Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Moradabad244001

मुरादाबाद में तेज बारिश से ठंडी हवा वापस, किसान परेशान

ASAkash Sharma
Mar 20, 2026 06:35:39
Moradabad, Uttar Pradesh
मुरादाबाद में रात से हो रही बारिश के चलते मौसम हुआ बेहद सर्द, रात से लगातार हो रही बारिश यहाँ एक तरफ लोगो को गर्मी से राहत तो दूसरी तरफ किसानों की बढ़ती चिंता, लोग जरूरत होने पर ही घरों से निकल रहे, सर्द मौसम के चलते लोग वापस जैकेट और जर्सी पहनने को मजबूर, लोग बोले आज महसूस हो रहा है कि शायद सर्दी वापस आ गयी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 20, 2026 07:40:29
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ नवरात्र के उपवास में कुट्टू के आटे से बना भोजन लोगों के लिए मुसीबत बन गया। कुट्टू के आटे से बने भोजन खाने के बाद कुछ लोग बीमार पड़ गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि सभी ने अलग-अलग स्थानों पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और रोटी खाई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद चक्कर, उल्टी और कंपकपी जैसे लक्षण सामने आने लगे। हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के कुछ लोग भी इसी प्रकार बीमार पड़ गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के कुछ सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग भी इस घटना की चपेट में आए हैं। सभी मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि एक मरीज को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी सक्रिय हो गई है और कुट्टू के आटे के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 20, 2026 07:39:17
Srinagar, :श्रीनगर, 20 मार्च: कई दिनों की बारिश और बादल छाए रहने के बाद कल से पूरे कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि किसान आने वाले दिनों में मौसम के स्थिर रहने की संभावना के कारण बागों में स्प्रे करने सहित खेती के अपने काम फिर से शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि 23 मार्च के आसपास जम्मू और कश्मीर में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है, जिससे उस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। इसके बावजूद, डॉ. मुख्तार अहमद ने साफ किया कि महीने के आखिर तक पूरे मौसम के पैटर्न में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ईद-उल-फितर के मौके पर, MeT डिपार्टमेंट ने बारिश की कोई संभावना नहीं होने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है, जिससे राहत मिलने और घाटी में त्योहार आसानी से मनाने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 20, 2026 07:38:37
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- हॉस्पिटल में भर्ती वेदपाल हत्याकांड में एक ऑडियो ने मचाया हड़कंप, प्रेमिका की शादी के अगले दिन होनी थी आशिक वेदपाल की हत्या, वेदपाल के भाई सोनपाल द्वारा एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग की गई सार्वजनिक, एसएसपी से आज मिलेगा मृतक वेदपाल का भाई सोनपाल, मृतक वेदपाल और उसके पिता के मित्र के बीच फोन पर बातचीत का बताया जा रहा ऑडियो, ऑडियो में बातचीत के दौरान वेदपाल खुद की किडनैपिंग और हत्या होने की बता रहा बात, प्रेमिका महिमा द्वारा फोन कर शादी के लिए बुलाया, और कर लिया था किडनैप, ऑडियो में मृतक वेदपाल द्वारा प्रेमिका के भाइयों व अन्य लोगों पर किडनैपिंग और मारपीट का लगाया जा आरोप, ऑडियो में किडनैपिंग के बाद राया के एक नलकूप पर बंधक बनाकर रखने का किया जा रहा है दावा, ऑडियो में किसी प्रकार किडनैपर्स के चंगुल से छूटकर फोन किये जाने का किया जा रहा दावा, वायरल ऑडियो की बातचीत 1 फरवरी की बताई जा रही, अब तक वेदपाल हत्याकांड में लड़की के पिता को भेज चुकी हैं जेल, हमलावार लड़की के भाइयों व शूटर की तलाश में दबिश हैं जारी, क्वार्सी थाना इलाके के रेनुका हॉस्पिटल में 16 मार्च सोमवार की रात हुआ था हत्याकांड.
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 20, 2026 07:38:03
Shravasti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। आसमान में काले बादल छा गए हैं और गरज-चमक के साथ लगातार बारिश हो रही है। इस बदलते मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। श्रावस्ती में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज गरज के साथ बारिश जारी है। तेज हवा और बारिश का असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ सकता है। किसानों को डर है कि अगर इसी तरह तेज हवा चलती रही तो फसल गिर सकती है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 07:37:17
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची जिला खनन अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान माफियाओं ने टीम को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और सरकारी वाहन पर पथराव कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, टीम को बभिया गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जब अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, तभी वहां मौजूद खनन माफियाओं ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान माफियाओं ने जानबूझकर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और पत्थरबाजी कर टीम को डराने का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि, टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर 2 लोडर और 1 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस ,प्रशासन खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही लगातार की जा रही है पूर्व में भी अवैध खनन करने वाली कई गाड़ियों को पकड़ने के बाद निरंतर कार्यवाही जारी है और आगे भी अभियान चला कर खनन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 20, 2026 07:33:50
Noida, Uttar Pradesh:फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्ममेकर सुजॉय घोष के खिलाफ उनकी फिल्म 'कहानी 2' से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रहीकार्यवाही को रद्द किया। सुजॉय घोष पर झारखंड के हजारीबाग में कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला चल रहा था। उमेश मेहता नाम के लेखक ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उन्होंने 'सबक' नाम की फिल्म पटकथा लिखी थी। उन्होंने वो स्क्रिप्ट सुजॉय घोष को दिखाई थी। लेखक का आरोप था कि उस पटकथा का इस्तेमाल करके सुजॉय घोष ने 'कहानी' फिल्म बनाई। इस शिकायत के आधार पर जून 2018 को हजारीबाग के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सुजॉय घोष को समन जारी किया था। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में दायर अपील में कोई राहत न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुजॉय घोष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि कहानी2 की स्क्रिप्ट 2012 में लिखी गई थी और 2013 में Screen Writers Association में रजिस्टर भी हो गई थी। तब तक उन्हें लेखक की ओर से स्क्रिप्ट मिली भी नहीं थी। जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। आज सुप्रीम कोर्ट ने हजारीबाग के चीफ ज्यूडिसिल मजिस्ट्रेट के समन को रद्द करने के साथ झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही सुजॉय घोष के खिलाफ चल रहा क्रिमिनल केस खत्म हो गया।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 20, 2026 07:33:35
Raisen, Madhya Pradesh:RAISEN (MP) एमपी के रायसेन जिले के अस्पताल में महिला के नमाज पढ़ने पर बवाल... अस्पताल के ICU गेट पर महिला नमाज अदा करती नजर आ रही है... ये वीडियो कल का बताया जा रहा है... VHP विनोद बंसल ने लिखा मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अस्पताल में ICU गेट के सामने नमाज़ पढ़ती महिला का एक वीडियो वायरल है। किसी भी अस्पताल के ICU गेट को अवरुद्ध कर नमाज़ पढ़ना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अस्पताल कोई मज़हबी प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि जिंदगी और मौत की जंग का स्थान है। नमाज के दौरान यदि कोई गम्भीर हालत में मरीज आ जाता तो उसे प्रवेश दिलाने के लिए क्या इन मोहतरमा को वहां से कुछ सरकाने का साहस भी कोई कर पाता? अनेक लोगों के जीवन रक्षक इस गेट को अवरुद्ध कर नमाज पढ़ना क्या उचित है? क्या दूसरों के जीवन से खिलवाड़ कर पढ़ी जा रही यह नमाज़ इस्लाम के अनुसार जायज है या सिर्फ दिखावा? अगर हर कोई अपनी मजहबी गतिविधियां ICU गेट पर ही करने लगे, तब तो चिकित्सालय में चिकित्सा ही ठप हो जाएगी। प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण मामले की जांच कर ऐसे दुस्साहस के विरुद्ध उचित कार्यवाही जरूरी है。
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 20, 2026 07:33:15
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में इन दिनों नीतीश कुमार को लेकर एक अजीब बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष का इल्जाम है कि वे अब पहले जैसे नहीं रहे न उनकी राजनीतिक धार बची और न फैसलों में वो मजबूती। आरोप यहां तक लग रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। गृह विभाग जैसे अहम मंत्रालय को सम्राट चौधरी को सौंपना भी विपक्ष के निशाने पर है। ताजा सियासी तूफान की वजह बना है राज्यसभा का चुनाव। नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने की ख्वाहिश जताई और अब वहां पहुंच भी गए हैं। मगर यहां से सियासी गणित और पेचीदा हो गया है। उन्हें 14 दिनों के भीतर राज्य सभा या विधान परिषद में से किसी एक की सदस्यता छोड़नी होगी। नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। नियम के अनुसार नीतीश कुमार को 30 मार्च तक किसी एक सदन से इस्तीफा देना पड़ेगा। अगर वे विधान परिषद से इस्तीफा 30 मार्च तक नहीं देते हैं तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता अपने आप समाप्त हो जाएगी।30 मार्च की डेडलाइन ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। यही वजह है कि बिहार से लेकर दिल्ली तक سियासी गलियारों में एक ही نام گونج रहा है नीतीश कुमार। सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ एक संवैधानिक प्रक्रिया है या फिर सत्ता के शतरंज پر کوئی بڑا दांव खेला जा रहा है? फिलहाल बिहार کی سیاست پھر उसी मोड़ پر खड़ी है जहां हर चाल के पीछे एक नई कहानी छिपी है और हर कहानी میں सत्ता کا ایک नया खेल।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top