icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow20 May 2025, 07:52 am

Rewari - ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी के बावजूद प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Rewari, Haryana:

डीसी की और से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जारी किए गए ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी के आदेशों की 'मेगा सफाई अभियान' दौरान खुलकर धज्जियां उड़ीं। रोक के बावजूद आसमान में उड़ते हुए ड्रोन को पुलिसकर्मियों सहित सैकड़ों लोगों ने उड़ते हुए देखा, परंतु प्रशासन की और से इस दिशा में कोई एक्शन लेने की बजाय लीपापोती तक सीमित है। डीसी ने सपष्ट किया कि ड्रोन उड़ाने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद मामला उनकी जानकारी में आया है। गैर जमानती अपराध होने के कारण केस दर्ज कराने से पहले जांच कराना जरूरी है। मेगा सफाई अभियान कि भीड़ भरी तस्वीरें प्रसारित कराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। जिस समय आसमान में ड्रोन उड़ रहा था. उस समय जागरूक लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई।

0
0
Report
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow17 May 2025, 11:49 am

रेवाड़ी की खुशी ने 10वीं में टॉप 3 में जगह बनाई

Rewari, Haryana:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी के श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसाका की छात्रा खुशी टॉप 3 में शामिल हुई है। खुशी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड की टॉप 3 सूची में खुशी रेवाड़ी जिले के एकमात्र छात्रा है। रेवाड़ी के बालियर कलां गांव की रहने वाली खुशी के पिता रेवाड़ी शहर में कॉस्मेटिक शॉप चलाते हैं। वहीं उनकी माता गृहिणी हैं। खुशी का भाई भी श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ही दसवीं कक्षा का छात्र है। खुशी की उपलब्धि पर स्कूल व परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने सोमवार को स्कूल में सम्मान समारोह रखा है। खुशी ने 2 सब्जेक्ट इंग्लिश और मैथ में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। गृह विज्ञान और विज्ञान में 99 अंक हासिल किए हैं।
0
0
Report
Pinewz
123401
Chander Shekhar Chander Shekhar Follow15 May 2025, 04:48 pm

Rewari - सीएम की टीम ने बारा हजारी में बिना परमिशन फैक्ट्री पर मारा छापा

Rewari, Haryana:

नगर की बारा हजारी में एक निजी भवन में चल रहे लेमन सोडा व कोला बनाने वाली फैक्ट्री के प्लांट पर गुरुवार को सीएम की टीम ने रेड की। टीम के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, दमकल व बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी थे। टीम ने पाया कि बिना परमिशन कोला व लेमन सोडा तैयार कर बिक्री के लिए शहर में भेजा जाता था। टीम ने सैंपल लेकर जांच हेतु लैब में भेजा है। रेवाड़ी के बारा हजारी स्थित यादराम अपने घर के परिसर में लेमन सोडा व कोला बनाने का काम कई वर्षों से कर रहे थे। तैयार माल यही पैक होता था और फिर बिक्री के लिए शहर में भेजा जाता था। सीएम उडऩदस्ता ने छापेमारी के दौरान पाया कि यह कारोबार कमर्शियल की बजाये निजी भवन में चल रहा था। दमकल विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई थी।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top