दिल्ली में एक युवक का मर्डर, ख्याला इलाके में युवक का मर्डर
दिल्ली के ख्याला इलाके में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|