Back
धनबाद के केंदुआडीह गैस रिसाव: 11 दिन बाद भी राहत का इंतजार, बच्चे प्रभावित
NMNitesh Mishra
Dec 14, 2025 03:02:04
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से जहरीली गैस रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव को रोकने में अब तक सफल बीसीसीएल जिला प्रशासन नहीं हो पाई है। गैस के प्रभाव को रोकने के को लेकर बीसीसीएल तथा जिला प्रशासन के द्वारा प्रयास जारी है। वही ज़हरीली गैस रिसाव के कारण दो लोगों की मौत, कई बीमार हो चुके हैं। जहरीली गैस का रिसाव अब भी जारी है। इसके chपेट में केंदुआडीह राजपूत बस्ती, नया धौड़ा, पांच नम्बर, मस्जिद मोहल्ला, हजारों की आबादी जहरीली गैस का रिसाव से प्रभावित है। इस गैस रिसाव के बीच नन्हें मुन्ने हमारे देश का भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल, वह बच्चे जो शिक्षा हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। या यूं कहें बच्चे पढ़ाई के लिए अपनी जिंदगी दाव पर लगा रहे हैं। जिंदगी दाव पर जान हथेली पर रखकर स्कूल बच्चे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बात करते हैं उन बच्चों की जो आधे से अधिक बस्ती छोड़कर कहीं दूर जा चुके हैं या फिर डर से स्कूल ही नहीं आते हैं। मतलब कई बच्चे शिक्षा वंचित हो रहे हैं। गैस प्रभावित इलाके के बच्चे प्राथमिक विद्यालय केंदुआडीह बस्ती में पढ़ाई करते हैं। कुल 124 बच्चे यहाँ शिक्षा ग्रहण करते हैं। जहरीली गैस रिसाव के बाद बच्चों को केंदुआडीह विद्यालय वन में फिलहाल पढ़ाने का आदेश प्रशासन ने दिया है। स्कूल के शिक्षक मनोज राय कहते हैं कि शनिवार से दूसरे स्कूल में पढ़ने का आदेश आया। जिसके बाद केेंदुआडीह स्कूल वन में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। 124 बच्चे में से महज 49 बच्चे स्कूल आ रहे हैं। कभी कभी बच्चों की संख्या उससे भी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता काफी डरे हुए हैं। जिस कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। वहीं अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई जरूरी है। इसलिए उन्हें स्कूल भेजना पड़ता है। लेकिन स्कूल भेजने पर जान अटका रहता है। कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि अविलंब गैस रिसाव को बंद करें। वहीं बच्चों ने कहा कि स्कूल आने में डर लगता है। गैस के कारण लोग बेहोश हो जा रहे हैं। बीमार पड़ जा रहे हैं। कहीं हमे भी कुछ न हो जाए, यह डर हमें सताता है। स्कूल आने के बाद मातापिता भी चिंतित रहते हैं। उनके अंदर भी बच्चों को लेकर अनहोनी का डर बना हुआ है। बच्चों ने मांग की है कि अगर गैस रोकने के लिए पहल की जाती तो ज्यादा अच्छा रहता। हम बिना डरे स्कूल आना जाना और पढ़ाई कर सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 14, 2025 07:36:110
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 14, 2025 07:34:590
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 14, 2025 07:34:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 07:34:310
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 14, 2025 07:34:190
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 14, 2025 07:33:470
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 14, 2025 07:33:380
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 14, 2025 07:33:130
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 14, 2025 07:32:420
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowDec 14, 2025 07:32:050
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 14, 2025 07:31:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 14, 2025 07:30:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 14, 2025 07:30:16Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
पुलिस का जवान बिना बैरिकेड और बिना चालान मशीन के अकेले ही आम जनता से वसूली करता दिखा
घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में पुलिस जवान नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई करता नजर आया
टीटी नगर थाने के माता मंदिर पास की घटना
0
Report
0
Report