Back
कोटा बीईओ पर सख्त कार्रवाई: मंत्री की फटकार के बाद नोटिस जारी
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 14, 2025 07:34:45
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर।कोटा शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा मंत्री की कड़ी फटकार के बाद संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में बेहोश होकर गिरने वाले कोटा बीईओ के खिलाफ अब कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंथन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान गजेंद्र यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की थी। इस बैठक से पहले ही कोटा बीईओ नरेन्द्र मिश्रा के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। आरोप था कि बीईओ ने नियमों को दरकिनार कर दूर-दराज के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को नजदीकी स्कूलों में अटैच किया। जब मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने बीईओ से जवाब मांगा, तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए निलंबन की बात कही। मंत्री की फटकार सुनते ही बीईओ नरेन्द्र मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई और वे बैठक के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिससे उस दिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब तबीयत में सुधार के बाद शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही नियम विरुद्ध किए गए करीब आधा दर्जन शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। अब देखना होगा कि नोटिस के जवाब के बाद बीईओ पर आगे क्या सख्त कार्रवाई होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report