Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaisalmer345001

रामदेवरा दूज पर भक्तों का सैलाब, कतारें 1–2 किमी तक

SDShankar Dan
Mar 20, 2026 06:36:21
Jaisalmer, Rajasthan
रामदेवरा में दूज पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर लगी रही भक्तों की कतारें रामदेवरा, जैसलमेर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दूज के पावन अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार रात करीब 9 बजे से ही समाधि स्थल के प्रवेश द्वार पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर रात और गुरुवार तक लगातार जारी रहीं। हर माह दूज के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं, लेकिन इस बार विशेष उत्साह देखने को मिला। खासकर गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा, बड़ोदरा, राजकोट और गांधीनगर सहित कई शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से यहां पहुंचे। भीड़ का आलम यह रहा कि दर्शन के लिए करीब 1 से 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ और थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े और माकूल प्रबंध किए गए। दर्शनार्थियों को सुव्यवस्थित तरीके से कतार में लगाकर ही बाबा की समाधि के दर्शन करवाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत रामदेवरा की ओर से भी मेले के दौरान विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पुलिया नंबर 1 व 2 सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त की गईं। दूज के अवसर पर बाबा रामदेव की समाधि पर स्वर्ण मुकुट भी स्थापित किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। “रामसापीर की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को राम सरोवर तालाब की ओर से बाहर निकाला जा रहा है, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। वहीं, सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के कारण पोखरण रोड पर यातायात का दबाव भी देखने को मिला। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाकर व्यवस्था को नियंत्रित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे रामदेवरा पूरी तरह धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आया। हिंदू नव वर्ष को लेकर लाखों की संख्या में लोग नव वर्ष का सेलिब्रेशन करने के लिए सह परिवार रामदेवरा पहुंचे हैं विशेष कर अहमदाबाद सूरत वडोदरा राजकोट दिल्ली मुंबई कोलकाता सहित अन्य शहरों से लोग ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन किए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Mar 20, 2026 07:47:33
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। सवारियों ने बस की तारीफ की, लेकिन नहीं था फर्स्ट ऐड किट! डिप्टी सीएम ने देखा तो कहा, रोडवेज अफसर मेंटिनेंस पर ध्यान दें। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को किया एक बस का निरीक्षण。 दूदू से लौटते समय ठीकरिया टोल पर एक बस को रुकवाया。 बस के अंदर चढ़कर कराई सवारियों की गिनती。 बस में 47 सवारियां थी, सभी के टिकट सही तरीके से काटे हुए मिले。 हालांकि बस के अंदर नहीं था प्राथमिक चिकित्सा का फर्स्ट ऐड किट。 डिप्टी सीएम ने बाहर से देखा तो बस का इंडिकेटर भी नहीं था वर्किंग。 हालांकि सवारियों ने की बस की यात्रा को लेकर सराहना。 रोडवेज बसों में यात्रा को बताया सुगम और सुरक्षित。 डिप्टी सीएम ने रोडवेज अफसरों को इसे लेकर दिए निर्देश。 बसों का सही समय पर मेंटिनेंस करते हुए सुधारें यात्री सुविधाएं।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 20, 2026 07:45:58
Ranchi, Jharkhand:कल सरहुल महापर्व मनाया जाएगा, जो आदिवासी समाज का एक बेहद महत्वपूर्ण और खास त्योहार माना जाता है। यह पर्व प्रकृति पूजा का प्रतीक है, जिसमें प्रकृति और सरना धर्म के प्रति आस्था व्यक्त की जाती है। सरहुल को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। जगह-जगह पारंपरिक कपड़ों और आभूषणों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है。 इस त्योहार में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनते हैं, जो उनकी संस्कृति और पहचान को दर्शाती है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे—सभी पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे इस पर्व में शामिल होते हैं और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हैं。 दुकानदारों का कहना है कि इस साल सरहुल के मौके पर बिक्री काफी अच्छी रही है। खासकर आदिवासी समाज के लोग इस दिन पारंपरिक कपड़े पहनना जरूरी मानते हैं, जिसके कारण बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 07:44:24
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा अलविदा की नमाज़ की तैयारियां जोरों पर हैं। नमाज़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीओ: जामा मस्जिद क्षेत्र में भारी तादाद में आरआरएफ और पीएसी समेत पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी कुलदीप कुमार खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। नमाज़ के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं बारिश को देखते हुए मस्जिद कमेटी द्वारा ट्रिपाल और तंबू लगाकर नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जुम्मा और अलविदा नमाज़ को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
358
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 20, 2026 07:40:29
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ नवरात्र के उपवास में कुट्टू के आटे से बना भोजन लोगों के लिए मुसीबत बन गया। कुट्टू के आटे से बने भोजन खाने के बाद कुछ लोग बीमार पड़ गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि सभी ने अलग-अलग स्थानों पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और रोटी खाई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद चक्कर, उल्टी और कंपकपी जैसे लक्षण सामने आने लगे। हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के कुछ लोग भी इसी प्रकार बीमार पड़ गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के कुछ सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग भी इस घटना की चपेट में आए हैं। सभी मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि एक मरीज को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी सक्रिय हो गई है और कुट्टू के आटे के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
350
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 20, 2026 07:39:17
Srinagar, :श्रीनगर, 20 मार्च: कई दिनों की बारिश और बादल छाए रहने के बाद कल से पूरे कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि किसान आने वाले दिनों में मौसम के स्थिर रहने की संभावना के कारण बागों में स्प्रे करने सहित खेती के अपने काम फिर से शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि 23 मार्च के आसपास जम्मू और कश्मीर में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है, जिससे उस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। इसके बावजूद, डॉ. मुख्तार अहमद ने साफ किया कि महीने के आखिर तक पूरे मौसम के पैटर्न में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ईद-उल-फितर के मौके पर, MeT डिपार्टमेंट ने बारिश की कोई संभावना नहीं होने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है, जिससे राहत मिलने और घाटी में त्योहार आसानी से मनाने की उम्मीद है।
353
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 20, 2026 07:38:37
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- हॉस्पिटल में भर्ती वेदपाल हत्याकांड में एक ऑडियो ने मचाया हड़कंप, प्रेमिका की शादी के अगले दिन होनी थी आशिक वेदपाल की हत्या, वेदपाल के भाई सोनपाल द्वारा एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग की गई सार्वजनिक, एसएसपी से आज मिलेगा मृतक वेदपाल का भाई सोनपाल, मृतक वेदपाल और उसके पिता के मित्र के बीच फोन पर बातचीत का बताया जा रहा ऑडियो, ऑडियो में बातचीत के दौरान वेदपाल खुद की किडनैपिंग और हत्या होने की बता रहा बात, प्रेमिका महिमा द्वारा फोन कर शादी के लिए बुलाया, और कर लिया था किडनैप, ऑडियो में मृतक वेदपाल द्वारा प्रेमिका के भाइयों व अन्य लोगों पर किडनैपिंग और मारपीट का लगाया जा आरोप, ऑडियो में किडनैपिंग के बाद राया के एक नलकूप पर बंधक बनाकर रखने का किया जा रहा है दावा, ऑडियो में किसी प्रकार किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर फोन किये जाने का किया जा रहा दावा, वायरल ऑडियो की बातचीत 1 फरवरी की बताई जा रही, अब तक वेदपाल हत्याकांड में लड़की के पिता को भेज चुकी हैं जेल, हमलावार लड़की के भाइयों व शूटर की तलाश में दबिश हैं जारी, क्वार्सी थाना इलाके के रेनुका हॉस्पिटल में 16 मार्च सोमवार की रात हुआ था हत्याकांड.
298
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 20, 2026 07:38:03
Shravasti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। आसमान में काले बादल छा गए हैं और गरज-चमक के साथ लगातार बारिश हो रही है। इस बदलते मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। श्रावस्ती में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज गरज के साथ बारिश जारी है। तेज हवा और बारिश का असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ सकता है। किसानों को डर है कि अगर इसी तरह तेज हवा चलती रही तो फसल गिर सकती है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
281
comment0
Report
Mar 20, 2026 07:37:17
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान माफियाओं ने टीम को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और सरकारी वाहन पर पथराव कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, टीम को बभिया गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जब अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, तभी वहां मौजूद खनन माफियाओं ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान माफियाओं ने जानबूझकर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और पत्थरबाजी कर टीम को डराने का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि, टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर 2 लोडर और 1 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस ,प्रशासन खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही लगातार की जा रही है पूर्व में भी अवैध खनन करने वाली कई गाड़ियों को पकड़ने के बाद निरंतर कार्यवाही जारी है और आगे भी अभियान चला कर खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी
325
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 20, 2026 07:33:50
Noida, Uttar Pradesh:फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्ममेकर सुजॉय घोष के खिलाफ उनकी फिल्म 'कहानी 2' से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रहीकार्यवाही को रद्द किया। सुजॉय घोष पर झारखंड के हजारीबाग में कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला चल रहा था। उमेश मेहता नाम के लेखक ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उन्होंने 'सबक' नाम की फिल्म पटकथा लिखी थी। उन्होंने वो स्क्रिप्ट सुजॉय घोष को दिखाई थी। लेखक का आरोप था कि उस पटकथा का इस्तेमाल करके सुजॉय घोष ने 'कहानी' फिल्म बनाई। इस शिकायत के आधार पर जून 2018 को हजारीबाग के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सुजॉय घोष को समन जारी किया था। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में दायर अपील में कोई राहत न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुजॉय घोष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि कहानी2 की स्क्रिप्ट 2012 में लिखी गई थी और 2013 में Screen Writers Association में रजिस्टर भी हो गई थी। तब तक उन्हें लेखक की ओर से स्क्रिप्ट मिली भी नहीं थी। जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। आज सुप्रीम कोर्ट ने हजारीबाग के चीफ ज्यूडिसिल मजिस्ट्रेट के समन को रद्द करने के साथ झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही सुजॉय घोष के खिलाफ चल रहा क्रिमिनल केस खत्म हो गया।
366
comment0
Report
Advertisement
Back to top