Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
NIA ने बिहार PFI मामले में 2 और आरोपियों पर आरोपपत्र दाखिल किया
KSKashish Singh
Mar 12, 2026 15:32:39
Noida, Uttar Pradesh
NIA CHARGESHEETS 2 MORE ACCUSED IN 4-YEAR-OLD BIHAR PFI CRIMINAL CONSPIRACY CASE New Delhi, 12th March 2026 The National Investigation Agency (NIA) has chargesheeted two more accused persons in a Bihar case of 2022, relating to a conspiracy by the banned Popular Front of India (PFI) to disrupt peace and religious harmony through unlawful and anti-national activities. With the supplementary chargesheet filed on Wednesday before the NIA Special Court, Patna (Bihar), the total number of persons arrested and charged in the case has gone up to 20. NIA had found during investigation that Mahboob Alam Nadvi (President of PFI, Bihar State) and Shamim Akhtar (Vice-President of PFI, Bihar State), who were chargesheeted yesterday under various sections of IPC and UA (P) Act, were actively involved in the conspiracy. The entire conspiracy was aimed at creating an atmosphere of terror and spreading religious enmity, justifying the use of criminal force to promote PFI’s ideology to establish Islamic rule in India, as envisaged in the organisation’s vision document - “India 2047 Towards Rule of Islam in India, Internal Document: Not for circulation”. The NIA, which had taken over the case from Bihar Police in July 2022, further found during investigation that Mahboob and Shamim had been engaged in recruitment and training of PFI cadres. Along with the co-accused, they were involved in PFI’s meetings/training programmes held at Ahmad Palace, Phulwarisharif, Patna, Bihar. The local police had seized PFI’s vision document from Ahmad Palace at the time of the registration of the case. Investigation in the case RC-31/2022/NIA/DLI is continuing.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JSJAMNJAY SINHA
Mar 12, 2026 17:01:15
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 12, 2026 17:00:58
Jalore, Rajasthan:एंकर ANTF की टीम ने “ऑपरेशन मदप्रलय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया। आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान 19 लाख 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ टीम जालोर को सूचना मिली थी कि पाली से सांचौर की ओर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की खेप सप्लाई होने वाली है। इस सूचना के आधार पर टीम ने भारतमाला टोल प्लाजा सांचौर के पास सादे कपड़ों में जाल बिछाया। मुखबिर की सूचना के अनुसार कुछ समय बाद सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भारतमाला टोल की ओर आती दिखाई दी। टीम सतर्क हो गई और वाहन को रोकने के लिए स्टॉपर स्टिक का उपयोग कर गाड़ी के टायर पंचर कर दिए। इसके बावजूद तस्करों ने भागने की कोशिश की और रास्ते में मौजूद वाहनों को टक्कर मारते हुए फरार होने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए एएनटीएफ टीम ने हवाई फायरिंग की, जिससे तस्कर घबरा गए और गाड़ी रोक दी। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 80.724 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार विश्नोई तथा सुरजाराम निवासी भाणिया, थाना शिवपुर जिला पाली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 17:00:37
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। सामुदायिक पुलिसिंग में विदिशा पुलिस को मिला सम्मान, एएसपी प्रशांत चौबे को डीजीपी ने किया सम्मानित. विदिशा। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए विदिशा पुलिस को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे को मध्यप्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग शाखा द्वारा आयोजित “संबल” कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. यह सम्मान 10–11 मार्च 2026 को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देना, न्याय तक पहुंच को आसान बनाना तथा पुलिस और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करना बताया गया.. जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे को न्याय आधारित पुलिसिंग, समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया. उनके कार्यों को पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान विदिशा पुलिस के लिए गौरव की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग की पहल को और मजबूती मिलेगी. गौरतलब है कि “संबल” कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ऐसे अधिकारियों और पहलों को प्रोत्साहित किया जाता है, जो समाज के कमजोर वर्गों के हित में काम करते हुए पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 12, 2026 17:00:27
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 16:49:10
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर की ओर से गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के दौरान ब्लड टेस्ट के साथ-साथ शुगर, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। लैब टेक्नीशियन पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नगर पंचायत के लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों के ब्लड सैंपल एकत्र कर विभिन्न प्रकार की जांचें कीं। स्वास्थ्य टीम ने कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, साफ-सफाई बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय-समय पर जांच कराना और सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को आसपास पानी जमा न होने देने, साफ पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। नगर पंचायत कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही और सभी जांचें निःशुल्क की गईं।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 12, 2026 16:48:47
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, स्टेडियम प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आयी सामने, शहर के इंदिरा स्टेडियम में खेलने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मधुमक्खियों के हमले से मौके पर मची भगदड़, बहराइच के स्टेडियम में खेल रहे लड़कों पर मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मची अफ़रा तफरी, जान बचाने के लिये इधर उधर भागते नज़र आये तमाम लोग, स्टेडियम से बाहर भागकर अपनी जान बचाते लोगों का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, कई लोगों को मधुमक्खियों ने किया घायल, घटना से मौके पर छाया रहा दहशत का माहौल, स्टेडियम प्रबंधन की लापरवाही से बहराइच का स्टेडियम बना खिलाड़ियों के लिये मधुमक्खियों का डेंजर जोन, बड़ा सवाल स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़े सेफ्टी नॉर्म्स का जिम्मेदारों को नहीं रहा कोई ख़याल, जान बचाने की जद्दोजहद में भाग रहे लोग हो सकते थे चलती रोड पर किसी बड़े हादसे का शिकार, बड़ा सवाल,आपदा से जुड़े इस गंभीर मामले का कौन करेगा निदान..?, स्टेडियम का रोजाना निरीक्षण करने वाले जिम्मेदारों ने स्टेडियम में लगे मधुमक्खियों के छत्ते का क्यों नहीं किया उचित समाधान. घटना का वीडियो हो रहा वायरल,
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 16:48:13
Vidisha, Madhya Pradesh:परीक्षा के दौरान स्कूल में लगा ताला, बच्चे करते रहे इंतजार विदिशा जिले के ग्यारसपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लकुली के प्राइमरी स्कूल में उस समय लापरवाही सामने आई जब लोकल स्तर की परीक्षाओं के दौरान स्कूल में शिक्षक मौजूद नहीं थे। सुबह करीब 11 बजे तक बच्चे स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे और स्कूल में ताला लगा रहा। बच्चों के अनुसार उनके परीक्षा के पेपर चल रहे हैं, लेकिन उस समय स्कूल में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के पालक और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस लापरवाही पर आपत्ति जताई। सरपंच की सूचना पर प्रभारी शिक्षक स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे अटारी खेजड़ा में कॉपियां जांचने के लिए गए थे और कुछ समय बाद वापस आकर परीक्षा कराने पहुंचे। हालांकि इस मामले में ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं बच्चों को भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 12, 2026 16:47:59
Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टरों को लताड़ लगाई, लापरवाही पाए जाने पर चार डॉक्टर का वेतन काटा, सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना, उज्जैन के शासकीय चरक चिकित्सालय में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डाक्टर्स का वेतन काटने के निर्देश दिए साथ ही सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए पेनल्टी लगा दी। दरअसल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल चरक भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायत आ रही थी। इसी को देखते हुए कलेक्टर सिंह गुरुवार दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया जिसमें ओपीडी इमरजेंसी वह वार्डों के डॉक्टर का एक ही में उल्लेख नहीं होने पर नाराज की जताई। वहीं हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टर के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा गार्ड द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने पर सिक्युरिटी एजेंसी पर 50 हजार रूपए की पेनल्टी लगा दी। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि जिला अस्पताल में 10 लिफ्ट है बावजूद अधिकांश बंद रहने के मामले सामने आते रहते हैं । इसी को देखते हुए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने लिफ्ट चेक की तो दो चालू मिली।पता चला की रिपेयरिंग का काम चल रहा है और जल्द सभी लिफ्ट चालू हो जाएगी। इसी के साथ गायनिक वार्ड में मरीज के नंबरिंग सिस्टम सही नहीं होने पर कलेक्टर ने टोकन सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए। जिससे कि मरीजों को परेशान ना होना पड़े। वही डॉक्टर की ड्यूटी का एक रजिस्टर बनाने का कहा, जिससे पता चले कि किसकी ड्युटी कहा लगी है।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 12, 2026 16:46:38
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर गुरुवार को दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटे राजा, आईएएस अधिकारी डीडीसी, एसपी, जिला स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में हिन्दू - मुस्लिम धर्म के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरुआत मुस्लिम मौलानाओ के द्वारा अजान के साथ किया गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के रोजेदारों के द्वारा नमाज खोला गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की यही हमारी गंगा जमुनी तहजीब है पुरे देश में रमजान के मौके पर इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इफ्तार का आयोजन कर रोजेदारों को बधाई दी है उनके द्वारा भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इफ्तार का आयोजन कर रोजेदार भाइयों को मुबारकबाद दी है। वहीं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा की पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर इफ्तार का आयोजन किया गया है जिसमे दोनों समुदाय के लोग उपस्थित होकर आपसी भाईचारा का परिचय दिया है।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 12, 2026 16:46:16
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में डकैती की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शिवहर थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम हरनाही स्थित शेरहा गाछी में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए एक गिरोह एकत्रित हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और शिवहर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से उक्त स्थान की घेराबंदी कर यह कार्रवाई की जिसमें 4 अपराधी को दबोचा गया जिसके पास से दो देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा 10 हजार सात सौ रुपये नकद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में कई टॉप टेन सूची में शामिल है।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 12, 2026 16:45:59
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मी ओमप्रकाश राय को मारी गोली, कर्मी की हालत गंभीर। घटना राजनगर थाना के बेल्हबार चौक के पास की है। अपराधियों ने कर्मी का बाइक लूट लिया। पीएनबी कर्मी देर शाम बाइक से बैंक से घर लौट रहे थे तभी तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने इनका पीछा किया। युवक तेज रफ्तार से निकला लेकिन अपराधियों ने पकड़ लिया। युवक बाइक छोड़ खेत की तरफ भागे तो अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। गोली लगने से युवक गिर पड़ा और छटपटाता रहा। अपराधियों ने युवक बैंक कर्मी का बाइक लूट लिया। पीछे से आ रहे एक व्यक्ति सुनील ने युवक छटपटाते देख पूछताछ कर थाना को सूचना दिए। उसी व्यक्ति ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया अपराधियों ने बैंक कर्मी को गोली मारकर बाइक लूट ली है। हालांकी युवक खतरे से बाहर है। अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। गोली बारी की बारदात से इलाके में दहशत है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top