131029
हरियाणा मांगे हिसाब पैदल यात्रा में पहुंचे कांग्रेसी नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा
Rai, Haryana:हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेसी नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 'मांगे हिसाब' पैदल यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा की शुरुआत सोनीपत के राई में स्थित एथनिक इंडिया से हुई और यह यात्रा सोनीपत के बहालगढ़ तक जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फल विक्रेता राजू हत्या: सीओ सिटी यशपाल सिंह जांच में जुटे, परिजन जाम
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: फल विक्रेता राजू हत्या कांड की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी यशपाल सिंह, 3 दिन पूर्व फल विक्रेता राजू को दिनदहाड़े संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी, गोली लगने से घायल हुए फल विक्रेता की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि, पुलिस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री खोलने का कर रही प्रयास, स्वाट टीम सहित साइबर क्राइम लेकर पुलिस की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने का कर रही है प्रयास, बीते सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने बीच सड़क शव रखकर जाम लगाया था, कालपी चौराहा इलाके में फल बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था मृतक, सदर कोतवाली इलाके के कालपी चौराहे इलाके का मामला।0
0
Report
आईटीआई रोड पर सरेआम मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया
Fatehpur, Uttar Pradesh:आईटीआई रोड पर सरेआम मारपीट वीडियो वायरल; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया सड़क पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में जमकर चलते दिख रहे लात घूंसे वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की शहर के पॉश इलाके में सरेराह मारपीट की घटना ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े किए सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का मामला0
0
Report
अमेठी में मां भगवती का भव्य दरबार, हवा महल जैसी सजावट लोग आकर्षित
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर अमेठी में सजा मां भगवती का भव्य दरबार, पांच दिवसीय कटारी महोत्सव में एक दर्जन से अधिक भव्य पंडालों में विराजीं मां भगवती, हवा महल की कलाकृति देखने और मां के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, भक्ति और आकर्षक सजावट से जगमगाया कटारी गांव, पूजा समितियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है भव्य सजावट, जामों के कटारी गांव में हवा महल की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद का भाजपा पर हमला: लोकतंत्र कुचला जा रहा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने चुनावी तैयारियों, गठबंधन, ओवैसी के बयान, राहुल गांधी की यात्रा और देश में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और काम भी शुरू गया है। अगले तीन से चार दिन में सूची सौंपने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी आपस में बैठकर चर्चा करेगी और आगे की रणनीति तय करेगी। कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस 403 सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी और गठबंधन को चुनाव लड़ाएगी। असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कि अब मुसलमानों का नेता मुसलमान ही बनेगा, इमरान मसूद ने कहा कि इस तरह की सांप्रदायिक बातें करने से दूसरी तरफ भी सांप्रदायिकता फैलेगी और इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा भी सांप्रदायिक राजनीति कर रही है और यदि दूसरी तरफ से भी उसी तरह की राजनीति की जाएगी तो भाजपा सरकार बना लेगी, जिसका नुकसान मुसलमानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह देश सबका है, किसी एक का नहीं है। राहुल गांधी की यात्रा पर भाजपा की ओर से किए जा रहे तंज पर भी इमरान मसूद ने सवाल उठाए और कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा को परेशानी क्यों होती है। संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस और विपक्ष के सहयोग नहीं करने के भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, ड्राफ्ट सामने रखकर उस पर चर्चा करानी चाहिए और सभी पक्षों की राय लेनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि संसद का सत्रावसान किए बिना खामोशी से फैसले करने का क्या तरीका है। वहीं, विदेशों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भारत में लोगों को हिरासत में लिए जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाई जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि तिरंगा लहराने पर हंगामा क्यों हो रहा है और लोगों को हिरासत में लेने की क्या मजबूरी है। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार डरी हुई है और डर के माहौल में काम कर रही है।0
0
Report
हमीरपुर NH-34 पर दलित युवक की पिटाई: वीडियो वायरल, आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- NH 34 में दबंग आरोपियों ने दलित युवक को पीटा, काम से वापस घर लौटते समय आरोपी ने की दलित युवक की पिटाई, पीड़ित ने पिटाई के साथ जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप, दबंग आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में दर्ज है आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे, पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, दबंग आरोपी द्वारा दलित युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, सुमेरपुर थाने से महज कुछ ही दूरी पर NH-34 का मामला।0
0
Report
कुशीनगर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:प्रमोद कुमार ज़ी मीडिया कुशीनगर कुशीनगर में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक और घायल कार सवार देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। आधी रात हुए इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई; हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है。0
0
Report
Advertisement
विजय दशमी: भक्त माता के प्रसाद के साथ भोग वितरण में धार्मिक आस्था का उत्साह
Ranchi, Jharkhand:विजया दशमी के दिन भी विभिन्न पूजा पंडालों में माता की पूजा के साथ साथ भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भक्तगण माता का प्रसाद पूरे परिवार के साथ ग्रहण करते हैं। आयोजकों की कोशिश होती है कि हर श्रद्धालु तक भोग पहुंचे। श्रद्धालु गण पूजा के साथ साथ भोग का भी इंतजार करते हैं और पूरी आस्था के साथ ग्रहण करते हैं।0
0
Report
खूँटी में 60 फीट रावण दहन से विजयादशमी का उत्साह
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी खूँटी में 60 फीट का रावण बनकर तैयार, आज होगा दहन। खूँटी के महादेव मंडा परिसर स्थित मैदान में विजयादशमी का पर्व खूँटी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर महादेव मंडा परिसर स्थित मैदान में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। खूँटी के केकेबीके क्लब के द्वारा विगत 1991 ई से आयोजन किया जाता रहा है, जो कि इस बार 35वाँ वर्ष है और यहाँ 60 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बाँस, पुआल, पटाखा, कपड़ा आदि देकर करीब चार लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुतले को देखने के लिए खूँटी के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों और दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की उम्मीद है। रावण दहन कार्यक्रम के साथ मैदान में मेले का भी आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। महादेव मंडा परिसर स्थित इस मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा। लगभग चार लाख रुपये की लागत से तैयार इस पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। रावण दहन के साथ लगने वाला मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। अब इंतजार है उस पल का, जब रावण के पुतले का दहन होगा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। केकेबीके क्लब के मिडिया प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सन 1991 से शुरू हुई रावण दहन कार्यक्रम पर भाग्य तरीके से आयोजन कर रही है। जिस कार्यक्रम के लिए चार लाख से ऊपर की लागत और अन्य खर्च मिलकर 5 लाख से ऊपर का खर्च आ रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है जिसे देखने के लिए लाखों लोग आज शाम पहुंचेंगे। केकेबीके क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है आज शाम 5:30 बजे पुतला दहन किया जाएगा जहां काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसका आनंद लेंगे। खूँटी में विजयादशमी को लेकर उत्साह का माहौल है। 60 फीट के रावण का दहन और मेले का आयोजन इस बार के कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।0
0
Report
हरदा पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, शांति-समृद्धि की दुआ
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना हरदा। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन हरदा में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने विधि-विधान के साथ शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। विजयादशमी के अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वाहनों का भी पूजन किया। कार्यक्रम में परंपरा और धार्मिक आस्था के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
पटना गांधी मैदान में रावणवध के लिए ट्रैफिक प्लान: कई मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध
Patna, Bihar:विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रावणवध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पटना यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के सुचारु संचालन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह 11 बजे से कार्यक्रम एवं भीड़ की समाप्ति तक, यातायात सामान्य होने तक कई मार्गों पर आम वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भट्टाचार्य चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) तक का मार्ग केवल विशिष्ट व्यक्तियों के आने-जाने के लिए सुरक्षित रहेगा। डाकबंगला चौराहा से आने वाले वाहनों को न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्य मोड़ होते हुए राजेंद्र पथ की ओर भेजा जाएगा, जबकि न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा, जहां से आपात स्थिति में तारा हॉस्पिटल, पीएमसीएच और आसपास के अन्य अस्पतालों तक पहुंचा जा सकेगा। आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ के गोलंबर से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। रामगुलाम चौक से पश्चिम जेपी गोलंबर की ओर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके अलावा जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा और डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलंबर तक सड़क पर वाहन, ठेला और खोमचा आदि की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। रामगुलाम चौक से एक्जीबिशन रोड, जिलाधिकारी आवास से पुलिस लाइन तिराहा तथा गांधी मैदान के चारों ओर सड़क पर भी पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। Gandhi मैदान के अंदर वाहनों, ठेलों और खोमचों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। आईएमए हॉल, होटल पनास, ट्विन टावर और मौर्या होटल की कटिंग से भी गांधी मैदान की ओर वाहनों के आवागमन बंद रहेगा। अशोक राजपथ में गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम कारगिल चौक की ओर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। बेली रोड से गांधी मैदान आने वाले रिक्शा, ठेला, टेंपो और अन्य धीमी गति के वाहनों को आयकर गोलंबर से दाहिने वीरचंद पटेल पथ की ओर मोड़ दिया जाएगा। बुद्धमार्ग में कोतवाली 'टी' से पुलिस लाइन तिराहा तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम और भीड़ की समाप्ति तक सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू रहेगी। पटना सिटी से अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान या पटना जंक्शन जाने वाले वाहन गांधी चौक से भिखना पहाड़ी मोड़, बारीपथ, मछुआटोली, दिनकर गोलंबर, नाला रोड, अप्सरा गोलंबर और सीडीए बिल्डिंग होते हुए पटना जंक्शन की ओर जा सकेंगे। दानापुर से गांधी मैदान आने वाले वाहनों को राजापुर पुल से बाएं मुड़कर बोरिंग रोड चौराहा की ओर जाना होगा। पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले वाहन डाकबंगला से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य चौराहा, भट्टाचार्य मोड़, सीडीए बिल्डिंग और गोरीयाटोली होते हुए स्टेशन की ओर निर्धारित मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। रावणवध कार्यक्रम के लिए जारी पास वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाने की अनुमति होगी, लेकिन वे कार्यक्रम और भीड़ समाप्त होने तथा यातायात सामान्य होने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे। पासधारक वाहनों के लिए NN Sinnha Institute परिसर, ज्ञान भवन के अंदर, SBI परिसर, JP Ganga Path पर एक पार्किंग स्थल, Mauryalok के अंदर, वीरचंद पटेल पथ के सर्विस लेन तथा हार्डिंग रोड पर GPO से R ब्लॉक चौराहे तक सड़क के किनारे दोनों फ्लैंक में एक लेन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए गांधी मैदान के प्रमुख गेटों पर मेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को पीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस पहुंचाया जा सकेगा। गांधी मैदान के आसपास स्थित तारा अस्पताल और रूबन हॉस्पिटल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पीएमसीएच जाने के लिए गांधी मैदान गेट नंबर-05 से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए आयुक्त कार्यालय के सामने मोड़ से दाहिने जेपी गंगा पथ का मार्ग निर्धारित किया गया है। तारा हॉस्पिटल जाने वाले वाहन गेट नंबर-04 से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए एसबीआई बैंक के सामने बिस्कोमान मोड़ से बैंक रोड के रास्ते जा सकेंगे। रूबन हॉस्पिटल और एनएमसीएच जाने के लिए गांधी मैदान गेट नंबर-10 से रामगुलाम चौक और एक्जीबिशन रोड का मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि आईजीआईएमएस जाने वाले वाहन गेट नंबर-10 से जेपी गोलंबर, स्वामीनंदन तिराहा, डाकबंगला चौराहा और नेहरू पथ (बेली रोड) होते हुए जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की जेब में अपना मोबाइल नंबर और पता लिखकर रखें, ताकि किसी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके। आयोजकों से भी अनुरोध किया गया है कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस गांधी मैदान के आसपास तभी निकालें, जब रावणवध कार्यक्रम समाप्त हो जाए, भीड़ नियंत्रित हो जाए और यातायात सामान्य हो जाए。0
0
Report
चंदे से बना रावण, फूलबाग में घंटे की रामलीला ने लोगों को चकित किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली में विजयदशमी पर बड़े-बड़े मैदानों में रावण दहन होता है, लेकिन बुराड़ी के फूलबाग में लोगों ने अपने दम पर ऐसा दशहरा मनाया, जिसने पूरे इलाके को राममय कर दिया। यहां लोगों ने चंदा जुटाकर विशाल रावण तैयार किया और महज दो घंटे की रामलीला के बाद रावण दहन किया। ये तस्वीरें बुराड़ी की फूलबाग कॉलोनी की हैं... जहां विजयदशमी का पर्व सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की मेहनत और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक बन गया।इलाके में बाकायदा एक महीने पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मोहल्ले और कॉलोनी के लोग अपनी क्षमता के मुताबिक चंदा इकट्ठा करते हैं और इसी सहयोग से रावण का विशाल पुतला तैयार किया जाता है। श्री धारा सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में खास बात ये रही कि जहां बड़े आयोजनों में कई दिनों तक रामलीला का मंचन होता है, वहीं फूलबाग में स्थानीय लोगों ने महज दो घंटे में रामलीला का मंचन किया।भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के मंचन के साथ बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के किरदारों ने लोगों को रामायण की कहानी से जोड़ा। रामलीला खत्म होते ही सभी की नजरें रावण के पुतले पर टिक गईं। जय श्रीराम के जयकारों के बीच जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा इलाका आतिशबाजी और उत्साह से गूंज उठा।स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और पिछड़ी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर रामलीला और दशहरा आयोजित करना आसान नहीं होता। ऐसे में आपसी सहयोग से मनाया जाने वाला ये उत्सव बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। फूलबाग का ये दशहरा एक संदेश भी देता है कि त्योहार मनाने के लिए बड़े बजट या बड़े मैदान की जरूरत नहीं... अगर समाज एकजुट हो तो छोटी सी कॉलोनी भी राममय हो सकती है।लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों तक रामलीला और दशहरे की परंपरा को इसी तरह जीवंत रखा जाएगा।0
0
Report
शिवहर में नाबालिग के साथ ऑनर किलिंग: भाई-चचेरे ने गला दबाकर हत्या
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में एक बार फिर ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है । प्रेम प्रसंग में भाई के साथ मिलकर परिजनों ने नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को पोखर किनारे फेंक दिया गया यह पूरा मामला पूरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार गांव की बताई जा रही है। पूरनहिया थाना में नाबालिग बच्ची की गुमशुदा होने की प्राथमिकी उसके माता फेंकनी देवी द्वारा कराई गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच में मृतका के भाई मनोज कुमार और चचेरे भाई की संलिप्तता सामने आई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के भाई मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है दूसरी ओर जब चचेरे भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पहुंची तो स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी चचेरे भाई को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया गया और पुलिस की गाड़ी की भी तोड़-फोड़ की गई पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने अलग से प्राथमिकी दर्ज कर 13 लोग समेत 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
झज्जर दिल्ली गेट पर दशहरे में रामलीला और रावण दहन धूमधाम से
Jhajjar, Haryana:झज्जर में दिल्ली गेट पर गूंजेगा जय श्रीराम, धूमधाम से होगा रावण दहन प्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दिन में रामलीला का आयोजन, शाम को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन झज्जर। शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में प्राचीन रामलीला कमेटी के नाम से प्रसिद्ध रामलीला स्थल पर दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां दिन के समय रामलीला का मंचन किया जाता है, जबकि शाम के समय बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। इस आयोजन को देखने के लिए झज्जर शहर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। दिल्ली गेट क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धर्म की स्थापना का संदेश दिया जाता है। वहीं, शाम को होने वाला पुतला दहन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस अवसर पर क्षेत्र में मेले का भी आयोजन किया जाता है, जहां बच्चों, महिलाओं और परिवारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद दशहरा पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहता है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पर्व का आनंद ले सकें। वाहनों के लिए किया गया रूट डायवर्जन दशहरा पर्व के दौरान दिल्ली गेट और आसपास के मार्गों पर लोगों की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और वाहन चालकों को जाम तथा अन्य परेशानियों से बचाना है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे पुलिस की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। कुल मिलाकर, झज्जर के दिल्ली गेट क्षेत्र में आयोजित होने वाला दशहरा पर्व धार्मिक आस्था, परंपरा और उत्साह का प्रतीक है। रामलीला के मंचन, मेले और रावण दहन के साथ यह आयोजन लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हजारों लोगों की मौजूदगी में होने वाला यह उत्सव शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान रखता है।0
0
Report
जयपुर स्पेशल टीम ने राजापार्क के हुक्का बार पर रेड, 26 युवक-युवतियों हिरासत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल पुलिस की कार्रवाई कल देर रात राजापार्क में अवैध हुक्का बार पर रेड राजापार्क में Nine Beans cafe में CST टीम ने दी दबिश कैफे में पुलिस को युवक युवतियां हुक्का पीते हुए मिले पुलिस ने 20 हुक्के, 60 पाइप, फ्लैवर्ड तम्बाकू आदि किए जब्त वहां से 26 युवक-युवतियों को लिया गया हिरासत में पांच के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में की गई कार्रवाई 20 के खिलाफ कोटपा के अधिनियम तहत कार्रवाई हुक्का बार मैनेजर विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार विक्रम सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी किया दर्ज0
0
Report
AI आधारित सुरक्षा प्रणाली से वैष्णो देवी परिसर में भीड़ नियंत्रण मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:माता वैष्णो देवी के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ का प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटना प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए अब आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से यात्रा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कटरा के स्पिरिचुअल ग्रोथ सेंटर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर इस व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यात्रा मार्ग, कटरा और भवन क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को संचालित किया जाता है। هنا बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर अलग-अलग स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति की पहचान समय रहते की जा सके। इस सुरक्षा व्यवस्था में 700 से अधिक हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरों का नेटवर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, इस नेटवर्क में 500 से अधिक कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनकी मदद से निगरानी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने और भीड़ की गतिविधियों का विश्लेषण करने में सहायता मिलती है। AI आधारित निगरानी प्रणाली का उद्देश्य केवल कैमरों के जरिए तस्वीरें देखना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की पहचान करना भी है। संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और भीड़ के असामान्य दबाव पर नजर रखने से सुरक्षा एजेंसियों को समय पर कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ का प्रबंधन भी बेहद अहम है। RFID आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था और निगरानी तंत्र के समन्वय से यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने तथा भीड़ नियंत्रण की योजना बनाने में सहायता मिल सकती है।0
0
Report
Advertisement
