icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा के कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या, जांच जारी

Ansar Nagar, Jharkhand:कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती थी मृतका प्रियंका कुमारी, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। घटना चतरा जिले के गिधौर प्रखंड मुख्यालय में हुई। रात करीब 9 बजे छात्रावास की सभी छात्राएं भोजन करने के लिए नीचे आई थीं। इसी दौरान मृतका को भोजन के लिए नहीं आते देख उसकी सहपाठियों ने उसे बुलाने के लिए कमरे में जाकर देखा, जहां वह फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसे देख छात्राओं ने शिक्षिकाओं को सूचना दी। उसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की मौत की पुष्टि अस्पताल में की गई। बताया गया कि फांसी लगाने वाली छात्रा 28 नवंबर को छुट्टी बिताने के बाद घर से विद्यालय लौटी थी। अंचल अधिकारी अनंत श्यामन विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है; पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report

36 हाथियों का झुंड हजारीबाग की ओर, ग्रामीण सतर्क रहें

Hazaribagh, Jharkhand:कोडरमा और गिरिडीह जिले से होते हुए करीब 36 हाथियों का झुंड हजारीबाग के टाटीझरिया और दारू प्रखंड की ओर पहुंचा है। पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास उज्ज्वल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के झुंड की निगरानी और ट्रैकिंग कर रही है। साथ ही झुंड के रूट को डायवर्ट करने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि आबादी वाले क्षेत्रों में संभावित खतरे को कम किया जा सके। डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि जिस भी क्षेत्र में हाथियों के झुंड की सूचना मिले, वहां के लोग जंगल और जंगली इलाकों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से समय-समय पर हाथियों की गतिविधियों को लेकर सूचना दी जाती है। ग्रामीण इन सूचनाओं को गंभीरता से लें और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी बताया कि हाथियों के झुंड से किसी ग्रामीण की जान-माल की क्षति होने पर वन विभाग के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

खैरागढ़ एडवर्ड पार्क विवाद: नोटिस के बावजूद निर्माण, प्रशासन की सख्त चेतावनी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के सिविल लाइन स्थित एडवर्ड पार्क की विवादित जमीन पर निर्माण का मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। एसडीएम की जांच में कॉलोनी की अवैधता संबंधी निष्कर्ष सामने आने और नगर पालिका के तीन नोटिस के बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी रहीं। 30 अक्टूबर को अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर निर्माण बंद रखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 2 नवंबर को फिर काम चालू होने की शिकायत सामने आई। जिला पत्रकार संघ की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। लोहे सहित अन्य निर्माण सामग्री जब्त की गई और एफआईआर की चेतावनी दी गई। वहीं एसडीएम ने बताया कि दोबारा निर्माण की सूचना मिलते ही विद्युत मंडल को पत्र लिखकर बिजली कनेक्शन कटवाया गया है। निर्माण सामग्री संबंधित व्यक्ति की सुपुर्दगी में दी गई है और दोबारा काम होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अब सवाल है कि तीन नोटिस और बार-बार कार्रवाई के बाद भी निर्माण कैसे जारी रहा? पांच महीने से लंबित जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट कब आएगी? प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं。 बाइट - अविनाश ठाकुर एसडीएम खैरागढ़
0
0
Report
Advertisement

राजपुर बड़ा बूथ हिंसा: पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:राजपुर बड़ा बूथ हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के राजपुर बड़ा पोलिंग बूथ पर मतदान और पुनर्मतगणना के दौरान हुए विवाद एवं हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलवर स्थित एससी-एसटी न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड मांगी है। मामले के अनुसंधान अधिकारी एवं लक्ष्मणगढ़ सीओ नागेंद्र सिंह के अनुसार, 30 अक्टूबर को राजपुर बड़ा पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद झगड़ा और हिंसा हुई थी। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की समझाइश के बावजूद विरोध जारी रखा। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर लाठी-डंडों एवं पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस उपाधिक्ष के सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को हिरासत में लिया और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों की रिमांड मांगी है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

बीकानेर के तीन पंचायतों में मतदान जारी; 402 केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान जारी 112 ग्राम पंचायतों में सुबह से लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के साथ भाग ले रहे ग्रामीण गुलाबी ठंडक के बीच मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता लूणकरणसर की 48, श्रीडूंगरगढ़ की 33 और रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान कुल 402 मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी, पुलिस मोबाइल पार्टियां कर रही गश्त 5 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए होगा मतदान जिला कलेक्टर निशांत जैन लगातार कर रहे मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग एसपी मृदुल कच्छावा भी कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर रख रहे नजर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी, शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन मुस्तैद
0
0
Report
Advertisement

जनकपुर तक रेल लाइन का वादा कब पूरा होगा?

Muju, Jeonbuk State:एंकर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरãन जनकपुर तक रेल लाइन पहुंचाने का वादा किया गया था, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह पहुंचीं जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि मनेंद्रगढ़ से सीधी तक रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेल लाइन का काम सड़क निर्माण जैसा नहीं होता, इसमें समय लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जनकपुर तक रेल पहुंचाने का चुनावी वादा कब धरातल पर उतरेगा? विधायक रेणुका सिंह चुनाव के दौरान जनकपुर तक रेल लाइन पहुंचाने का वादा किया गया था, क्या मनेंद्रगढ़ से सीधी तक होने वाला सर्वे जनकपुर को भी रेल सुविधा से जोड़ेगा? सर्वे कब शुरू होगा और रेल लाइन निर्माण की समय-सीमा क्या होगी? आखिर भरतपुर और जनकपुर क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा? क्या यह वादा अगले चुनाव से पहले पूरा हो पाएगा? बाइट – रेणुका सिंह विधायक, भरतपुर-सोनहत विधानसभा, एमसीबी
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी पुलिस ने इनामी अपराधी प्रभु भगत को गिरफ्तार, 1.3 किलो चरस बरामद

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिहार थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी प्रभु भगत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.3 किलोग्राम चरस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बिहार एसटीएफ से सूचना मिली थी कि कई आपराधिक मामलों में वांछित प्रभु भगत जोगबड़-परवाहा रोड से सीतामढ़ी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस ने बेला खाप मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1.3 किलो चरस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
Advertisement

270 करोड़ कुंडघाट जलाशय सड़क पर दरार, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Jamui, Bihar:जमुई : करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कुंडघाट जलाशय योजना की सड़क पर उद्घाटन के महज छह महीने के भीतर चौड़ी दरारें उभरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क की ऊपरी सतह पर जगह-जगह दरारें और धंसाव की तस्वीरें सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग में हलचल मच गई। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना और भागलपुर से पहुंची उच्चस्तरीय तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि 18 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी जलाशय योजना का लोकार्पण किया था। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद बांध पर दरारें उभरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बांध सुरक्षित, सड़क की दरारों को बताया एक्सपेंशन ज्वाइंट का असर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बीच विभाग के मुख्य अभियंता (सिंचाई सृजन, भागलपुर) ने राज्य बांध सुरक्षा संगठन को तकनीकी जांच का निर्देश दिया। इसके बाद पटना और भागलपुर से पहुंची संयुक्त टीम ने सड़क की सतह, ढलानों और जोड़ों का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता रविशेखर शर्मा ने बताया कि सड़क पर दिखाई दे रही दरारें बांध की मुख्य संरचना से संबंधित नहीं हैं। उनके अनुसार, इंजीनियरिंग मानकों के तहत बनाए गए एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास पेवमेंट की ऊपरी सतह पर ये दरारें आई हैं। उन्होंने दावा किया कि कुंडघाट बांध पूरी तरह सुरक्षित है और इसके मुख्य ढांचे को कोई खतरा नहीं है। अंतिम तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नव-निर्मित संरचनाओं के शुरुआती दौर में भारी वाहनों की आवाजाही से मिट्टी के बैठने यानी सेटलमेंट की प्रक्रिया हो सकती है। निरीक्षण के दौरान बांध या सड़क के किसी हिस्से में पानी के रिसाव का संकेत नहीं मिलने की बात भी कही गई है। हालांकि, पटना से पहुंची संयुक्त तकनीकी टीम ने मौके पर निरीक्षण के निष्कर्षों पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की। अब सबकी निगाहें मुख्यालय को सौंपी जाने वाली अंतिम तकनीकी रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट से ही सड़क पर उभरी दरारों की वास्तविक स्थिति और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर तस्वीर स्पष्ट होगी।
0
0
Report

80 साल बाद भी पुल नहीं, ग्रामीण चंदे से नदी पार रास्ता बना लिया

Jamui, Bihar:जमुई: आजादी के 80 साल बाद भी अगर दर्जनों गांव के लोगों को एक नदी पर पुल की सुविधा नहीं मिले और आखिरकार ग्रामीणों को अपनी गाढ़ी कमाई से करीब 40 लाख रुपये चंदा जुटाकर नदी में सीमेंट के पाइप डालने पड़ें, तो यह सिर्फ व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए भी बड़ा सवाल है। दरअसल, झाझा प्रखंड के बलियो गांव के पास बुलाई नदी पर पुल नहीं होने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लिहाजा, अब ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था से उम्मीद छोड़कर खुद ही आवागमन का रास्ता तैयार करने की पहल की है।
0
0
Report

NHAI ने आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं रोकने के लिए हेल्पलाइन 1033 शुरू की

Ranchi, Jharkhand:नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। NHAI ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि नेशनल हाईवे पर कहीं भी आवारा पशु दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर दें। सूचना मिलने के बाद NHAI की टीम मौके पर आवश्यक कार्रवाई करेगी, ताकि आवारा पशुओं को सड़क से हटाया जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके। NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने लोगों से सतर्क रहने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top