Back
यमुनानगर: रिटायर्ड डिप्टी CMO की बहू की संदिग्ध मौत, बच्चों का पिता बेकसूर
KSKULWANT SINGH
Jan 06, 2026 13:16:23
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर में रिटायर्ड डिप्टी CMO की बहू वंशिका गोयल की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक भावनात्मक मोड़ आ गया है। जहाँ एक तरफ मायके पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है, वहीं अब मृतका के दोनों बच्चे मीडिया के सामने आए हैं और उन्होंने अपने पिता को बेगुनाह बताते हुए गिरफ्तारी को गलत ठहराया है।
• पापा बेकसूर है, उन्हें रिहा किया जाए: मृतका के बच्चे:
यमुनानगर की 40 वर्षीय वंशिका गोयल की मौत के मामले में आज पहली बार उनके दोनों बच्चे बेटी काशवी और बेटा आदित्य मीडिया के सामने आए हैं। दोनों ने एक स्वर में कहा कि उनके पिता करण गोयल बेकसूर हैं और उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।
• काशवी ने सुनाई आंखों देखी:
बेटी काशवी ने बताया कि घटना वाले दिन उनका और मां का मंदिर जाने का प्लान था। उनकी मां पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहा रही थीं, जबकि मां ने खुद काशवी को ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में नहाकर तैयार होने को कहा था। काशवी के मुताबिक, जब काफी देर तक मां बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो पूरे परिवार को शक हुआ। सभी लोग ऊपर दौड़े और दरवाजा तोड़कर देखा तो मां फंदे से लटकी हुई थीं। काशवी ने कहा कि इसके बाद उसके पापा और दादा तुरंत मां को लेकर अस्पताल गए, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसके पापा को गिरफ्तार कर लिया गया, जो पूरी तरह गलत है।
• बेटे आदित्य का बयान:
बेटे आदित्य ने कहा कि हर परिवार में छोटे-मोटे झगड़े होते हैं, लेकिन उनके घर में खुशियां भी पूरी तरह से मनाई जाती थीं। चाहे न्यू ईयर पार्टी हो या फिर 27 तारीख को मां का जन्मदिन दोनों मौके पूरे परिवार ने धूमधाम से मनाए थे। आदित्य ने आरोप लगाया कि ननिहाल पक्ष गुस्से और फ्रस्ट्रेशन में गलत आरोप लगा रहा है।
• बच्चों की भावुक अपील:
दोनों बच्चों ने कहा कि उनके पापा के अलावा उनका कोई नहीं है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से अपील की कि उनके पिता को वापस उनके पास लाया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
बालोद जम्बूरी विवादों के बीच समय पर होगी National Rover-Ranger Jamboree in Balod to Proceed on Sched
0
Report
0
Report
पति के अफेयर के शक में स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई Woman Thrashes Schoolgirl Over Suspected Aff
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 07, 2026 19:02:22New Delhi, Delhi:दिल्ली में 20 बांग्लादेशी पकड़े गए साउथ ईस्ट दिल्ली ने स्पेशल ड्राइव चलाकर 20 बांग्लादेशियों को पकड़ा अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे थे
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 07, 2026 19:02:080
Report
MJManoj Jain
FollowJan 07, 2026 19:01:190
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 19:00:300
Report
कड़ाके की ठंड में एसडीएम का औचक निरीक्षण, गौशाला में गौवंशों को गुड़-अजवाइन, जरूरतमंदो को कंबल वितरण
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 07, 2026 18:45:580
Report
MJManoj Jain
FollowJan 07, 2026 18:45:220
Report
0
Report