Back
झारखंड कांग्रेस मनरेगा बचाओ: 5 जनवरी को राज्यव्यापी विरोध मार्च बायोमैट्रिक विवाद
UMUJJWAL MISHRA
Dec 30, 2025 14:57:53
Ranchi, Jharkhand
रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अग्रणी संगठन एवं विभागों के प्रदेश अध्यक्ष और चेयरमैन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक में मनरेगा (MGNREGA) के ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) के प्रमुख सदस्य ज्यां द्रेज़ (Jean Drèze) की मजबूत मौजूदगी रही। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक हुई थी, जिसमें मनरेगा को कमजोर करने की केंद्र सरकार की मंशा पर चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मनरेगा का स्वरूप बदलकर ग्रामीण मजदूरों के हक और अधिकार छीनना चाहती है। केशव महतो कमलेश ने कहा कि इसके विरोध में 5 जनवरी को राज्यव्यापी विरोध मार्च निकाला जाएगा। मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सामूहिक शपथ ली जाएगी और वहां से राजभवन तक पैदल मार्च किया जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि मनरेगा को यथावत लागू रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में सांसदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों से बिना परामर्श किए मनरेगा में बदलाव किए गए हैं, ताकि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा सके। महात्मा गांधी की परिकल्पना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस सोच के विपरीत काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीब मजदूरों के लिए बेहद लाभकारी योजना रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने मजदूरी भुगतान के अनुपात को 90:10 से घटाकर 60:40 कर दिया है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक सिस्टम लागू किए जाने से कई मजदूरों को भुगतान मिलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में काम करने वाले मजदूर, किसान और महिलाएं खेती-बाड़ी और घरेलू कामों के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन में असफल हो रहे हैं, जिससे उन्हें मजदूरी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा 100 दिन के रोजगार की गारंटी भी अब प्रभावित हो रही है। केशव महतो कमलेश ने यह भी आरोप लगाया कि पहले पंचायत स्तर पर तय होता था कि कहां और कैसे काम होगा, लेकिन अब यह अधिकार केंद्र के हाथ में चला गया है। इससे राज्यों और पंचायतों की भूमिका कमजोर हो रही है। उन्होंने बताया कि यह विरोध सिर्फ 5 जनवरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक लंबा, राष्ट्रव्यापी अभियान होगा। सभी जिलों और प्रखंडों में रैलियां निकाली जाएंगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है और जल्द ही पुनः आवेदन देकर मुलाकात की मांग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ अभियान की यह पहली बड़ी रैली होगी, जो झारखंड सहित देश के सभी राज्यों में आयोजित की जाएगी। बाइट: केशव महतो कमलेश (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 30, 2025 16:40:17Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में नए साल के जश्न की पार्टी की तैयारी जोरों पर राजधानी भोपाल में कई जगह पर होगी न्यू ईयर पार्टी शाम 7:00 से लेकर 1:00 तक चलेगी पार्टी जश्न के साथ 2025 को अलविदा और 2026 का किया जाएगा वेलकम पार्टी स्थलों पर पुलिस के जवान रहेंगे तैनात
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowDec 30, 2025 16:40:020
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowDec 30, 2025 16:39:180
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 30, 2025 16:38:370
Report
DCDilip Chouhan
FollowDec 30, 2025 16:37:500
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 30, 2025 16:36:160
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 30, 2025 16:32:520
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 30, 2025 16:32:320
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 30, 2025 16:32:150
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 30, 2025 16:31:520
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 30, 2025 16:31:310
Report