Back
लातेहार बरवाडीह में एक्सपायर्ड फोलिक एसिड खुली जगहों पर मिला; स्वास्थ्य विभाग पर सवाल
SGSANJEEV GIRI
Feb 10, 2026 03:48:43
Latehar, Jharkhand
लातेहार बरवाडीह स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पोल संख्या 260/6 के पास झाड़ियों में सैकड़ों एक्सपायर्ड फोलिक एसिड दवा पाई गई है। हैरानी की बात यह है कि दवाएं नए और चमचमाते डिब्बों व पेटियों में सुरक्षित हालत में मिली हैं। इसके अनुसार इन्हें अगस्त 2025 में एक्सपायर हो चुकी थीं। नियमों के अनुसार इन दवाओं को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना था, लेकिन इन्हें खुले में झाड़ियों में फेंक दिया गया। यह स्थान राजकीय प्लस टू हाई स्कूल के बेहद नजदीक है, जिससे छात्र-छात्राओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी दवाओं का इस तरह खुले में मिलना चिंताजनक है। इससे आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। सैकड़ों डब्बे दवा का इस तरह मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आखिर यह दवाएं कहां से आईं, किसके आदेश पर यहां फेंकी गईं और इन्हें नष्ट क्यों नहीं किया गया—यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 10, 2026 05:20:140
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 10, 2026 05:19:590
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 05:18:540
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 10, 2026 05:17:360
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 10, 2026 05:17:220
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 10, 2026 05:16:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 10, 2026 05:16:210
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report