135001
यमुनानगर में वीर शहीदों के शीला पट्टा को किया जा रहा है अनदेखा
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर जिले में वीर शहीदों के शीला पट्टों की दुर्दशा पर सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि जिले के कई गांवों में शीला पट्ट तो लगाए गए, लेकिन उनका रखरखाव और उनको सही जगह स्थान देने में लापरवाही बरती गई है। सूचना के अनुसार एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष और वकील वरयाम सिंह ने इसे शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि शीला पट्ट ऐसे वीरान स्थानों पर लगाए गए हैं, जहां किसी का ध्यान नहीं जाता। उन्होंने प्रशासन से इस मामले के अंतर्गत समाधान की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजाखेड़ा में अवैध मिट्टी खनन पर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
Dholpur, Rajasthan:राजाखेड़ा, धौलपुर: वन विभाग का शिकंजा, अवैध मिट्टी खन पर बड़ी कार्रवाई, JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त डिडवार वन क्षेत्र में छापा, फॉरेस्ट एक्ट में केस दर्ज राजाखेड़ा। जिले में अवैध खन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार और सहायक वन संरक्षक धौलपुर के कुशल निर्देशन में राजाखेड़ा रेंज की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध मिट्टी खनन में लिप्त मशीनरी को धर-दबोचा। JCB और 2 ट्रैक्टर मौके से जब्त कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध मिट्टी खन करते एक JCB और परिवहन करते 2 ट्रैक्टरों को मौके से जब्त कर लिया। वन विभाग के अनुसार, आरोपी बिना किसी अनुमति के सरकारी वन भूमि से मिट्टी का खन कर रहे थे, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी है। नाका राजाखेड़ा के डिडवार वन क्षेत्र में की गई छापेमारी यह कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी राजाखेड़ा के नेतृत्व में रेंज स्टॉफ और पुलिस के सहयोग से नाका राजाखेड़ा के डिडवार वन क्षेत्र में की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। फॉरेस्ट एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला जब्त की गई सभी मशीनों को रेंज परिसर में खड़ा करवाया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध खन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Abhiyan में ये अधिकारी रहे शामिल इस महत्वपूर्ण अभियान में RFO चौथमल, अशोक कुमार वनपाल, अमर तिवारी, चंद्रकांत सक्सेना, किशनसिंह, नरेन्द्र कुमार, सियाराम सहित अन्य स्टॉफ शामिल रहे। टीम की मुस्तैदी से इलाके में वन विभाग का खौफ देखने को मिला।0
0
Report
लालबत्ती चौक के नीचे 58 दुकानदारों के रोजगार पर सड़क निर्माण का खतरा
Panipat, Haryana:पहले यहाँ बसाया, अब हटाने की तैयारी”: लालबत्ती चौक पुल के नीचे 58 दुकानदारों पर संकट पानीपत के इंसार बाजार में वर्षों से लगने वाली भीड़ और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने फड़ियों व रेहड़ियों को बाजार से हटाकर लालबत्ती चौक स्थित नेशनल हाईवे पुल के नीचे स्थान दिया था। उस समय दुकानदारों को भरोसा दिलाया गया कि उनका रोजगार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। शुरूआत में दुकानदार तिरपाल के नीचे अपना काम चला रहे थे, लेकिन बाद में शहर के सौंदर्यीकरण और व्यवस्था को बेहतर बनाने के नाम पर इन्हें पक्के केबिन बनाने के लिए प्रेरित किया गया। दुकानदारों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के कहने पर उन्होंने कर्ज लेकर अपनी छोटी-छोटी दुकानों को पक्का बनाया। आज वही दुकानदार फिर से उजड़ने के डर में जी रहे हैं। कारण है लालबत्ती चौक पुल के नीचे प्रस्तावित नया कट और सड़क निर्माण, जिसके चलते दुकानदारों को आशंका है कि उनकी दुकानें हटाई जा सकती हैं। करीब 58 दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी, कर्ज और फाइनेंस के सहारे लगभग 60 से 65 हजार रुपये प्रति दुकान खर्च किए हैं। कई लोगों ने ब्याज पर पैसे उठाए, तो कुछ ने घर का सामान बेचकर दुकानें बनाई थीं। अब दोबारा हटाने की बात ने उनकी नींद उड़ा दी है। दुकानदार अमन ने बताया कि जब वे तिरपाल के नीचे बैठते थे, तब बड़े नेताओं के दौरे के दौरान इसे शहर की छवि के खिलाफ बताया गया। इसके बाद उन्हें सौंदर्यीकरण के नाम पर पक्के केबिन बनाने को कहा गया। दुकानदारों ने किश्तों में पैसे जोड़कर निर्माण कराया और अब सड़क निकालने की योजना में उन्हीं दुकानों को हटाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि जाम खुलना अच्छी बात है, लेकिन यह योजना पहले लागू की जानी चाहिए थी, जब दुकानदार तिरपालों में बैठे थे। अब लाखों रुपये खर्च कराने के बाद उन्हें हटाने की बात गरीब परिवारों के साथ अन्याय है। विधवा दुकानदार कमलेश की आंखों में दर्द साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि पहले वे कालका बाजार में फड़ी लगाती थीं। वहां से हटाकर उन्हें यहां बैठाया गया। बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाकर दुकान बनाई, लेकिन अब फिर से हटाने की बात कही जा रही है। उनका सवाल था कि आखिर गरीब लोग जाएं तो जाएं कहां। दूसरी दुकानदार ममता ने बताया कि उन्होंने ब्याज और फाइनेंस पर पैसे लेकर दुकान बनाई। उनका कहना था कि जब तक पुल का निर्माण चल रहा था, तब तक सब ठीक था, लेकिन दुकानें बनते ही उन्हें हटाने की चर्चा शुरू हो गई। दुकानदारों का यह भी कहना है कि वे नगर निगम को हर महीने किराया भी दे रहे हैं। पहले 1500 रुपये किराया लिया जाता था, जिसे बाद में बढ़ाकर करीब 2800 रुपये तक कर दिया गया। इसके बावजूद अब उनका भविष्य अधर में नजर आ रहा है। समाजसेवी व्यापारी अजय सिंगला ने भी इस योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों को रोजगार देने और व्यवस्थित करने के नाम पर यहां बसाया गया, उन्हीं की दुकानों को अब हटाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों रुपये खर्च कर मार्केट तैयार की गई है, तो उसके भविष्य को लेकर पहले स्पष्ट योजना होनी चाहिए थी। अब दुकानदार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से एक ही मांग कर रहे हैं—यदि सड़क निर्माण जरूरी है तो ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे उनका रोजगार भी बचा रहे और शहर का विकास भी प्रभावित न हो。0
0
Report
साइकिल इनोवेशन देखकर यूजर्स हैंग, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:साइकिल की इनोवेशन देखकर यूजर्स हैंग!0
0
Report
Advertisement
बेगूं में अवैध गीली लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से गीली लकड़ी का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपवन संरक्षक राहुल झांझड़िया के निर्देश पर रेंजर दीपक जसू के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सुवानिया रोड से काटुंदा रोड के बीच कार्रवाई करते हुए पंचमेल गीली लकड़ी से भरी एक टाटा गाड़ी को पकड़ा। टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया। वन विभाग ने राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 41 और 42 के तहत मामला दर्ज कर वाहन और लकड़ी को जब्त कर रेंज परिसर में खड़ा करवाया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।0
0
Report
ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक के विरोध में दवा विक्रेताओं की दिनभर की हड़ताल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में ऑनलाइन मेडिकल व्यापार के विरोध में बुधवार को दवा विक्रेताओं ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। देशव्यापी आह्वान के तहत शहर की करीब 3000 रिटेल और 500 होलसेल मेडिकल दुकानें पूरे दिन बंद रहीं, जिससे दवा बाजार में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। दवा विक्रेताओं ने जालोरी गेट स्थित मेडिकल मार्केट के बाहर टेंट लगाकर सांकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा कारोबार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसकी निगरानी और नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों का कहना था कि मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग लाइसेंस लेने के साथ कई नियमों की पालना करनी पड़ती है, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता की कमी है। इससे नकली, मिलावटी और नशीली दवाओं के कारोबार को बढ़ावा मिलने का खतरा पैदा हो गया है। दवा विक्रेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर सख्त नीति नहीं बनाई तो आने वाले समय में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार और बढ़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन मेडिकल व्यापार पर नियंत्रण के लिए ठोस कानून लागू करने की मांग की। हड़ताल के चलते शहर में आम लोगों को दवाइयों की खरीद में परेशानी का सामना भी करना पड़ा, हालांकि मेडिकल एसोसिएशन ने इसे जनहित में उठाया गया कदम बताया।0
0
Report
प Pipli मिनी जू में गर्मी से जानवर परेशान, पर्यटकों की संख्या घट रही
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के असर से बेजुबान जानवर भी परेशान दिखते हैं। वहीं पिपली मिनी जू में पर्यटकों की संख्या घटकर एक तिहाई रहने लगी है; हालांकि पिपली मिनी जू में जानवरों को गर्मी से बचने के लिए कूलर और फव्वारा सिस्टम की व्यवस्था की गई है। वन्य प्राणी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीपली मिनी जू में 14 प्रजातियों के 74 जानवर हैं; गर्मी से बचाव के लिए एग्रोनेट व कूलर तथा फव्वारा सिस्टम की व्यवस्था की गई है। खानपान में बदलाव किया जाता है: काला हिरण में सांभर के लिए मिक्स मिनरल, लगुर व पक्षियों के लिए तरबूज तथा खिरा दिया जाता है। गर्मी में पर्यटकों की संख्या कम हो रही है; इस समय 200 से 250 लोग प्रतिदिन आते हैं जबकि पहले यह संख्या 800 से 1000 तक होती थी।0
0
Report
Advertisement
Hansi Civil Hospital’s mismanagement fuels public distress as ultrasound scarce
Hansi, Haryana:हाँसी नया जिला तो बन गया लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में दम भरने वाली सरकार की यहां पोल खुलती नजर आ रही है। हांसी के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति सामने आ रही है। अस्पताल में सप्ताह में केवल एक दिन अल्ट्रासाउंड होने के कारण मरीजों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भयंकर गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर हो, तब परेशान होना लाजमी है। भारी भीड़ के चलते कई मरीजों का नम्बर ही नहीं आ पाता, जिससे खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वरिष्ठ नागरिकों को भी घंटों इंतजार के बाद दवाई मिल रही है। सीनियर मेडिकल ऑफिसर राहुल बुद्धिराजा ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया से बातचीत करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। सरकार द्वारा हाल ही में हांसी में 100 बेड के नए अस्पताल निर्माण को मंजूरी दी गई है, लेकिन मौजूदा नागरिक अस्पताल की स्थिति खुद बीमार नजर आ रही है। हांसी को जिला तो बना दिया गया, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं अब भी पुराने स्तर पर ही अटकी हुई हैं। अस्पताल में पहले से ही अल्ट्रासाउंड, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मरीज परेशान हैं। जिला बनने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों में परेशानी जरूर हो रही है। आपको बता दे कि इस तस्वीरों में पड़ा अस्पतालों से निकलने वाला बायो मेडिकल वेस्ट यानी मेडिकल कचरा स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा है। इस खतरनाक कचरे का सही तरीके से निपटना अनिवार्य माना गया है ताकि आम लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए ढाणी पिरान वाली अपनी पत्नी गर्भवती पत्नी के साथ पहुंचा ईश्वर ने बताया कि सुबह से लंबी लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन सुविधा सही न होने के कारण पिछले मंगलवार को बिना अल्ट्रासाउंड करवाए वापस लौटना पड़ता है। मंगलवार को ही अल्ट्रासाउड होता है। आज अभी तक नम्बर नहीं लगा है। कह रहे है कि नम्बर आयेगा। वहीं दूसरी ओर अस्पताल गर्मी के मौसम में जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है, वरिष्ठ नागरिकों को भी घंटों इंतजार के बाद दवाई मिल रही है। राजपुरा गांव से बुजुर्ग मरीज रामरती का कहना है कि लंबे समय तक लाइन में खड़े रहना उनके लिए मुश्किल हो रहा है लेकिन दवाई नहीं मिल रही है। हांसी जिला बनने के बाद भी नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में अभी तक किसी बड़े अधिकारी की स्थायी ड्यूटी नहीं लगाई गई है। फिलहाल अस्पताल की जिम्मेदारी सीनियर मेडिकल ऑफिसर राहुल बुद्धिराजा के पास है। मीडिया द्वारा अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मीडिया से बातचीत करना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।0
0
Report
अलीगढ़ में बैंक अधिकारियों की कार दुर्घटना में मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ बैंक मैनेज़र और असिस्टेंट मैनेज़र की कार एक्सीडेंट में मौत, कार में सवार थे दोनों लोग, असिस्टेंट मैनेज़र तान्या शर्मा ड्राइव कर रही थी कार, हादसे में सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया हरदुआगंज ब्रांच मॉनेजर्स विवेक चंद्रा की मौत, सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बन्नादेवी ब्रांच असिस्टेंट मैनेज़र थी तान्या शर्मा, हुई मौत, तड़के सुबह अनियंत्रित होकर कार रोड साइड उतर कर पलटी, हादसे में दोनों की मौत, अलीगढ़ के गाँधी पार्क थाना इलाके के अली नगर की घटना0
0
Report
BHU के ब्राह्मणवाद पर विवाद बढ़ा, संतों ने किया विरोध
Varanasi, Uttar Pradesh:BHU के ब्राह्मणवाद पर नहीं थम रहा विवाद अब संतों ने किया विरोध. काशी के संतों ने कहा ब्राह्मणों ने समाज को हमेशा एक किया. संतों ने कहा कि अर्बन नक्सलियों ने की है ब्राह्मणों को बदनाम करने की कोशिश. काशी के संतों ने कहा कि BHU में अर्बन नक्सल का है घुसपैठ. संतों ने PMO से सवाल बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की.0
0
Report
Advertisement
आगरा में प्रतिबंधित खेसारी दाल का भंडाफोड़: 2760 किलो बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा बिग ब्रेकिंग अरहर के नाम पर बेची जा रही थी प्रतिबंधित खेसारी दाल खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर किया भंडाफोड़ कागरौल क्षेत्र के नगला घुरैला में गोदाम पर मारा छापा 2760 किलो प्रतिबंधित खेसारी दाल बरामद गोदाम में रखे 92 कट्टे किए गए सीज सस्ती दाल को अरहर बताकर गांव-गांव बेचा जा रहा था फेरी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही थी सप्लाई उत्तर प्रदेश में खेसारी दाल की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित लंबे समय तक सेवन से गंभीर बीमारी का रहता है खतरा गोदाम संचालक करीम खान निवासी फिरोजाबाद के सुपुर्द किया गया माल खाद्य विभाग पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटा सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर हुई कार्रवाई खाद्य विभाग की छापेमारी से इलाके में मचा हड़कंप ।0
0
Report
अलीगढ़ जिला अस्पताल में उधार के बच्चों से जुड़ी हैरान कर देने वाली घटनाएं
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़. जिला अस्पताल में आयेदिन अजीब घटनायें आ रहीं हैं सामने, उधार का बच्चा को लेकर महिला OPD में दवा लेने पहुँची, डॉक्टर ने बच्चे से पूछा अम्मी कौन हैं? बच्चे ने कहा बाहर है अम्मी, ये तो उधार लाई हैं, 'सुनीता नाम की हिन्दू महिला' OPD में लेकर पहुँची 'मुस्लिम बच्चे सुभान' को लेकर, हॉस्पिटल पर्चे पर बच्चे का नाम लिखा था 'विशाल', इलाज के लिए सामने खड़ा था 'सुभान', इसी तरह एक और महिला पहुँची, पर्चे पर लिखा था अफजाल और सामने खड़ा था फुरकान - डॉ. वैभव जैन, OPD में लगातार बढ़ रही बिना इलाज की प्रवृति - डॉ. वैभव जैन, मलखान सिंह जिला अस्पताल में उधार के बच्चे लेकर OPD में दवा लेने की घटनायें आ रही है सामने. बाइट - डॉ. वैभव जैन, MS जिला अस्पताल, अलीगढ़.0
0
Report
स्टंट करते समय सावधानी बरतें: जान जोखिम में डालने से बचें
Noida, Uttar Pradesh:न जोखिम में, स्टंट से बचो यार!0
0
Report
Advertisement
महाविकास आघाडी का रास्ता रोको आंदोलन शिक्षण मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में घोटाले के निषेधार्थ महाविकास आघाडी की तरफ से रास्ता रोको आंदोलन. मुळशी जेठा महाविद्यालयाच्या समोर रस्त्यावर बसून घोषणाबाजी करते महाविकास आघाडी. डायपर में पानी टाककर दिखाते डायपर लीक्स नहीं होते पर पेपर कैसे लीक होते हैं इसका प्रदर्शन सरकार पर कटाक्ष. सरकार के विरोध में जोरदार घोषणाबाजी करते शिवसेना ठाकरे गट, राष्ट्रवादी शरद पवार गट व काँग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता. नीट परीक्षे के घोटाले का तीव्र शब्दों में निषेध व्यक्त करते हुए शिक्षण मंत्र्यां से राजीनामा की मांग. इस दौरान रास्ता रोको आंदोलन करने वाले महाविकास आघाडी के पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने थाने ले जाया.0
0
Report
कन्नौज में समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा कन्नौज में आज समाजवादी पार्टी द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद-बीज के बढ़ते दामों तथा पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट कन्नौज तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता हसीब हसन व शशिमा सिंह दोहरे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है, जबकि युवाओं के भविष्य के साथ पेपर लीक जैसी घटनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को मांग-पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।0
0
Report
बीएलओ ने मतदाता सुची से काटा नाम। --- मतदाताओं ने प्रखंड मुख्यालय की मनमानी पर किया प्रदर्शन। नौतन:
Bettiah, Bihar:बीएलओ ने मतदाता सुची से काटा नाम। --- मतदाताओं ने प्रखंड मुख्यालय की मनमानी पर किया प्रदर्शन। नौतन: प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में बीएलओ कृष्णा यादव द्वारा पंचायत के सैकड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने तथा गोपालगंज व डबरिया पंचायत के सैकड़ों लोगों का नाम मतदाता सुची में जोड़ने से नाराज लोगों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए बीएलओ पर कारवाई की मांग किया। मतदाता विरेन्द्र यादव, धुरेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव,लालबाबु यादव, सत्येन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव,मुन्ना यादव, चंद्रिका यादव,सागर यादव, धर्मेंद्र यादव, शैलेन्द्र यादव आदि ने बताया कि बीएलओ कृष्णा यादव वर्तमान मुखिया के भाई हैं।जबकि वार्ड नंबर एक के कुछ मतदाता मुखिया पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।जिसको लेकर बीएलओ पंचायत के दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया है।वहीं जिला गोपालगंज के सपाया ढाला, कुचायकोट व नौतन के डबरिया पंचायत में स्थाई रूप से बसे करीब तीन सौ लोगों का जाली नाम भगवानपुर पंचायत में जोड़ दिया है।ताकि बीएलओ अपने मुखिया भाई की फर्जी मतदाताओं से मदद कर सके। ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी लोग विगत विधानसभा में भी मतदान किये है। लेकिन ईधर उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।जिसकी लिखित शिकायत साबूत के साथ बीडीओ व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में दिया गया है। बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया का अगर इस दिशा में सुधार कर उनका नाम नहीं जोड़ा जाता है तो सभी पंचायत के लोग प्रखंड व जिला मुख्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे।वहीं इस संबंध में बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि उनका आवेदन व मतदाता सूची मिली है गलत मतदाताओं का नाम काटने व उनका नाम जोड़ने के लिए कारवाई किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
