Back
यमुनानगर में टोल बचाने के चक्कर में कार तालाब में गिरकर युवक की मौत
KSKULWANT SINGH
Jan 09, 2026 16:09:43
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर जिले में टोल टैक्स बचाने की कोशिश एक परिवार के लिए भारी पड़ गई। मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास शॉर्टकट रास्ते से गुजरते समय एक कार तालाब में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई。
यह हादसा गांव कानड़ी खुर्द के पास हुआ। ग्रे रंग की टोयोटा टाइजर कार में प्रोफेसर कॉलोनी यमुनानगर के सगे भाई-बहन सवार थे। दोनों चंडीगढ़ से परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर 100 रुपये का टोल टैक्स बचाने के लिए युवक ने गावं की ओर जाने वाला शॉर्टकट रास्ता चुन लिया। रास्ता संकरा होने के कारण सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे तालाब में जा गिरी। कार पलट गई और पानी में डूबने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन का इलाज जारी है。
मृतक की पहचान हिमांशु पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है जो कि यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है, वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी बहन तान्या को चंडीगढ़ के डकौली में परीक्षा दिलवाने गया था। 15 दिन पहले ही नई कार ली थी। आज उसने कहा कि वह खुद बहन को एग्जाम दिलवाने जाएगा। अगर टोल का रास्ता लिया होता तो आज ये युवक जिंदा होता।
आज सूचना प्राप्त हुई कि एक कार चालक का भयानक एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उसके साथ एक युवती भी सवार थी। बताया गया कि दोनों आपस में भाई-बहन थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों को तत्काल नजदीकी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई。
घटना के तुरंत बाद आसपास के गांववासियों ने साहस दिखाते हुए युवती तान्या को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। वहीं कार चालक युवक को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला
पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का था आरोप
सलोन कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 09, 2026 23:33:200
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowJan 09, 2026 23:33:060
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 23:32:470
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 09, 2026 23:32:270
Report