Back
कानपुर देहात में जमानत के लिए एक ही जमीन के कागजात से धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार
AKAlok Kumar
Dec 14, 2025 07:33:13
Sithmara, Uttar Pradesh
कानपुर देहात में जमानत प्रक्रिया को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना रूरा क्षेत्र में एक ही संपत्ति के दस्तावेजों का बार-बार इस्तेमाल कर अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत कराए जाने का आरोप सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आर्थिक लाभ के लिए न्यायालय को भ्रमित करने और कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला उस समय उजागर हुआ जब 11 दिसंबर 2025 को न्यायालय से जमानत स्वीकृत होने के बाद जमानतदारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान स्थानीय स्तर पर जानकारी मिली कि मनोज कुमार और बट्टन लाल नाम के व्यक्ति लंबे समय से जमानतदार के रूप में सक्रिय हैं और एक ही जमीन के कागजात को कई मामलों में उपयोग करते रहे हैं। आरोप है कि इन दस्तावेजों के पूर्व उपयोग की जानकारी न्यायालय को नहीं दी जाती थी।
इस आधार पर थाना रूरा में मु0अ0सं0 0381/2025 दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि मनोज कुमार द्वारा अब तक 17 और बट्टन लाल द्वारा 22 मुकदमों में इसी संपत्ति के कागजात का प्रयोग कर जमानत दिलाई गई। दोनों आरोपियों को 13 दिसंबर 2025 को ग्राम तिगाई के पास से गिरफ्तार किया गया।
इस घटना ने पुलिस की सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नियम ये की जब भी कोई व्यक्ति अपनी जमानत लगाता हैं तो उसकी थाना स्तर से सत्यापन रिर्पोर्ट जाती उसके बाद ही जमानत मंजूर होती हैं इन दोनों आरोपियों ने करीब 20 से 22 अलग अलग मामलों में जमानत ले ली और सभी का पुलिस सत्यापन कर सही साबित करती रही इससे एक बात तो साफ़ हैं कि पुलिस सत्यापन सिर्फ़ नाम का होता हैं और ये जो आरोपी पकड़े गए हैं इन्होंने कई अन्य प्रदेशों के बड़े दुर्दांत अपराधियों की जमानत ली हैं अब सवाल ये हैं कि गांव के मामूली लोग जिनका कोई बड़ा अपराधिक इतिहास भी नहीं हैं वो इतने बड़े आरोपियों के संपर्क में आए कैसे वो भी अलग अलग राज्यों के इससे एक बात तो साफ़ हैं कि कोई ऐसा बड़ा गैंग हैं जो इसे चला रहा है ये दो तो सिर्फ़ प्यादे हैं पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोई और ही हैं जिस तक पुलिस के लंबे हाथ अभी नहीं पहुंच पाए हैं
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दूसरे जनपदों और अन्य राज्यों के अभियुक्तों से संपर्क कर जमीन के कागजात के आधार पर जमानत दिलाने का काम करते थे। आरोप है कि कम भूमि को अधिक दर्शाकर दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते थे और इसके बदले मोटी रकम ली जाती थी।
मामले में यह भी आरोप सामने आया है कि अभियुक्त मनोज कुमार ने कई सड़क दुर्घटना मामलों में वास्तविक वाहन चालक के स्थान पर स्वयं को चालक दर्शाया और अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत कर अवैध लाभ अर्जित किया। ऐसे सात मामलों में उसके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है और यह देखा जा रहा है कि इस कथित जमानत नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report