134108
पंचकूला के झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
Panchkula, Haryana:पंचकूला के झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी सेक्टर 25 के डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी जिसे समय रहते बुझा लिया गया था। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचित किया। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कचनार लैम्स में खाद कालाबाजारी के गंभीर आरोप; किसानों की कानूनी कार्रवाई की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर के बकावंड ब्लॉक स्थित कचनार लैम्स में खाद वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है, किसानों ने लैम्स प्रबंधक पर खाद की कथित कालाबाजारी और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं, किसानों का कहना है कि वे महीनों तक सरकारी खाद के लिए लैम्स के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिला, वहीं एक किसान के नाम पर 11 हजार 359 रुपये का खाद जारी कर खाते में कर्ज चढ़ा दिया गया, किसान ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाद जारी करने की शिकायत बस्तर थाने में की है, मामला सामने आने के बाद राशि किसान के खाते में वापस जमा कर दी गई, बावजूद इसके किसान प्रबंधक को हटाने, पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं, किसानों का कहना है कि हो सकता है इस तरह का फर्जीवाड़ा अन्य किसानों के साथ भी हुआ हो, किसानों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर इस साल कचनार धान खरीदी केंद्र में धान नहीं बेचेंगे, दूसरे तरफ पूरे मामले में लैम्प्स प्रबंधक अपना पक्ष कैमरे के सामने रखने से बचते रहे।0
0
Report
संगम विहार में शराब विवाद के बाद रवि की गोली मारकर हत्या
New Delhi, Delhi:संगम विहार में गोली मारकर हत्या दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बदले की आग में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संगम विहार में देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद रवि को दो गोलियां मारी गईं। घायल रवि ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। मामला संगम विहार की गली नंबर 14 के पास का है, जहां डिवाइन अस्पताल के नजदीक रवि नाम के शख्स को गोली मार दी गई।बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे रवि अपने कुछ परिचितों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद सभी लोग एक कार में बैठकर एक जगह बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जब रवि कार से बाहर निकला, तभी उसके साथ मौजूद कमल गोस्वामी ने कथित तौर पर पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी।रवि को दो गोलियां लगीं। मौके पर पहुंची ईआरवी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रवि पहले भी हत्या के एक मामले में आरोपी था। उसके खिलाफ उत्तर-पश्चिमी जिले के थाना नेताजी सुभाष पैलेस में वर्ष 2021 का एफआईआर नंबर 14/21 दर्ज था और वह अक्टूबर 2026 में जमानत पर बाहर आया था।पुलिस के मुताबिक, कमल गोस्वामी भी वर्ष 2021 के हत्या मामले में मृतक रवि का परिचित था और इसी पुराने मामले से जुड़ी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।इस मामले में पुलिस ने वजीरपुर निवासी कमल गोस्वामी और मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वारदात के बाद फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार, जिसका नंबर DL9CBA8510 है, बरामद कर ली गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी पुलिस ने बरामद कर ली है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र के आरोप पर भीड़ ने तांत्रिक पिटाई, पुलिस केस दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र की कथित क्रिया को लेकर जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति श्मशान घाट में मृत महिला की अस्थियों के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और देखते ही देखते भीड़ ने उसे घेरकर लात-मुक्कों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में कथित तांत्रिक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र किए जाने के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटना की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ विश्वविद्यालय कैंपस में मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शन जारी, सरस्वती-राम मंदिर की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मंदिर निर्माण की मांग तेज DM ऑफिस पर राष्ट्रवादी छात्र संगठन का जोरदार प्रदर्शन, मां सरस्वती और भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए उठाई आवाज अलीगढ़ में विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी छात्र संगठन (RCS) ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, विश्वविद्यालय कैंपस में मां सरस्वती और भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने की मांग संगठन का दावा- हजारों छात्र-छात्राओं की आस्था से जुड़ा है मामला, मंदिर निर्माण से शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मिलेगा बढ़ावा छात्रावास में रहने वाले करीब 150 विद्यार्थियों की आस्था का हवाला देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष सानू शर्मा के नेतृत्व में जुटे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलीगढ़ के जिला मुख्यालय का मामला0
0
Report
सुल्तानपुर में खनन माफियाओं ने राजस्व-पुलिस टीम पर हमला, SDM सहित अधिकारी घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बीती रात खनन माफियाओं ने राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार का मारपीट के दौरान पैर टूट गया और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीती रात SDM सदर को नगर के रामनगर इमलिया गांव में खनन होने की जानकारी मिली थी, जिस पर उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर वहां भेजा था। मौके से एक जेसीबी पकड़ी गई है। इसी दौरान खनन का काम कर रहे लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया, जिससे यह घटना हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिट इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी0
0
Report
हाईकोर्ट ने सात विद्यार्थियों के पंजीयन को 5-6 नवंबर तक जारी रखने की राहत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पढ़ाई जारी रखने के मामले में सात विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की पीठ ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम व्यवस्था के तहत राज्य शासन को 5 नवंबर 2026 तक उनका पंजीयन कराने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। वहीं, संबंधित विश्वविद्यालय को पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 5 और 6 नवंबर को प्रक्रिया पूरी कराने कहा गया है। मामला मनोहर यादव सहित सात विद्यार्थियों की याचिकाओं से जुड़ा है। इससे पहले 13 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने समान मामले में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम जारी रखने और परीक्षा में शामिल कराने सहित जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। अदालत ने पाया था कि विद्यार्थियों को अंतरिम प्रवेश मिल चुका था और वे दो सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। ऐसे में उन्हें आगे की पढ़ाई से वंचित करने पर उनकी अब तक की शैक्षणिक उपलब्धि प्रभावित हो सकती थी। सुनवाई के दौरान विद्यार्थियों के अधिवक्ता गगन तिवारी ने अदालत को बताया कि 13 अगस्त के आदेश का पालन नहीं किया गया है और इस संबंध में अवमानना याचिका भी दायर की गई है। राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वाईएस ठाकुर ने बताया कि आदेश को चुनौती देने के लिए रिट अपील दायर करने का निर्णय लिया गया है, हालांकि सुनवाई के दिन तक अपील दाखिल नहीं हुई थी। पंजीयन की समयसीमा को देखते हुए हाईकोर्ट ने विद्यार्थियों के हित में अंतरिम राहत दी है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर 2026 को होगी।0
0
Report
Advertisement
भोजपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर से खुलकर सामने आई है, जिसमें एक शख्स की जान चली गई है। मामला उदवन्नगर थाना क्षेत्र के असनी गांव का है जहां 28 वर्षीय लक्ष्मण यादव आज खेत घूमने के लिए गए थे। इस दौरान पहले से खेत में गिरे धारा प्रवाहित बिजली के तार चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन मृतक के पोस्टमार्टम के लिए लाये गए जहाँ मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल उदवंतनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
श्रीगंगानगर में तीसरे चरण के पंचायती राज चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में तीसरे चरण में पंचायती राज चुनावों को लेकर श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ राजियासर व श्री विजयनगर में तीसरे चरण में मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कपासन में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 82 केंद्रों पर भीड़
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन से पंचायत राज चुनाव के तहत मतदान की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां पंचायत समिति के 15 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 3 वार्डों के लिए वोटिंग जारी है। मतदान के लिए कुल 82 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। कपासन पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं 20 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के खेरेश्वर मंदिर में मांस चढ़ाने के मामले पर तनाव के बीच आरोपी हिरासत में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस चढ़ाए जाने का मामला मंदिर परिसर में मांस मिलने से इलाके में मचा हड़कंप मामले में अनवर नामक व्यक्ति को लोधा पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी अनवर के स्कूल टीचर होने की जानकारी सामने आई घटना की सूचना पर करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारियों ने लोधा थाने का किया घेराव दीपावली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ घटना के बाद इलाके में तनाव की थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर मंदिर का मामला0
0
Report
जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति बैठक: सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर मंथन
Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर से इस वक्त की बड़ी खबर जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, होटल फोर्ट रजवाड़ा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, बैठक में पश्चिमी सीमा की सुरक्षा को लेकर हुआ विस्तृत मंथन, भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर भी हुई चर्चा, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता और भविष्य की सैन्य चुनौतियों पर रखे गए विचार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य रहे मौजूद, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने भी लिया बैठक में हिस्सा, बैठक संपन्न होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ खिंचवाई ग्रुप तस्वीर, इसके बाद होटल फोर्ट रजवाड़ा से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री, जैसलमेर का दो दिवसीय दौरा संपन्न कर अब दिल्ली के लिए भरेंगे उड़ान।0
0
Report
भीलवाड़ा: सड़क पर शराब पीने वालों पर हमला, दो घायल, हालत गंभीर
Jaipur, Rajasthan:बीच सड़क शराब पीने से टोकने पर जानलेवा हमला, दो घायल, एक की हालत गंभीर भीलवाड़ा जिले के बड़लियास कस्बे में सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे युवकों को टोकना दो ग्रामीणों को भारी पड़ गया । लोहे के पाइप और सरियों से जानलेवा हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायलों में से एक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिसका भीलवाड़ा के निजी हॉस्पिटल में इलाज चला । पीड़ित कमलेश कीर पिता शंकर कीर निवासी बड़लियास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 31 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे वह और भंवर लाल कीर अपने खेत से घर लौट रहे थे । इसी दौरान रास्ते में सड़क के बीचों-बीच एक चार पहिया वाहन खड़ा था, जिसमें सवार युवक शराब पी रहे थे । गाड़ी साइड में करने को कहा तो भड़क गए, जब गाड़ी को सड़क के किनारे लगाने की बात कही कार में सवार लोग नीचे उतरे और लोहे के पाइप और सरियों से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया । जिससे उनके सिर पर गहरे घाव हो गए और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई । पास में ही पड़ी चम्बल पेयजल लाइन के पाइपों की ओट में छुपकर उन्होंने अपनी जान बचाई । हमले के बाद आरोपी मौके से नदारद हो गए। भंवर लाल को तुरंत भीलवाड़ा ले जाया गया, जहां पोरवाल हॉस्पिटल में उनका उपचार किया गया । पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी; दो घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रेयरेली में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलट गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तहसील के पास का है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
दमोह में खाद केंद्रों में अनियमितता सामने, दो अधिकारी सस्पेंड
Damoh, Madhya Pradesh:किसानों को खाद की ना हो दिक्कत. प्रशासन सख्त, खाद केंद्रों का औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने कहा पर्याप्त मात्रा में है खाद.. एंकर/ किसानों को अपनी फसलों में डालने के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त खाद की व्यवस्था की गई है और किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो इसके भी इंतजाम किए गए है। दमोह जिले में खाद वितरण केन्द्रों और भंडारण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और इसे लेकर जिला प्रशासन खास मानीटरिंग कर रहा है। कलेक्टर ने जिले के अलग अलग हिस्सों में बनाए गए केंद्रों में जांच के लिए आधिकारियों के दलों को भेजा और यहां नियमानुसार खाद भंडारण और वितरण की समीक्षा कराई तो जिले के हिंडोरिया केंद्र पर अनियमितता पाई गई जिस पर दो लोगों को सस्पेंड किया गया है। वहीं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए तमाम जिम्मेदारों की निर्देशित किया गया है जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और एक भी किसान परेशान नहीं होगा। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह)0
0
Report
गोरखपुर में शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: 2865 लीटर शराब फिनायल के नाम पर फर्जी ई-वे बिल के साथ पकड़ी गई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एसटीएफ ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. तस्करों ने शराब की हजारों लीटर की खेप को बिहार पहुंचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि कागजों में कंटेनर के अंदर अंग्रेजी शराब नहीं, बल्कि फिनायल दिखाया गया. फिनायल के नाम पर फर्जी ई-वे बिल तैयार किया गया और दो कूटरचित बिल्टियों के सहारे शराब की खेप को हरियणा से बिहार भेजने की तैयारी थी. लेकिन गोरखपुर में एसटीएफ और खोराबार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करों का यह खेल पकड़ा गया. पुलिस ने कंटेनर से 323 पेटियों में भरी कुल 2865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. राजस्थान के बाड़मेर निवासी कंटेनर चालक थाना राम को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पटना निवासी शिवन सिंह और अनिल बायतू के नाम भी सामने आए हैं. अब एसटीएफ शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और अंबाला स्थित शराब फैक्ट्री की भूमिका की जांच कर रही है. दरअसल, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हरियाणा के अंबाला से अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप कंटेनर में लादकर बिहार की राजधानी पटना भेजी जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ गोरखपुर और खोराबार थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. टीम ने लखनऊ फोरलेन पर घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोक लिया. इसके बाद जब कंटेनर की तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. कंटेनर के अंदर फिनायल नहीं, बल्कि अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थीं. तलाशी के दौरान कुल 323 पेटियों में 2865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से राजस्थान के बाड़मेर निवासी कंटेनर चालक थाना राम को गिरफ्तार कर लिया. फिनायल के नाम पर फर्जीवाड़ा. शराब तस्करी के इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात दस्तावेजों का खेल है. तस्करों ने कंटेनर में फिनायल की खेप ले जाने का कागज तैयार कराया था. इसके लिए फिनायल के नाम पर फर्जी ई-वे बिल बनाया गया था. इतना ही नहीं, पुलिस को कंटेनर से दो बिल्टियां भी मिली हैं, जिन्हें कूटरचित बताया गया है. यानी कागजों में फिनायल का कारोबार और कंटेनर के अंदर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप. जाँच एजेंसियों को आशंका है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए शराब की खेप को सामान्य माल बताकर दूसरे राज्यों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी. शराब फैक्ट्री की भूमिका भी जांच के घेरे में. एसटीएफ अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि अंबाला स्थित शराब फैक्ट्री से इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे बाहर निकली? क्या फैक्ट्री के कर्मचारियों की मिलीभगत से शराब की खेप तस्करों तक पहुंचाई गई थी? फिनायल के नाम पर फर्जी ई-वे बिल किसने तैयार किया? दो कूटरचित बिल्टियां कहां से बनवाई गईं? बिहार में शराब की खेप किसे सौंपी जानी थी? और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं? इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं. फिलहाल गिरफ्तार चालक के खिलाफ जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. फिलहाल गोरखपुर में पकड़ी गई 2865 लीटर अंग्रेजी शराब की यह खेप सिर्फ एक कंटेनर की बरामदगी नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क की कई अहम कड़ियों की ओर इशारा कर रही है. अब देखना होगा कि एसटीएफ की जांच में इस तस्करी के पीछे शामिल अन्य चेहरों का कब तक खुलासा होता है.0
0
Report
Advertisement
