Back
गोविंदगढ़ जमीन विवाद गोलीकांड: 22 वर्षीय सतनाम सिंह की मौत, आरोपी गिरफ्तार
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 15:31:32
Govind Garh, Rajasthan
जमीनी विवाद में चली गोलियां, 22 वर्षीय युवक की मौत; मुख्य आरोपी देशी कट्टे सहित गिरफ्तार
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरवाड़ा बास में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गोली से 22 वर्षीय युवक सतनाम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में एएसपी कांबले शरण ने बताया कि मुख्य आरोपी को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मुख्तियार सिंह, प्रेम सिंह और जोग सिंह का परिवार लंबे समय से हरनाम सिंह के परिवार से रंजिश रखता था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दीवार के पास सरसों की लकड़ियां रखने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और सतनाम सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। इसी दौरान देशी कट्टे से की गई फायरिंग में सतनाम सिंह (22) पुत्र हरनाम सिंह को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हमले में कांताबाई, प्रकाश कौर और जोगा सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के चाचा जोगा सिंह ने बताया कि सतनाम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सतनाम के पिता और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। घर में उसकी बुजुर्ग मां और एक छोटी बहन ही हैं, जिनका सहारा अब सतनाम ही था।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSharad Tak
FollowMar 12, 2026 17:01:390
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 12, 2026 17:01:150
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 12, 2026 17:00:580
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 17:00:370
Report
MSManish Sharma
FollowMar 12, 2026 17:00:270
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 12, 2026 17:00:160
Report
87
Report
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 12, 2026 16:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 12, 2026 16:46:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 12, 2026 16:45:590
Report