Back
उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज ने फिरोजाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया कार्यालयों का लोकापर्ण किया
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में गुरुवार को फिरोजाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया पुलिस कार्यालय में नवीनीकृत समस्त कार्यालयों का लोकापर्ण किया गया
वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित समस्त शाखाओं पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ, अभियोजन शाखा, मॉनीटरिंग सेल, अपराध शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, आईजीआरएस शाखा, परिवार परामर्श केन्द्र, यातायात पुलिस लाइन्स आदि का गहनता से अवलोकन किया तथा अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था एवं कार्य प्रणाली की समीक्षा की
इस दौरान श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज आगरा द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित रखरखाव, कार्यों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही उन्होंने सभी शाखाओं को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश भी दिए ।*
इसके बाद पुलिस लाइन स्थि सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों संग अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों के साथ जनपद में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रभावी पुलिसिंग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके साथ ही आगामी त्यौहारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने, नियमित गश्त करने तथा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि) पर 24*7 घंटे सतर्क निगरानी रखने एवं सौहार्द बिगाडने / अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में जनपद के थानों के समस्त ग्राम प्रहरियों संग गोष्ठी आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही समस्त ग्राम प्रहरियों को कुल 103 जैकेट वितरित की गयी एवं महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के लिए मौढ़ा कनैटा पर नवीनीकृत होस्टल का उद्घाटन किया गया । वार्षिक निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा थाना दक्षिण का निरीक्षण करते हुए विभिन्न रजिस्टरों त्यौहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस, महिला हैल्पडैक्स, मालखाना, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना दक्षिण पर वृक्षारोपण किया गया एवं थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत पैदल भ्रमण किया गया ।*
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
STSharad Tak
FollowMar 12, 2026 17:01:390
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 12, 2026 17:01:150
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 12, 2026 17:00:580
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 17:00:370
Report
MSManish Sharma
FollowMar 12, 2026 17:00:270
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 12, 2026 17:00:160
Report
87
Report
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 12, 2026 16:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 12, 2026 16:46:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 12, 2026 16:45:590
Report