पाकिस्तान से बड़ी खबर: बलूचिस्तान में टैंकों से हमला
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नुश्की जिले के अहमदवाल इलाके में पाकिस्तानी सेना ने टैंकों के जरिए सैन्य कार्रवाई की है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों से की गई है। टैंकों की तैनाती और हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कई ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। हालांकि पाकिस्तानी सेना की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस सैन्य कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|