Back
ग्वालियर में कार सवार पांच बदमाश गिरफ्तार: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
KSKartar Singh Rajput
Dec 14, 2025 07:31:23
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में सड़क पर खड़े युवक से विवाद कर हमला करने वाले पांच कार सवार बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से पुलिस ने वारदात में उपयोग कार भी जप्त कर लिया है। पांचों आरोपियों ने वारदात को कबूल कर बताया कि उन्होंने युवक से गुटका मांगा था गुटका नहीं देने पर विवाद हुआ था वह दतिया से ग्वालियर में शादी शामिल होने के लिए आए हुए थे। दो दिन पहले देर रात घटना वाले दिन ही घायल युवक के पिता ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बेटे को देखा तो उनकी सदमे में मौत हो गई थी। जबकि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। वही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज अंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दअरसल ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली चौराहे पर स्थित गोयल वाटिका में हो रही शादी समारोह में टिक्की पानी का स्टाल लगाकर काम खत्म कर वापस साथियों के साथ घर जा रहे हरज्ञान चौहान निवासी काशीपुर हुरावली चौराहे पर अपने साथियों के साथ खड़ा हुआ تھا। तभी कार सवार बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था और उसे अधमरा छोड़कर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। जब घायल के साथियों ने वीडियो कॉल कर उसके पिता लक्ष्मण चौहान को घटना के बारे में बताया तो वीडियो कॉल पर अपने बेटे की हालत को देख पिता की सदमे में अस्पताल आते समय रास्ते हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हमले की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हुआ था जिसमें बदमाश युवक की मारपिट कर भागते हुए दिखाई दे रहे थे पुलिस ने घायल युवक को जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और उसकी शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जब पुलिस टीम ने हमला कर फरार हुए हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी देखे हमलावरों के भागने का रूट मिला। जिसके बाद पुलिस ने टाटा मैजिक कार के नंबर को चिन्हित करने के बाद कार चालक राहुल यादव निवासी दतिया को शनिवार की सुबह पकड़ लिया। आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि घटना में मोहित यादव, अमन यादव, अजीत यादव और सुरेंद्र यादव शामिल थे। पुलिस ने उन चारों को भी धर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पांचो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वहां स्कूल की टाटा मैजिक लेकर चालक के रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर आए हुए थे। अजीत को हुरावली छोड़कर अमन को छोड़ने के लिए जा रहे थे। तभी अजीत का फोन आया था कि उसका विवाद हो गया है वहां चारों वापस कार से अजीत के पास पहुंचे थे फिर उन सब ने मिलकर हरज्ञान पर जानलेवा हमला कर दिया था। विवाद का कारण सिर्फ इतना था कि आरोपी अजीत ने हरज्ञान से गुटका मांगा था गुटका नहीं देने पर उन दोनों के बीच विवाद हो गया था। फिलहाल पुलिस ने वारदात में उपयोग कार सहित पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कार को जप्त कर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने पर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 09, 2026 23:45:310
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 23:45:220
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 09, 2026 23:45:120
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 09, 2026 19:01:110
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 09, 2026 19:00:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 09, 2026 18:46:500
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 18:46:330
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 18:46:120
Report
ASAmit Singh
FollowMar 09, 2026 18:45:440
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:30:410
Report
MJManoj Jain
FollowMar 09, 2026 18:30:270
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 09, 2026 18:30:140
Report
1
Report