icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow19 Sept 2024, 05:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह स्टेट हाईवे पर लूटपाट-छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर सुरक्षित नहीं यात्री: दमोह में सनसनीखेज वारदात सामने आई है रात के समय कार से यात्रा कर रहे एक दंपत्ति और उनके दो दोस्त दमोह लौट रहे थे जब तेजगढ़ से चार लोगों ने उनकी कार रोक कर मारपीट की। आरोपियों ने दंपत्ति को उठाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद अन्य दो दोस्त भी कार से बाहर निकले तो आरोपी भाग गए। लुटेरे जिस कार में आए, उस पर दमोह पासिंग नंबर था जिससे लगता है कि गाड़ी दमोह की थी। शिकायत दमोह कोतवाली में दर्ज नहीं हो पाई और उन्हें जबलपुर नाका चौकी भेज दिया गया; वे लौटे। सभी घायल दंपत्ति जिला अस्पताल पहुंचे, उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता को अंदरूनी चोटें हो सकती हैं, बाहरी चोटें नहीं। सुबह 5 बजे तक अस्पताल में इलाज के बाद वे घर गए। स्टेट हाईवे पर 24 घंटे ट्रैफिक रहता है और ऐसी घटनाओं से यात्रियों का सुरक्षा खतरे में है।
0
0
Report

Jehanabad में छठ महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की आस्था

Jehanabad, Bihar:Jehanabad में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ समापन हो गया। अहले सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के दरधा-यमुना संगम तट के दोनों किनारों पर छठ व्रतियों ने पवित्र जल में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को नमन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। भोर की पहली किरण फूटने से पहले दरधा-यमुना संगम तट आस्था के रंग में रंगा नजर आया। 'उग हो सुरुज देव भेल भिनसरवा' जैसे पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज के बीच सूप और दउरा लिए श्रद्धालु घाटों की ओर बढ़ते दिखे। संगम तट के दोनों ओर बने घाटों की छटा देखते ही बन रही थी। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य देव की लालिमा दिखाई दी, व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार, समाज और देश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मन्नतें पूरी होने वाले कई परिवारों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विशेष अनुष्ठान भी किए। वही इस महापर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था, जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने में सहूलियत हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे संगम क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वहीं, नदी में एसडीआरएफ की टीम लगातार गश्त करती रही। विभिन्न घाटों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निगरानी करते रहे। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने और प्रसाद वितरण के साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास खोला। श्रद्धा, पवित्रता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ महापर्व छठ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।
0
0
Report

नवादा में छठ महापर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न

Nawada, Bihar:नवादा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। सोमवार की सुबह करीब 6:04 बजे भगवान भास्कर ने दर्शन दिए, जिसके बाद व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवादा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर घाट, मोती बीघा घाट, शोभिया मंदिर घाट और मंगल बीघा समेत शहर के तमाम छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। चारों तरफ छठी मैया के गीत, भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। नगर परिषद ने अपने जिम्मे वाली साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर तरीके से पूरा किया। घाटों और आसपास के रास्तों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। खास बात यह रही कि इस महापर्व में क्या खास और क्या आम, सभी लोगों ने मिलकर आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व मनाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान लगातार मुस्तैद रहे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और अनुमंडल पुलिस अधिकारी हुलास कुमार विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर लगातार पैदल गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की। वहीं, छठ घाटों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, समितियों और समाजसेवियों की ओर से अलग-अलग सेवा शिविर लगाए गए थे। कहीं श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क पानी का वितरण किया गया तो कहीं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समाजसेवियों ने बिना किसी शुल्क के सेवा भाव से श्रद्धालुओं की मदद की। इस तरह प्रशासनिक सतर्कता, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था, पूजा समितियों की तैयारी और आम लोगों के आपसी सहयोग से नवादा में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पंचायत चुनाव से पहले हिंसक संघर्ष, गोली लगने से युवक की मौत

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले खूनी संघर्ष गोली लगने से युवक की हुई मौत,4 घंटे की की समझाइश के बाद शव मोर्चरी में रखवाया धौलपुर। सरमथुरा पंचायत समिति क्षेत्र की बरौली ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हिंसा की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रविवार को दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट में गोली लगने से 34 वर्षीय युवक पीतम पुत्र कल्याण की मौत हो गई। युवक के चेहरे पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया。 जानकारी के अनुसार मृतक पीतम बाजार में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान सरपंच पद का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी रिंकू और बंटू सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले पीतम के साथ मारपीट की और बाद में गोली मार दी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण युवक को लेकर सरमथुरा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरमथुरा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं गांव के बाहर भी बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हवा सिंह सहित भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को समझाइश दी。 इस दौरान ग्रामीणों ने सरमथुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के चचेरे भाई जीतू ने आरोप लगाया कि रिंकू गांव में पुलिस की कथित मिलीभगत से जुए और शराब का अवैध कारोबार करता है। पूर्व में भी उसके खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए बाहरी लोगों को गांव में बुलाया गया है。 वहीं पूरे मामले को लेकर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि बरौली सरमथुरा में कल सोमवार पंचायत चुनाव है, चुनावी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। पीतम की गोली लगने से मौत हुई है, बॉडी को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया है। नामजद आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी मतदान केंद्रों पर सतर्कता बरत रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। बाइट 1 मृतक परिजन बाइट 2 विकास सांगवान एसपी धौलपुर
0
0
Report

छठ महापर्व का पांच दिन का महा अनुष्ठान समाप्त, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित

Chapra, Bihar:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व का पांच दिवसीय अनुष्ठान संपन्न, नदियों और तालाबों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब बनियापुर के हरपुर कराह घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की。 लोक आस्था के महापर्व छठ के पांच दिवसीय महा अनुष्ठान का समापन सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही हो गया। इस अवसर पर सारण जिले के शहरी इलाकों से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आस्था का अद्भुत जनसैलाब देखने को मिला। गांव-गांव में नदी, तालाबों और विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी。 रविवार की देर रात से ही छठ व्रती जल में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करते हुए उनकी आराधना में लीन रहे। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की लालिमा दिखाई दी, पूरा वातावरण छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने सूप और दउरा में सजे मौसमी फल, ठेकुआ तथा अन्य पारंपरिक प्रसाद के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की。 इस दौरान बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित गंडकी नदी घाट पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का विहंगम दृश्य देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस अलौकिक क्षण के साक्षी बने। देखिए, हरपुर कराह घाट का यह मनमोहक नजारा।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के गंगा सागर घाटों पर छठ महापर्व चौथा दिन श्रद्धा से मनाया गया

Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR एंकर चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे दिन मधुबनी के गंगा सागर घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब। उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, फल-फूलों से की भगवान भास्कर की पूजा अर्चना। घाटों पर भक्तों की उमड़ी भारी भीड़,सुरक्षा को लेकर तालाब में मोटर बोट के साथ एसडीआरएफ टीम और पअधिकारी कर रहे हैं निगरानी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज चौथे और अंतिम दिन पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। चौथे दिन छठ व्रतियों ने उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर फल-फूलों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं शहर के काली मंदिर गंगा सागर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस घाटों के आसपास और चौक चौड़ाहों पर मुस्तैद रहे।घाटों के पास भगवान सूर्य की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ महापर्व अब बिहार और देश मे ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के गंगा सागर घाटों पर छठ महापर्व की धूम, उमड़ा जनसैलाब

Madhubani, Bihar:एंकर चार दिवसीय छठ महापर्व के चौथे दिन मधुबनी के गंगा सागर घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब। उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, फल-फूलों से की भगवान भास्कर की पूजा अर्चना। घाटों पर भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा को लेकर तालाब में मोटर बोट के साथ एसडीआरएफ टीम और पअधिकारी कर रहे हैं निगरानी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज चौथे और अंतिम दिन पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। चौथे दिन छठ व्रतियों ने उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर फल-फूलों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं शहर के काली मंदिर गंगा सागर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस घाटों के आसपास और चौक चौड़ाहों पर मुस्तैद रहे।घाटों के पास भगवान सूर्य की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ महাপर्व अब बिहार और देश मे ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बाईट श्रद्धालु
0
0
Report

मुंगेर के गंगा घाटों पर छठ पूजा के लिए भक्तों की भीड़, सुरक्षा कड़ी

Munger, Bihar:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मुंगेर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो जाएगा। इसे लेकर सोमवार की अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। व्रती अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की सामग्री लेकर गंगा घाटों पर पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी में जुट गए। सूर्योदय के साथ ही व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत का पारण करेंगे। इधर, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गंगा में एनडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोरों को तैनात किया गया है। वहीं, विभिन्न घाटों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के सभी 18 गंगा घाटों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। घाटों पर रोशनी के लिए लाइटिंग, माइकिंग और अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा गंगा तट भक्तिमय हो उठा है। नगर निगम क्षेत्र के बबुआ घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, विभिन्न नवयुवक समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क चाय, पानी और पूजा सामग्री का वितरण किया गया है। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से गंगा घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

दमोह में पुलिसकर्मी पर हमला: फरियादी के घर जांच के दौरान अपराधी ने किया हमला

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में फिर पुलिसकर्मी पर हमला, फरियादी के यहां जांच करने गया था प्रधान आरक्षक पर हमले की घटना हुई। दमोह जिले में अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है और फिर एक बार पुलिसकर्मी पर हमला हुआ है। यह हमला उस वक्त हुआ जब पुलिसकर्मी एक फरियादी के घर जांच पड़ताल कर रहे थे। मामला दमोह के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के तहत आने वाले बिजोरी गांव का है, जहां एक मामले में चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भूपेंद्र पटेल जांच करने गए थे और फरियादी पक्ष से जानकारी ले रहे थे कि अचानक इसी मामले का आरोपी पक्ष यहां पहुंचा और उसने प्रधान आरक्षक पर हमला बोल दिया। पीड़ित प्रधान आरक्षक के मुताबिक हमलावरों ने उसके साथ बेतरतीब तरीके से मारपीट की और मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी जताई; इस हमले में प्रधान आरक्षक को पीठ, सिर और हाथ में चोट आई है जबकि उसके सिर के बाल भी टूटे हैं। घटना में उनका मोबाइल फोन छीना गया और बैग में रखे सरकारी कागजातों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पीड़ित पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया है; वहीं देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में अपराधियों के हौसलों की गवाही दी है और लोगों में चिंता बढ़ी है।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार, POSCO कानून लगा

Vidisha, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के विदिशा में नाबालिग मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही महिला अधिकारी की मौजूदगी में बच्ची की काउंसलिंग कराई गई और कार्रवाई शुरू की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के लगभग सभी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. विदिशा पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

दो साल बाद फिर हरदोई में तैनात हुए पीसीएस अधिकारी माधव उपाध्याय

Deepak DixitDeepak DixitFollow2h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई। पीसीएस अधिकारी माधव उपाध्याय को शासन ने एक बार फिर हरदोई जनपद में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनाती दी है। करीब दो वर्ष पूर्व वह हरदोई में प्रशिक्षु एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सवाजपुर तहसील में तैनात के दौरान दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व से लोगों के बीच अच्छी पहचान बनाई थी। माधव उपाध्याय जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए जाने जाते हैं। आम लोगों से सहजता से मिलना और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना उनकी कार्यशैली की खासियत रही है। उनके पुनः हरदोई में तैनात होने से लोगों को प्रशासनिक स्तर पर बेहतर जनसुनवाई और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की उम्मीद है।
0
0
Report

हरियाणा में गन्ना भाव बढ़ोतरी पर किसान धरना जारी: मिलें नहीं चलेंगी

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। रविवार को यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ किसानों की रेस्ट हाउस में बैठक हुई। इस बैठक में कृषि मंत्री भी मौजूद रहे। किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने गन्ने के बढ़ाए गए रेट को नाकाफी बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने गन्ने के भाव में जो बढ़ोतरी की है, वह किसानों के साथ मजाक है। वहीं, किसानों ने रेट बढ़ाये जाने को लेकर अपना धरना खत्म करने से भी इनकार कर दिया। नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा. बैठक के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांग मजबूती से रखते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना भाव पर हरियाणा की कोई भी शुगर मिल चलाना संभव नहीं होगा। किसानों का कहना था कि 17 नवंबर से मिलों में पेराई सीजन शुरू होना है, लेकिन अभी तक किसानों ने अपने खेतों में गन्ने की छिलाई तक शुरू नहीं की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को बताया कि हरियाणा में गन्ने का भाव पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इस पर किसानों ने जवाब दिया कि अभी दूसरे राज्यों ने अपने गन्ने के रेट घोषित ही नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री ने दूसरे राज्यों के रेट सामने आने के बाद इस मामले पर विचार करने की बात कही और किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन, किसानों ने धरना न देने से साफ इनकार कर दिया। संजू गुदियाना, किसान नेता.. मुख्यमंत्री के सामने हमने अपनी बात मजबूती से रखी है। मौजूदा गन्ना रेट किसानों के साथ मजाक है। हमने साफ कह दिया है कि इस भाव पर हरियाणा की कोई शुगर मिल नहीं चलेगी। जब तक गन्ने के रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं होती, हमारा धरना जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top