripathi
Dec 11, 2025 05:35:04
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Dec 11, 2025 05:34:17
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के बांधवगढ़ में देश की प्रतिष्ठित होटलियर्स ताज सफारी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर बड़ी अनियमितता उजागर की है,ताज सफारी के भीतर बिना परमीशन के बार का संचालन कर पर्यटकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी वहीं बिना लाइसेंस के बेकरी का संचालन कर ब्रेड का निर्माण किया जा रहा था,खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ताज सफारी के अलावा मानसून फॉरेस्ट रिसॉर्ट में भी छापा मारा जहां अमानक खाद्य सामग्री मिली है सड़ी सब्जियों के अलावा आटे में कीड़े मिले हैं,जांच टीम ने दोनों रिसोर्ट्स के विरुद्ध नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Dec 11, 2025 05:33:34
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Dec 11, 2025 05:32:56
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Dec 11, 2025 05:31:22
Mau, Uttar Pradesh:रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त کارروائی के तहत, मऊ पुलिस ने बुधवार देर रात को शहर में "ऑपरेशन टॉर्च" नामक एक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) से संबंधित था योगी सरकार के एक्शन में आने के निर्देशों के तहत, पुलिस ने इस बात की जाँच शुरू कर दी है कि झोपड़-झोपड़ियों में रह रहे लोग कहीं अवैध घुसपैठिए तो नहीं हैं। पुलिस का मानना है कि घुसपैठियों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन टॉर्च यह सघन चेकिंग अभियान कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत, विशेष रूप से सहादतपुरा इलाके में तेजी से चलाया गया। अभियान के तहत, पुलिस टीमों ने सहादतपुरा की सभी झोपड़ियाँ-झोपड़पट्टियों की तलाशी ली और वहाँ रह रहे लोगों के आधार कार्ड तथा अन्य पहचान दस्तावेजों का गहनता से सत्यापन किया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी अवैध रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिया शहर में छिपकर न रह रहा हो। झोपड़ियों में रह रहे हर व्यक्ति से उनके मूल स्थान, मऊ आने के कारण और रहने की अवधि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। मऊ पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह ऑपरेशन टॉर्च अभियान आगे भी अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा और घुसपैठियों को किसी भी हाल में शहर में पनाह नहीं दी जाएगी।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Dec 11, 2025 05:30:48
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Dec 11, 2025 05:30:19
Dudu, Rajasthan:दूदू में ट्रांसजेंडर वकील और रोडवेज बस कंडेक्टर के बीच टिकट को लेकर हुआ विवाद। ट्रांसजेंडर वकील रवीना महिला और पुरुष के नाम से बस में टिकट लेने से मना किया तो कंडेक्टर पड़ा पशोपेश में। ट्रांसजेंडर वकील रवीना ने कहा - मेरा अपना जेंडर है। अपनी पहचान है तो मैं महिला या पुरुष के नाम पर टिकट क्यों लूं..? ये कहते हुए बनी बहस। जयपुर के दूदू में राजस्थान रोडवेज में सवार थी एक ट्रांसजेंडर वकील। राजस्थान रोडवेज में टिकट के लिए है सिर्फ दो ऑप्शन पुरुष और महिला। कंडेक्टर ने उन्हें फीमेल कैटेगरी का टिकट दिया तो बढ़ा विवाद, भड़कीं वकील। विवाद बढ़ता देख कंडक्टर और बस चालक बस को ले आए थाने में। दूदू एसएचओ मुकेश कुमार ने मामला कराया शांत, रोडवेज अधिकारियों ने भी कैटेगरी को लेकर फिलहाल कोई नियम नहीं बताकर झाड़ा पल्ला। रवीना ने कहा कि मैं जल्द ही इस मामले में जयपुर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करूंगी, क्योंकि हमारे अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top