Back
मनाली में नए साल के उत्सव के बीच ट्रैफिक जाम के बीच सुरक्षा बल तैनात
MTManish Thakur
Dec 30, 2025 13:19:37
Kullu, Himachal Pradesh
नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सज चुका है और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सैलानियों का आना लगातार जारी है। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर भी रोजाना हजारों सैलानी, मनाली, बंजार और मणिकर्ण घाटी का रुख कर रहे हैं। ऐसे में हजारों वाहनों के आने के चलते मणिकर्ण तथा बंजार में ट्रैफिक जाम भी लग रहा है और सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उसके बाद भी सैलानियों का जोश कम नहीं हो रहा है। वही मनाली प्रशासन के द्वारा मनाली को नए साल के जश्न के लिए चार सेक्टर में बांटा गया है। जिला कुल्लू में पुलिस प्रशासन के द्वारा 300 जवानों की तैनाती भी की गई है। पर्यटन नगरी मनाली की बात करें तो बीते दिन यहां अढ़ाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन विभिन्न राज्यों से मनाली पहुंचे। इसके अलावा 9000 से अधिक वाहन अटल टनल के आर पार हुए। सैलानी सोलंग नाला से अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी का भी रुख कर रहे हैं। जिससे लाहौल घाटी के पर्यटन स्थलों में भी रौनक छाई हुई है। शाम के समय सभी सैलानी मनाली के माल रोड का रुख कर रहे हैं। जहां पर प्रशासन के द्वारा सैलानियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई है।वही कुल्लू प्रशासन के द्वारा 2 जनवरी तक रोहतांग दर्रे को भी सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में दोपहर के समय सभी पर्यटन स्थल सैलानियों से भरे रहते हैं और शाम के समय डीजे की धुन पर भी माल रोड पर सैलानी खूब मस्ती कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 30, 2025 14:58:050
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 30, 2025 14:57:530
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 30, 2025 14:55:530
Report
MSManish Singh
FollowDec 30, 2025 14:55:340
Report
शिकोहपुर गांव में प्रधानी पद के दावेदारों को चुनाव में राजनीतिक लाभ पहुंचने को काटे 40 वोट!डीएम से श
1
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 30, 2025 14:54:440
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 30, 2025 14:54:250
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 30, 2025 14:53:510
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 30, 2025 14:52:480
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowDec 30, 2025 14:52:010
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 30, 2025 14:51:200
Report
0
Report
0
Report