Back
धनबाद पुलिस नववर्ष पर शराबी ड्राइविंग रोकने के लिए सख्त अभियान शुरू
NMNitesh Mishra
Dec 31, 2025 09:59:14
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद पुलिस नववर्ष जश्न के नाम पर हुड़दंग ड्रिंक कर वाहन ड्राइव करने वाले लोगो पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। एसएसपी प्रभात कुमार इसे लेकर खुद देर रात तक शहर के विभिन्न चौक चौराहों में पहुँच विशेष जाँच अभियान का नेतृत्व कर रहे है। नव वर्ष की तैयारियों के बीच जिले में बढ़ती भीड़ और उत्सव के माहौल को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पूरे जिले में विशेष एंटी क्राइम एवं यातायात जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, शरारती तत्वों और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए व्यापक स्तर पर जांच की गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने अभियान की कमान स्वयं संभालते हुए देर रात विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ सिटी एसपी श्री रित्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अंकित सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी श्री अरविन्द सिंह समेत कई डीएसपी और थाना प्रभारी सक्रिय रूप से अभियान में जुटे रहे। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन का निर्देश भी दिया गया। धनबाद स्टेशन रोड में देर रात तक अनावश्यक अड्डाबाजी करने वालों पर भी पुलिस की सख्ती दिखी। एसएसपी ने कहा कि नववर्ष को देखते हुए जाँच अभियान शहर में किया जा रहा है ताकि ड्रिंक कर वाहन चलाने वाले, रस ड्राइव करने वाले पर कार्रवाई किया जाय। लोगो से अपील है कि पिकनिक स्थलों में पिकनिक उत्साह उमंग के साथ मनाए, लेकिन गहरे पानी से दूरी बनाए। सावधानी बरतें। नव वर्ष के आगमन को देखते हुए मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, पिकनिक और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में नव वर्ष का स्वागत कर सकें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SSsubhash saheb
FollowDec 31, 2025 11:26:240
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowDec 31, 2025 11:25:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 31, 2025 11:24:270
Report
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 31, 2025 11:24:170
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 31, 2025 11:23:500
Report
Domariyaganj, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के थाना इटवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को चोरी के वाहन के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी का वाहन बरामद कर लिया गया है यह गिरफ्तारी वाहन चोरों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 31, 2025 11:23:260
Report
1
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 31, 2025 11:22:470
Report
गरीब के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में डीएम कार्यालय पर, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूख हड़ताल
0
Report
1
Report
1
Report