Back
धनबाद में दो गुटों के खूनी संघर्ष में दर्जनों घायल
NMNitesh Mishra
Mar 12, 2026 14:10:39
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए युवकों के दो गुटों के बीच सरेराह खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। धनबाद सदार थाना क्षेत्र के बेकारबांध क्षेत्र में आज अफरा-तफरी मच गई, जब दर्जनों युवकों ने लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला आपसी रंजिश और कल हुई एक मारपीट का बदला लेने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, बेकारबांध निवासी धर्मेंद्र कुमार बीते कल जियोमार्ट में काम के सिलसिले में गया था। वहां मौजूद वेंडरों ने उसका विरोध किया और बात बढ़ने पर 'करण' नाम के एक वेंडर ने धर्मेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। कल की इसी टीस को लेकर आज जब धर्मेंद्र ने बेकारबांध के समीप करण को रोककर पुरानी मारपीट के बारे में पूछताछ की, तो दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि करण ने फोन कर अपने 20 से 25 साथियों को मौके पर बुला लिया। जियोमार्ट में काम करने वाले ये युवक लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और धर्मेंद्र पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सरेआम सड़क पर लाठियां बरसती रहीं और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में धर्मेंद्र कुमार का भाई गौतम कुमार और करण गुट का एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया है। दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और खून से लथपथ हालत में उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदार थाना की एएसआई सीमा किंडो दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने उग्र युवकों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, यह विवाद पिछले दिन हुई एक मारपीट की घटना का परिणाम है। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। धनबाद थाना की पुलिस वर्तमान में मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना स्थल के आस-पास के साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आवेदन दिया जाएगा तो पुलिस उसके अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 12, 2026 15:33:590
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 12, 2026 15:33:470
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 12, 2026 15:33:360
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 12, 2026 15:33:150
Report
DSDM Seshagiri
FollowMar 12, 2026 15:32:530
Report
KSKashish Singh
FollowMar 12, 2026 15:32:390
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 12, 2026 15:31:480
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 15:31:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 12, 2026 15:31:180
Report