Back
सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल: सिरसा नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित
VKVIJAY KUMAR
Dec 11, 2025 06:32:22
Sirsa, Haryana
सरकारी डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) की सीधी भर्ती पर रोक की मांग को लेकर जिले भर के डॉक्टर आज चौथे दिन भी हड़ताल पर हैं. हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की आह्वान पर सरकारी डॉक्टर अस्पतालों में 2 दिन की हड़ताल पर बैठे थे लेकिन अब डॉक्टर बीते कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों और उनके रिश्तेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने डॉक्टरों की हड़ताल को बेअसर करने के लिए दूसरे जिलों के डॉक्टरों को विकल्प के तौर पर नियुक्त किया गया है. इसी कड़ी में सिरसा में भी सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. सिरसा के नागरिक अस्पताल में ओपीडी देखने के लिए अस्थाई व्यवस्था की गई है हालांकि डॉक्टर की कमी नागरिक अस्पताल में खल सकती है जिससे सेवा प्रभावित होगी क्योंकि इसके लिए सिर्फ एक डॉक्टर है अगर ओपीडी ज्यादा होगी तो सेवा प्रभावित हो सकती है. विकल्प वाले डॉक्टर की व्यवस्था होने के बावजूद सिरसा के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों को डॉक्टर की स्ट्राइक के चलते कई घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है. 8 और 9 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी गई है. सिरसा के नागरिक अस्पताल में इस हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा. रोज़ाना की तरह आज भी ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
1
Report