123401
रुझानों के बाद पहली बार सामने आया कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का बयान
Rasooli, Haryana:रुझानों के बाद पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर का बयान सामने आया है। जहां रुझानों में आगे होने के सवाल पर कहा कि मैं नहीं, गुरुग्राम की जनता आगे चल रही है शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर भी संतोष जताया। हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं फिल्म अभिनेता राज बब्बर फिलहाल 37 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। राज बब्बर रेवाड़ी के सैक्टर 18 स्थित महिला महाविद्यालय में चल रही रेवाड़ी और बावल विधानसभा की मतगणना देखने पहुंचे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धरमजयगढ़ में छात्राओं के सामने अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने पर युवक तलब
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर जयदेव मंडल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को तलब कर पूछताछ की. पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना स्वीकार किया. पुलिस ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना इस्तेमाल की कड़ी समझाइश दी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है. पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया. पुलिस ने सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर करने की हिदायत दी.0
0
Report
रांची पुलिस ने अपहृत विधायक के बेटे को बरामद किया
Ranchi, Jharkhand:रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत हुए विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को बरामद कर लिया है। बेटे के अचानक अपहरण होने की सूचना के बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आखिरकार उसे बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके लापता होने के पीछे की पूरी वजह जानने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
डिंडोरी के छात्रावास अधीक्षक पर बीपीएल राशन लेने का आरोप, जांच शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:सरकारी नौकरी, फिर भी गरीबों के राशन पर नजर डिंडोरी के अझवार गांव में पदस्थ छात्रावास अधीक्षक पर बीपीएल कार्ड से सरकारी राशन लेने का आरोप लगा है. जिस राशन पर गरीब परिवारों का हक है, वही राशन छात्रावास का अधीक्षक ले रहा है मामला सामने आने के बाद अब इसकी जांच होगी. जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है.0
0
Report
Advertisement
चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
0
0
Report
टीपू सुल्तान नाम पर विवाद: मुसलमान बहुल वार्ड में पार्क का नामकरण चर्चा में
Mumbai, Maharashtra:Samajwadi Party ki Ex-Nagarsevak Rukhsana Sheikh टीपू सुल्तान गार्डन के नाम पर बोलीं एक्स-नगरसेविका रुखसाना शेख देखिए 2017 में जब हम इलेक्शन जीते तो हमारे वार्ड में एक भी गार्डन नहीं था और बच्चों की तादाद हमारे वार्ड में बहुत है। तो मैंने पूरी कोशिश की और 2017 के बाद जब नया आराखड़ा आया, रिजर्वेशन, तो उसमें गार्डन का रिजर्वेशन मेरे वार्ड में था और वो प्लॉट ऑलरेडी डंपिंग वालों ने पूरी तरह एनक्रोच करके रखा था, उधर कचरा डंप होता था, बहुत तरीके की गंदगी थी। तो मैंने वो गार्डन किसी तरह से न्यू डेवलप करवाया और उसके बाद में ये विषय आया कि इसपे नाम क्या रखा जाए? तो नाम रखने के लिए 2021 में मैंने जब प्रस्ताव डाला तो हमारी बेसिकली जो नगरसेवक होते हैं वो ये कोशिश करते हैं कि जो हमारे एरिया की पॉपुलेशन है उस तरीके का नाम रखा जाए। तो माइनॉरिटीज हमारे एरिया में ज्यादा है, 80 प्रतिशत, तो हमने टीपू सुल्तान नाम प्रस्ताव का रखा और एरिया में भी बड़ी खुशी थी कि टीपू सुल्तान का नाम सबको पसंद आया। लेकिन आज मैं देख रही हूं कि उस टाइम भी बहुत विवाद हुआ कि टीपू सुल्तान नाम नहीं रखना है और कल मैंने सुना कि भाई टीपू सुल्तान एक विवादित नाम है, अफसोस हुआ जो शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान जिनका नाम है, जिन्होंने मिसाइल बनाई, रॉकेट बनाया, शुरुआत उनसे ही हुई है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़े, ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़े तो अंग्रेजों को भगाने में एक बहुत बड़ा रोल जिनका रहा, उसको, उस नाम को आप विवादित नाम बोलते हैं तो ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कहीं ना कहीं। हिंदू-मुस्लिम की जो राजनीति है वो यहां पे दर्शाती है。 अगर ये नाम, अगर मेरे वार्ड का, यकीन जानिए अगर मेरे वार्ड में हिंदू पॉपुलेशन होती तो मैं छत्रपति शिवाजी नाम रखती। लेकिन माइनॉरिटी इलाके में अगर एक मुस्लिम का नाम हमने सजेस्ट किया तो उसको विवादित नाम बोल के प्रस्ताव खारिज कर दिया गया तो ये गलत है。 कहीं ना कहीं जितने सम्मानीय लोग हैं, जितने प्रशासन के लोग हैं, मैं समझती हूं वो सारे लोग एक बार बैठना चाहिए और इसपे एक कायदे की चर्चा होनी चाहिए कि विवाद किस तरीके का है। क्योंकि हर दौर का, जब ये इतने विवादित थे तो आप देखेंगे कि संविधान की बुक में रानी लक्ष्मीबाई और टीपू सुल्तान जी का फोटो है, बाकायदा उनके बारे में लिखा हुआ है। हम लोग छोटे थे, हमने अपनी हिस्ट्री में उनका पूरा-पूरा लेसन होता था कि वो कितने बहादुर थे, अंग्रेजों से कैसे लड़े。 और कई मंदिरों को उन्होंने डोनेशन दिया है, मुसलमान होने के बावजूद भी मंदिरें तामीर किए। तो हिंदू-मुस्लिम और भेदभाव की लड़ाई ना करते हुए, एक सेक्युलर फ्रीडम फाइटर थे, उनका नाम गार्डन को देना चाहिए, यही हमारी मांग है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सत्य निकेतन में AAP के कैंडिल मार्च से सरकार पर छात्रों की मांग तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सत्य निकेतन में आम आदमी पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाला.. जहाँ आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, कुलदीप कुमार और कार्यकर्ता साथ रहे कुलदीप कुमार का कहना है यहां हालत बहुत खराब है..सरकार सोई हुई है..यहां रह रहे छात्रों को सरकार होस्टल दिलवाए..0
0
Report
सनलाइट कॉलोनी में नॉर्थ ईस्ट के म्यूज़िशियन टीचर की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले एक म्यूज़िक टीचर की बेरहमी से बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 54 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई, जो दिल्ली के किलोकरी गांव में रहते थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. घटना बीती रात 12 से 1 के बीच की बताई जा रही थी. घटना सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके के किलोकरी गांव की है, जहां कई वर्षों से मृतक अपने परिवार के साथ रहते थे. बीते रविवार और सोमवार की देर रात कुछ युवकों का समूह शराब पीकर हल्ला कर रहा था; विक्रम सिंह बाहर आकर उन्हें समझाने की कोशिश करते, इसी बात को लेकर बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया और 67 की संख्या में बदमाशों ने पत्थर-लाठी से पिटाई की; अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. विक्रम सिंह मूल रूप से असम के रहने वाले थे. कई स्कूलों में म्यूज़िक की क्लास लेते थे. उम्र 54 वर्ष. परिवार ने सनलाइट कॉलोनी थाना में मामला दर्ज करवाया है कि हम नॉर्थ ईस्ट के लोग राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं और आरोपी सभी को कड़ी सजा मिले. डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि 07.09.2026 को Sunlight Colony police station में GD 10A के तहत PCR कॉल मिली, मृतक किलोकारी गांव के 54 वर्षीय विक्रम सिंह के संबंध में. शुरुआती जाँच से पता चला कि मृतक रिटायर्ड म्यूज़िशियन थे और घर के सामने शोर-शराबा कर रहे डिलीवरी बॉय/ढाबा कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे उपद्रव पर आपत्ति जताई थी. जब विक्रम नीचे आये तो उनके साथ मुक्के-घूंसों से मारपीट की गई; अस्पताल में मौत. परिवार ने होली फैमिली हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज की और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है (नाबालिग भी शामिल). जाँच जारी है और तथ्य सामने आएंगे.0
0
Report
परंपरा की डगर पर निकला गौ-चरावन मेला, श्रीकृष्ण-बलराम के जयकारों से गूंजा जलालपुर
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर के ऐतिहासिक गौ-चरावन मेले की पारंपरिक शोभायात्रा सोमवार को नगर की सड़कों पर आस्था और लोक संस्कृति के रंग बिखेरती हुई निकली। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता के प्रति श्रद्धा दिखाई दी। पलटू साहब मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पलटू साहब मंदिर के महंत राम प्रसाद दास ने नंद बाबा की भूमिका निभाकर किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, महंत राम प्रसाद दास, मेला मंत्री बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी और विकास निषाद ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के दौरान नगर की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जयकारों और धार्मिक माहौल के बीच लोग परंपरागत आयोजन के साक्षी बने। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार गौ-चरावन मेला जलालपुर की पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, जिसमें श्रीकृष्ण के गोकुल जीवन और गौ संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। गौ सेवा से प्रकृति संरक्षण तक का संदेश गौ-चरावन मेले की खासियत केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। भारतीय परंपरा में गाय, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और प्रकृति के प्रति संवेदना को जीवन का हिस्सा माना गया है। श्रीकृष्ण के गोकुल जीवन से जुड़ी कथाएं भी मनुष्य और प्रकृति के बीच इसी सह-अस्तित्व की याद दिलाती हैं। ऐसे आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी मिलता है। बदलते दौर में लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। पलटू साहब मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली शोभायात्रा में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का संगम दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन जहां धार्मिक विश्वास का अवसर बना, वहीं नई पीढ़ी के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का माध्यम भी बना।0
0
Report
Advertisement
सरस्वती बाल मंदिर केस: बजरंग सेना का योगी को शिकायती पत्र, गिरफ्तारी की बढ़ी मांग
Fatehpur, Uttar Pradesh:सरस्वती बाल मंदिर के मृतक छात्र तेजस द्विवेदी उर्फ यशु का मामला बजरंग सेना ने डीएम और एसपी के माध्यम से सीएम योगी को सौंपा शिकायती पत्र आरोपी फरार प्रबंधक के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी उठाई मांग फरार प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की जल्द गिरफ्तारी की मांग निष्कासित तीन छात्रों को बुलाकर पूछताछ की मांग एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर विद्यालय घेराव की चेतावनी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग लेकर पहुंचा बजरंग सेना परिवार नकल के आरोप में कार्रवाई के बाद छात्र की हालत बिगड़ने और मौत का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम का मामला0
0
Report
मैनपुरी-लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-आरोप प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।0
0
Report
मुजफ्फरनगर दंगों पर फिर बवाल, संगीत सोम बोले—सनातनी कभी नहीं भूला
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दंगा की चर्चा एक बार फिर ही शुरू बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा, मुजफ्फरनगर दंगे सनातनी न भूले है न कभी भूलेंगे, न आपको माफ किया है न करेंगे अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सनातियों से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया अखिलेश यादव आज भी वही चेहरा दिखा रहे है, जब दंगों में सनातनी काटे जा रहे थे तब तो सैफई में नाच गाने देख रहे थे सहारनपुर मामले में संगीत सोम बोले जो गिराई गई वो मस्जिद थी ही नहीं वह सिर्फ एक अवैध बिल्डिंग थी, जो सरकारी जमीन पर बनी थी। क्या अखिलेश नहीं चाहते है कि सरकारी जमीनें खाली करवाई जाएं0
0
Report
Advertisement
सागर शराब कांड: यूपी कनेक्शन पर कांग्रेस का दावा, 50 से ज्यादा मौतों का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर सागर शराब कांड मामले में के यूपी कनेक्शन पर कांग्रेस का बड़ा दावा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान - ललितपुर एसपी ने मना कर दिया कि शराब हमारे यहां की नहीं है जीतू पटवारी बोले सरकार आंकड़े छुपा रही है 50 से ज्यादा मौत हुई हैं में दिनभर में खुद 33 जगह बैठकर आया हूं कांग्रेस पार्टी के विधायक और जिला अध्यक्षों को निर्देश - सभी जिले में शराब के खिलाफ करे आंदोलन अवैध शराब का करें खुलासा भाजपा विधायकों से बोले अगर आपका हिस्सा शराब के अवैध करोबार में नहीं है तो आप भी इसमें शामिल हो。 जीतू पटवारी सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे थे बाइट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी0
0
Report
छत के रास्ते चोरी: मंगलपुर के बिछियापुर में 30 लाख का मामला
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी करीब 30 लाख रुपये की चोरी की घटना करीब 2 लाख कैश, जेवर चोरी किए महिलाओं की साड़ियों से रस्सी बना कर चढ़े उतरे चोर चोरों ने सामान निकलने के लिए दीवार तोड़ कर बनाया रास्ता मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज घटना का जल्द होगा खुलासा- पुलिस मंगलपुर क्षेत्र के बिछियापुर गांव का मामला0
0
Report
पीलीभीत बैंक घोटाले: शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, करोड़ों ठगी का मामला जेल भेजा गया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में साढ़े आठ करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने जेल भेजा है। दरअसल थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक राधेश्याम प्रभाकर समेत अन्य अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मई 2026 में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। राइस मिल संचालक मोहम्मद जीशान ने आरोप लगाया था कि उनका खाता पंजाब एंड सिंद बैंक में संचालित है। बैंक के मैनेजर राधेश्याम प्रभाकर व अन्य अधिकारियों ने कम ब्याज पर अधिक लोन का लालच देकर व्हाट्सऐप पर चेक की कॉपियां मंगाई औए फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनसे व उनकी पत्नी से करीब 8 करोड़ 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। राइस मिल मालिक का दावा है कि कई चेक बिना हस्ताक्षर के थे और रकम उनकी अनुमति के बिना निकाली गई। सुनगढ़ी थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इस दौरान बैंक के उच्च अधिकारियों ने बैंक मैनेजर राधेश्याम को बैंक से हटाकर दूसरी जगह अटैच किया था। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी बैंक मैनेजर राधेश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है साथ ही इसमें जांच के बाद अन्य बैंक के आरोपि कर्मचारियो की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।0
0
Report
Advertisement
