Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewari123401

रेवाड़ी में लोक निर्माण मंत्री ने विकास कार्यो की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

Jun 14, 2024 05:43:31
Rasooli, Haryana

रेवाड़ी में जिला स्तरीय बैठक में डॉ. बनवारीलाल ने अधिकारियों को 3 महीने के भीतर विकास कार्यो को गति देने को कहा है। आपको बता दें कि उन्होंने माना है कि कुछ कमियां रह गई, जिन्हें चुनाव से पहले दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही ये भी कहा की अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं दिल्ली जलसंकट पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हरियाणा पर आरोप लगाने की बजाय जलप्रबंधन करें और हरियाणा पहले से ही दिल्ली को पानी दे रहा है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDanvir Sahu
Mar 21, 2026 12:18:21
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिले के ग्राम मटिया (बी) में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुई मामूली बात पर तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां नाजुक हालत को देखते हुए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया है, बालोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, एक मोटर साइकिल (CG 24 V 7924) और मोबाइल फोन जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 21, 2026 12:18:10
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 21, 2026 12:18:01
Chowk, Uttar Pradesh:महाराजगंज में घुघली थाना क्षेत्र के तेंदुए की दहशत एक बार फिर सामने आई है। मुर्गी फार्म में घुसे तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पकड़िया बिशनपुर कोटिया गांव की है जहां धनंजय यादव के मुर्गी फार्म पर शुक्रवार की रात तेंदुआ घुस गया। बताया गया है कि तेंदुआ पहले से ही कई दिनों से आसपास के इलाके में देखा जा रहा था जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। शुक्रवार की रात तेंदुआ फार्म परिसर में दाखिल हुआ और वहां मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ साफ तौर पर नजर आ रहा है जिससे लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई है। वहीं तेंदुए की मौजूदगी के बाद से ही वन विभाग सतर्क हो गया है और तेंदुए की तलाश में जुट गया है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 21, 2026 12:17:47
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में बढ़ती चैन स्नेचिंग के बीच वैशाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर चैन स्नैचर को गिरफ़्तार किया है। आरोपी कार से आते हैं और वारदात करने के बाद कार में बैठकर फ़रार हो जाते हैं। पुलिस ने लगभग सौ CCTV फुटेज देखने के बाद इस गैंग को पकड़ा। मौज- मस्ती और नशे के लिए आरोपी वारदात करते हैं। CCTV में दिखते चैन स्नैचर बेहद शातिर हैं। 15 मार्च को हनुमान नगर वैशाली क्षेत्र में इस गिरोह ने वारदात अंजाम दी। पहले आप इस गिरोह के वारदात करने का तरीक़ा देखिए— किस तरह सुनसान गली में महिला को चिन्हित करते हैं। कार आती है, कार से एक स्नैचर पहले उतर जाता है, बाक़ी दो स्नैचर कार में रहते हैं। जैसे ही महिला घूमती है, पीछे से ये बदमाश उसकी चेन तोड़ देते हैं और भागकर कार में बैठकर फ़रार हो जाते हैं। अब तक सिर्फ मोटरसाइकिल पावर बाइक से स्नैचिंग होती थी, लेकिन ये गिरोह कार से आता है ताकि पब्लिक इन्हें पकड़ न सके। पुलिस ने गैंग से जुड़े शातिर बदमाश कुलदीप आदिल और मोहम्मद मोइन को गिरफ़्तार किया है। वे जयपुर के गलता गेट, शास्त्रीनगर और जयसिंहपुरा खोर इलाक़े के रहने वाले हैं。 बाइट - आरती सिंह तंवर, थानाधिकारी वैशाली नगर वैशाली थाने की टीम से रतनलाल, सुरेंद्र और आशीष को सूचना मिली थी कि ये तीनों जयपुर के ही रहने वाले हैं; उसके बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने ख़ुलासा किया कि वे नशा और मौज-मस्ती के लिए वारदातें करते हैं। चेन, पर्स और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करने में ये तीनों माहिर हैं। पलक झपकते ही स्नैचिंग कर फ़रार हो जाते हैं। पहले कार से कॉलोनी में जाकर सुनसान गली में रेक कर लेते हैं और ऐसी महिलाओं को चिन्हित करते हैं जो बुजुर्ग होती हैं या अकेली रहती हैं। एक बदमाश महिलाओं से बात करने के बहाने उलझा देता है, तो दूसरे पीछे से स्नैचिंग कर फ़रार हो जाता है। इस गिरोह ने जयपुर शहर के कई इलाक़ों में चैन स्नेचिंग की वारदात अंजाम दी है। जयपुर में लगातार चैन स्नैचिंग की वारदात हो रही थी; इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जो जयपुर में एक के बाद एक वारदात कर रहे हैं। जयपुर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 12:16:41
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में “नारी शक्ति, समाज की शक्ति” थीम के तहत मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद बरेली में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी,जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया गया।रैली में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं,बल्कि एक सामाजिक जागरूकता आंदोलन है,जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित,सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 102/108 और फायर सेवा 101 का उपयोग करें। जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ितों को सम्मानजनक व्यवहार के साथ त्वरित सहायता दी जा रही है। साथ ही महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम और महिला सुरक्षा दल द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आगामी दिनों में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियां और अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत किया जा सके।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 21, 2026 12:16:17
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार प्रीति पंथी और नायब तहसीलदार निधि लोधी ने गैस एजेंसियों और रेस्टोरेंट्स पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान कई रेस्टोरेंट्स में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जिस पर सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति हो रही है। साथ ही एजेंसियों को डिलीवरी समय का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 21, 2026 12:16:03
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में ईद का पर्व इस बार एक अलग ही संदेश के साथ मनाया गया… जहां एक ओर खुशियों का माहौल था, वहीं दूसरी ओर गम और विरोध की तस्वीर भी देखने को मिली। इमामबाड़ा में शिया समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की… और दुनिया को एक सख्त संदेश दिया। शनिवार को विदिशा के इमामबाड़ा में हर साल की तरह ईद की नमाज़ अदा की गई… नमाज़ मौलाना मोहम्मद अब्बास ने पढ़ाई… लेकिन इस बार नज़ारा कुछ अलग था… शिया समाज के लोग अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर नमाज़ के लिए पहुंचे… ये काली पट्टी सिर्फ एक प्रतीक नहीं थी… बल्कि ईरान पर हो रहे हमलों के खिलाफ गुस्से और विरोध की आवाज थी… नमाज़ के बाद समाज के लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी… उन्होंने अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई का विरोध जताया… साथ ही आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया… समाज के लोगों ने भारत सरकार से भी अपील की… कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करते हुए ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रहे तनाव को खत्म कराने में भूमिका निभाए… ताकि दुनिया में अमन और शांति कायम रह सके।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 21, 2026 12:15:38
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में किसान एक बार फिर परेशान नज़र आ रहा है जहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिले में आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश ने जिले के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल तबाह हो गई। किसान जहां कटाई की तैयारी में जुटे थे, ओलों और बारिश की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। तैयार फसलें अब खेतों में जमीन पर बिछ चुकी हैं जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल क्या इस प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों को राहत मिलेगी या फिर मेहनत यूं ही बर्बाद होती रहेगी।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 21, 2026 12:15:15
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती के मामले के सामने आने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए बड़े कृषि फार्मों और फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू कर दी है. कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खेतों और फार्म हाउसों का बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध फसल या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए. अवैध अफीम की खेती के बाद अब जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव और अलर्ट मोड पर है. जिले में ऐसे कई बड़े-बड़े फार्म हाउस हैं, जिनमें से कुछ पूरी तरह से फेंसिंग से घिरे हुए हैं और बाहरी लोगों की एंट्री सीमित रहती है. समोदा में जिस तरह से फार्म हाउस के अंदर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, उसी तरह अन्य स्थानों पर भी ऐसी गतिविधियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. सभी राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को जिले के सभी बड़े फार्म हाउसों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती न हो सके. कलेक्टर ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की खेती या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. इस मामले के बारे में हाल ही में दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी. इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से लगभग 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम भी जब्त की है और सभी पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया जाएगा. इस मामले की गूंज अब पूरे छत्तीसगढ़ में सुनाई दे रही है.
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 12:04:05
Majhara Piper Khera G/E, Uttar Pradesh:उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को ग्राम चमरौली में एक व्यक्ति का शव खेत में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। जांच के बाद मृतक की पहचान श्रीकांत लोध उर्फ जंगली (35) निवासी चमरौली के रूप में हुई। जांच में सामने आया चौंकाने वाला सचसर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी सुखरानी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था और उसका किसी दूसरी महिला से संबंध भी था। इससे परेशान होकर उसने अंकित यादव और मोहित सिंह को 40 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। ऐसे दिया वारदात को अंजाम 17 मार्च की रात पत्नी ने अपने पति को बहाने से खेत में बुलाया, जहां पहले से मौजूद दोनों आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और फिर मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंककर तीनों फरार हो गए। 21 मार्च को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और हत्या के बाद बचे हुए रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और रिश्तों में बढ़ती हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।
498
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 21, 2026 12:02:45
Noida, Uttar Pradesh:नव निर्माण के 9 वर्ष: निवेश ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ जीबीसी 5.0 की तैयारी में योगी सरकार 9 वर्षों में ₹50 लाख करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव, 1.10 करोड़ से अधिक मिलेंगे रोजगार निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बना उत्तर प्रदेश, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर तेज कदम बढ़ा रहा यूपी चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के माध्यम से ₹15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतरीं, करीब 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित हाईटेक उद्योगों के लिए स्किल्ड वर्कफोर्स भी तैयार कर रहा यूपी, उद्योग और रोजगार का नया हब बन रहा नया उत्तर प्रदेश लखनऊ, 20 मार्च। उत्तर प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन दर्ज करते हुए खुद को देश के सबसे बड़े निवेश गंतव्यों में स्थापित कर लिया है। योगी सरकार के प्रयासों, सिंगल विंडो सिस्टम और निवेशक-समर्थित सुधारों के बल पर प्रदेश को लगभग 30 हजार से अधिक एमओयू के माध्यम से ₹50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे करीब 1.10 करोड़ रोजगार सृजित होने का अनुमान है। डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण जैसे उभरते सेक्टर्स में तेजी से बढ़ते निवेश ने प्रदेश को नई औद्योगिक पहचान दी है। इसी क्रम में अब योगी सरकार ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 की तैयारी में जुटी है, जिससे लाखों नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है और प्रदेश के ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने की दिशा को और मजबूती मिलेगी। 2017 से पहले की स्थिति 2017 से पहले उत्तर प्रदेश निवेश के लिहाज से देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता था। उद्योगों की संख्या सीमित थी और निवेशकों के सामने कानून-व्यवस्था, पारदर्शिता और नीतिगत अस्थिरता जैसी बड़ी चुनौतियां थीं। पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पष्ट औद्योगिक नीति और आसान प्रक्रियाओं के अभाव में बड़े निवेशक राज्य में आने से कतराते थे। रोजगार के अवसर सीमित होने के कारण प्रदेश के युवाओं को अन्य राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता था। उद्योगों का विस्तार न होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं और प्रदेश अपनी अपार संभावनाओं के बावजूद अपेक्षित विकास हासिल नहीं कर पा रहा था。 9 वर्षों में बदली तस्वीर, नीति, निवेश और रोजगार का शुरू हुआ नया युग पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई है। 34 सेक्टोरल पॉलिसीज लागू की गईं और सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में ‘निवेश मित्र’ व ‘निवेश सारथी’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए गए, जिससे निवेश प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी। प्रदेश को अब तक ₹50 लाख करोड़ से अधिक के निजी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 1.10 करोड़ रोजगार सृजित होने का अनुमान है। चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से ₹15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतारी जा चुकी हैं, जिससे करीब 60 लाख रोजगार के अवसर पैदा झाले हैं। वहीं ₹7.5 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं के साथ अगली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी है। हजारों नई परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से लाखों नए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावनाएं हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है, जहां ₹20 हजार करोड़ का लक्ष्य मात्र 3 वर्षों में ही हासिल कर लिया गया। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में उत्तर प्रदेश ने ₹2.94 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए, जिनमें एआई, डेटा सेंटर, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और रक्षा निर्माण जैसे सेक्टर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश अब केवल निवेश आमंत्रित नहीं कर रहा, बल्कि इनके माध्यम से स्थापित होने वाले आधुनिक उद्योगों के अनुसार स्किल्ड वर्कफोर्स भी तैयार कर रहा है और इन्हीं उद्योगों के लिए स्थानीय युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका सीधा असर यह होगा कि अब युवाओं को उन्नत क्षेत्रों में रोजगार पाने के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रदेश न सिर्फ उद्योगों की जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि अपने युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर भविष्य दे रहा है। फार्मा क्षेत्र में भी ₹10,000 करोड़ के निवेश समझौते प्रमुख कंपनियों के साथ हुए हैं। साथ ही, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत 197 एमओयू साइन किए जा चुके हैं, जिनसे ₹34,844 करोड़ निवेश और 52,658 प्रत्यक्ष रोजगार की संभावना है। एफडीआई के मोर्चे पर भी प्रदेश ने बड़ी प्रगति की है। 2017 से पहले जहां ₹3,303 करोड़ निवेश प्राप्त हुआ था, वहीं 2017 से 2025 के बीच यह बढ़कर ₹17,004 करोड़ हो गया। भविष्य का रोडमैप: ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश अब केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे स्थायी औद्योगिक विकास में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डेटा सेंटर पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और लॉजिस्टिक हब जैसे प्रोजेक्ट्स राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत स्थान दिला रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाना है, जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट, एमएसएमई व टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम, डि-रेगुलेशन सुधारों और निवेशक-हितैषी नीतियों ने उत्तर प्रदेश को “ड्रीम डेस्टिनेशन” के रूप में स्थापित किया है। आने वाले वर्षों में यह मॉडल न केवल औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाएगा, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएगा।
543
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 21, 2026 12:02:20
Kanpur, Uttar Pradesh:संघ ने 55 हजार से ज्यादा मुस्लिम घरों में तथा 54 हजार से ज्यादा ईسाई परिवारों में किया सम्पर्क अभियान कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रान्त संघ चालक भवानी भीख ने बताया कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस बार हरियाणा के पट्टीकल्याणा (समालखा) में 13, 14 व 15 मार्च को संपन्न हुई। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में देशभर से लगभग 1487 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समालखा की बैठक से लौटकर आये कानपुर प्रान्त के प्रान्त संघ चालक भवानी भीख ने बताया कि बैठक में संघ एवं समवैचारिक सभी संगठनों ने अपने पिछले सत्र में संपन्न हुए कार्यों तथा आगामी वर्ष की कार्य योजना का विवरण सभी प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में दो प्रकार के कार्यक्रमों की योजना की गई, जिनमें एक संगठन विस्तार और दूसरा समाज की सज्जन शक्ति को सदभाव, समरसता के लिए संगठित करने का उद्देश्य रखा गया। इस दृष्टि से गृह संपर्क अभियान चल रहा है, जिसके अन्तर्गत अभी तक देश के कुछ प्रांतों में ही 10 करोड़ घरों तथा 3 लाख 90 हजार गांवों तक संपर्क किया जा चुका है। सिर्फ केरल राज्य का ही उदाहरण लें तो वहां 55 हजार से ज्यादा मुस्लिम घरों में तथा 54 हजार से ज्यादा ईसाई परिवारों में सम्पर्क किया। देश भर में अभी तक 36000 से अधिक स्थानों पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है। इसमें अरुणाचल के एक दुर्गम क्षेत्र में आयोजित हिन्दू सम्मेलन का उदाहरण उल्लेखनीय है, जहां लोगों ने कहा कि वे पहली बार इस प्रकार की आत्मीयता अनुभव कर रहे हैं।
511
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 21, 2026 12:01:52
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस-बदमाश मुठभेड़, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कौशल गौड़ पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कौशल गौड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार टोडार मोड़ मऊ–कासिमाबाद मार्ग पर घेराबंदी के दौरान हुई कार्रवाई पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी के पास से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी कौशल गौड़ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। इस बात की पुष्टि सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टोडार मोड़, मऊ-कासिमाबाद मार्ग पर घेराबंदी की गई थी। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक खोखा कारતूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
568
comment0
Report
Advertisement
Back to top