icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

PDP-APNI Party ने Srinagar में J&K tariffs hike के खिलाफ प्रदर्शन

Srinagar, Uttarakhand:PDP, Apni Party Protest in Srinagar Against J&K Power Tariff Hike Srinagar, The People’s Democratic Party (PDP) and Jammu and Kashmir Apni Party on Monday held separate protests in Srinagar against the recently approved increase in electricity tariff in Jammu and Kashmir. The PDP staged a protest at its party headquarters in Srinagar, where party workers and leaders carrying banners and placards raised slogans against the National Conference-led government over the tariff hike. The protesters accused the government of burdening consumers with higher electricity charges and questioned the decision to increase tariffs despite the National Conference having made promises regarding free electricity during the election campaign. At the Press Enclave in Srinagar, a separate protest was led by Jammu and Kashmir Apni Party leader Muhammad Ashraf Mir. Party workers carrying placards and banners raised slogans against the government and opposed the electricity tariff revision. Protesters also raised slogans including “Omar Teri Sarkar Mein Andhera Hi Andhera Hai” while criticizing the government over the increase in power tariffs. The protests come after the Joint Electricity Regulatory Commission (JERC) approved an average 6.83 per cent increase in the retail electricity tariff for JPDCL and KPDCL, with the revised rates scheduled to come into effect from September 1. The protesting parties demanded that the government reconsider the tariff increase and take measures to prevent additional financial burden on electricity consumers.
0
0
Report

पुंछ में ईद मिलाद-उन-नबी पर धार्मिक जुलूस से बनी भाईचारे की मिसाल

Chikri Ban, पुंछ में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और उलेमाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में धार्मिक झंडे और बैनर लिए श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुंछ नगर के आला पीर पहुंचे। पुंछ जिले के गांव बैछ स्थित मस्जिद में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्र हुए। इसके बाद धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और उलेमाओं ने भाग लिया। प्रतिभागी हाथों में धार्मिक झंडे और बैनर लेकर नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद मुস্তफा की पैदाइश के मौके पर अपनी आस्था और श्रद्धा का इजहार करते नजर आए। यह जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ पुंछ नगर के आला पीर पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार झंडा फहराया गया। इसके बाद जुलूस वापस गांव बैछ की ओर रवाना हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते में धार्मिक माहौल देखने को मिला और समुदाय के लोगों ने ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व आपसी भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया।
0
0
Report

कोटा में मानसून कमजोर, 34% कम बारिश

Kota, Rajasthan:कोटा। जिले में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद सोमवार को शहर में बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकली। मौसम विभाग ने कोटा संभाग में 26 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिनभर धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 23 अगस्त तक जिले में औसत 579.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 380 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है।
0
0
Report
Advertisement

धरियावद में पंखा चोर गिरोह सक्रिय, चलती बाइक से चोरी कर रहे दो युवक

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगर में पिछले करीब सात दिनों से पंखा चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात बाइक सवार युवक इलेक्ट्रॉनिक दुकानों के बाहर रखे पंखों को अनोखे अंदाज में चोरी कर फरार हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर चलती बाइक से दुकानों के बाहर रखे पंखे उठाकर कुछ ही सेकंड में मौके से निकल जाते हैं। अलग-अलग दुकानों पर हुई ऐसी वारदातों के बाद व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। दुकानदारों के अनुसार चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थाने में शिकायत भी दी गई है। वहीं दुकानों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज सामने आने के बावजूद वारदातों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। लगातार हो रही चोरी के बाद नगर में पंखा चोरों की चर्चा तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि यदि बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

बाढ़ में शव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने ड्रम जोड़े, पंचायत पर सवाल

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली में बाढ़ के बीच मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां रौली निवासी मोतीलाल तिवारी का संजय गांधी अस्पताल रीवा में निधन हो गया था। शव को गांव लाया गया, लेकिन बाढ़ के पानी के कारण घर तक पहुंचने का रास्ता बंद था। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने ड्रमों को आपस में बांधकर उसके ऊपर शव रखा और बाढ़ के पानी को पार कराते हुए शव को घर तक पहुंचाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शव को घर तक पहुंचाने में मदद के लिए जब पंचायत की महिला सरपंच से संपर्क किया गया, तो कथित तौर पर सरपंच और उनके देवर एवं जीआरएस विवेक तिवारी ने मदद करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, उनसे कहा गया कि यह हमारा काम नहीं है ग्रामीणों ने इस पूरे मामले पर प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बाढ़ के कारण पहले से ही आवागमन प्रभावित है और ऐसे हालात में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव को अंतिम यात्रा तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को इस तरह का जोखिम उठाना पड़ा, जो जमीनी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
0
0
Report

चन्नी बोले: जालंधर में अधिकारी गैरहाजिर, शहर की सफाई-योजना गंभीर समस्या

Jalandhar, Punjab:जालंधरः सासंद चन्नी के साथ मीटिंग में गैर हाजिर मिले DC और CP, दी सख्त चेतावनी डिप्टी कमिशनर दफ्तर में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया और पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह के गैर हाजिर होने पर सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहाकि आज वह दिशा कमेटी की मीटिंग को लेकर डिप्टी कमिशनर दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार द्वारा सासंद के साथ अधिकारी डिवेल्पमेंट, केंद्र की स्कीम को लेकर बात करते है। सासंद चन्नी ने कहा कि इस दौरान डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर दफ्तर में नहीं मिले। दोनों अधिकारी मीटिंग में नहीं पहुंच रहे थे। चन्नी ने कहाकि वह मीटिंग के लिए पहुंचे तो कहा कि दोनों अधिकारी किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। उन्होंने कहाकि वह अहम मीटिंग को लेकर पहुंचे थे और सरकार ने छोटे अधिकारियों को मीटिंग में शामिल होने के लिए भेज दिया। इस दौरान डिवेप्लमेंट के साथ सफाई को लेकर सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि शहर में सफाई का बुरा हाल है। सफाई कर्मी दुखी होकर हड़ताल पर चले गए। सफाई का ठेका अगले 8 साल के लिए 608 करोड़ रुपए के लिए बाहर की कंपनी को दिया गया। चन्नी ने कहाकि मनीष सिसोदिया की कंपनी को यह ठेका दिया गया और अभी तक टेंडर पूरा नहीं हुआ। शहर में कूड़े के ढेर होने से बुरा हाल हो गया। उन्होंने कहा कि 9 विधानसभा की डिवेल्पमेंट का बुरा हाल है। वेस्ट हलके में लोगों के घरों में पानी नहीं जा रहा, सीवरेज की निकासी नहीं हो रही। उन्होंने 2 ट्यूबवैल लगाने के लिए पैसे दिए गए, लेकिन ट्यबवैल लगाने की जगह नहीं दी जा रही। चन्नी ने कहा कि आदमपुर में सड़क और ओवरब्रिज के लिए पैसे मंजूर करवाए गए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। केंद्र सरकार के पैसे नीचे की सड़क बनाने के लिए अभी लगाए है, लेकिन पानी की निकासी का हल नहीं हुआ। कूड़े का डंप भर चुका है उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कैंट हलके में कूड़े के डंप को लेकर बुरा हाल हो रहा है। आज मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर और कमिशनर के गैर हाजिर होने के बाद सोमवार को दोबारा मीटिंग रखी गई है। ऐसे में अगर अफसर नहीं हाजिर होते तो वह स्पीकर को मामले को लेकर चिट्ठी लिखेंगे। चन्नी ने कहाकि सरकार के पैसे कर्मियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं है, पेंशन के पैसे नहीं दिए जा रहे। गांवों कि डिवेल्पमेंट के लिए पैसे नहीं दिए जा रहे। जिसके कारण चौथे दिन यूनियन सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि आप सरकार सत्ता में आने से पहले कहती थी उनकी सरकार आने पर धरने नहीं लगाए जाएंगे, लेकिन जगह-जगह पर धरने लगाए जा रहे है। दिल्ली की कंपनियों को पंजाब के ठेके दिए जा रहे है। जगह-जगह पानी खड़े होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान चन्नी ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आज करप्शन का अड्डा मुख्यमंत्री का घर बन जाए तो इससे बड़ी शर्मनाक घटना नहीं हो सकती। चन्नी ने कहा वह नहीं कह रहे बल्कि हाईकोर्ट यह बात कह रही है। हजारों करोड़ की रेत लूटने वाली सरकार कह रही है कि आज उन पर कोई दोष नहीं है। वहीं रेप केस में 5 करोड़ रुपए लिए जाने को लेकर मामले को लेकर सरकार पर निशाने साधे है।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर में कांवड़ खंडित मामले पर वायरल वीडियो से पुलिस भूमिका पर सवाल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कांवड़ खंडित होने का मामला, मुस्लिम व्यक्ति से पैर छुआकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल, एक्सक्लुसिव पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल, शहजादनगर क्षेत्र का मामला, एंकर: रामपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति से कथित तौर पर कांवड़ खंडित होने के मामले में माफी मंगवाते हुए दिखाई दिया है, वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में व्यक्ति को पैर छूकर माफी मांगते हुए देखा जा सकता है, दावा है कि यह मामला थाना शहजादनगर क्षेत्र की चौकी चमरोआ से जुड़ा है, वीओ: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम व्यक्ति को घेरे हुए नजर आ रहे हैं, इसी दौरान उससे कांवड़ खंडित होने के मामले में माफी मांगने के लिए कहा जाता है, वीडियो में व्यक्ति जमीन पर झुककर पैर छूता हुआ दिखाई दे रहा है और माफी मांग रहा है, खास बात ये है कि मौके पर पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, इसी वजह से अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहा है,हालांकि, वीडियो में जो घटनाक्रम दिखाई दे रहा है, उसके पीछे की पूरी कहानी क्या है, कांवड़ कैसे खंडित हुई और संबंधित व्यक्ति की इसमें क्या भूमिका थी इन तमाम सवालों पर आधिकारिक स्थिति सामने आना अभी बाकी है, मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लोग पुलिस की कार्रवाई और मौके पर अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं, किसी धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन अगर वायरल वीडियो में दिख रहा घटनाक्रम सही है तो सवाल ये भी है कि क्या किसी व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से पैर छुआकर माफी मंगवाना उचित पुलिस प्रक्रिया है, फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है, इस पर सभी की नजर है, विसुअल: वायरल वीडियो विसुअल: थाना शहज़ादनगर
0
0
Report

पड़रौना विधानसभा 2022: बीजेपी के मनीष जायसवाल की जीत

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एंकर/वीओ - कुशीनगर का पडरौना विधानसभा सीट नंबर 330 है..इस सीट का इतिहास काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है...कांग्रेस ने यहां लंबे समय तक मजबूत पकड़ रखी और कांग्रेस ने इस सीट पर सर्वाधिक बार जीत दर्ज की। 1969 में सीपीएन सिंह के आने के बाद पडरौना की राजनीति में राजघराने का प्रभाव प्रमुख रूप से दिखाई देता है। बाद में उनके पुत्र आरपीएन सिंह ने 1996, 2002 और 2007 में लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता...इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आया। 2009 में आरपीएन सिंह विधानसभा छोड़कर लोकसभा पहुंचे। उनके बाद हुए उपचुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की। 2012 में भी मौर्य जीते और 2017 में भाजपा के टिकट पर फिर जीत हासिल की। यानी एक दौर में आरपीएन सिंह बनाम स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पडरौना की सबसे चर्चित कहानियों में रही...2022 में फिर बड़ा बदलाव हुआ। भाजपा के मनीष कुमार उर्फ मंटू/मनीष जायसवाल ने 1,14,496 वोट पाकर सपा के विक्रमा यादव को 42,008 वोट से हराया। ग्राफिक्स इन 1951- प्रारम्भिक चुनाव सोशलिस्ट(समाजवादी धारा) 1957-1967 - कांग्रेस का प्रभाव 1969 - सीपीएन सिंह 1970-80 - कांग्रेस, जनता/लोकदल और अन्य दलों के बीच बदलाव रहा 1989 - CPI की जीत 1991 - BJP की एंट्री हुई और जीत भी 1993 - SP की जीत 1996 - आरपीएन सिंह 2002 - आरपीएन सिंह 2007 - आरपीएन सिंह 2009 - आरपीएन लोकसभा गए, विधानसभा सीट खाली 2009 उपचुनाव - स्वामी प्रसाद मौर्य 2012 - स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 - स्वामी प्रसाद मौर्य, BJP 2022 - मनीष जायसवाल, BJP ग्राफिक्स आउट क्योंकि आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में लगातार तीन बार पडरौना से विधायक रहे। 2009 में वह लोकसभा गए और उसी चुनाव में उन्होंने बसपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया। इसके बाद विधानसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य का दौर आया...चेहरे बदले... पार्टियां बदलीं... लेकिन पडरौना की राजनीति में एक चीज लगातार बनी रही..सत्ता पर पकड़ बनाने की होड़... डेटा ग्राफिक्स इन पडरौना विधानसभा - 2022 BJP - मनीष जायसवाल - 1,14,496 SP - विक्रमा यादव - 72,488 BSP - 20,983 जीत का अंतर - 42,008 ग्राफिक्स आउट वीओ - पडरौना विधानसभा की चुनावी मुद्दा हर चीनी मिल रहता हैं,गन्ना किसानों से लेकर युवाओ के पलायन का मुद्दा भी अहम माना जा रहा हैं,बाकी 10 सालों में भाजपा ने मेडिकल कॉलेज से लेकर,बिजली व्यवस्था,सड़क और विभिन्न परियोजना को लेकर विकास कार्य किए,अब सवाल सिर्फ ये नहीं कि कौन जीतेगा... सवाल ये है कि पडरौना की राजनीति फिर किसी बड़े चेहरे के इर्द-गिर्द घूमेगी या इस बार जनता विकास के मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी... बाइट - राम अवध यादव,सपा,जिलाध्यक्ष,कुशीनगर बाइट - मनीष जायसवाल,विधायक,पडरौना बाइट - मिथिलेश्वर पांडेय,वरिष्ठ पत्रकार बाइट - श्याम प्रताप गुप्ता, होटल व्यवसाई
0
0
Report
Advertisement

बटर पेपर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला!

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow8m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम माहेश्वरी खुर्द में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बटर पेपर से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग सक्रिय हुआ और फायर यूनिट को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे ट्रक संख्या HR 47 H 5774 में लदे बटर पेपर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बेहट रोड से वाटर बजर मय फायर यूनिट घटनास्थल की ओर रवाना हुई। इसके साथ ही थाना मिर्जापुर से भी वाटर टेंडर को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने होज पाइप फैलाकर पंपिंग की और फायर हुक की मदद से जल रहे बटर पेपर को कुरेद-कुरेदकर आग को बुझाया।
0
0
Report

हिमाचल कांग्रेस महाधिवेशन: संगठन मजबूती के साथ 2027 चुनाव की तैयारी

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी का महाअधिवेशन आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने सम्मेलन में विशेष रूप से शिरकत की और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं पृष्ठ प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता से निरंतर सीधा संवाद स्थापित करना आवश्यक है। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और मजबूत संगठन आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की सफलता का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने, संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महाअधिवेशन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में कांवरियों की सड़क हादसा: एक की मौत, दूसरा घायल

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक की टक्कर में जहां एक कांवरिया की मौत हो गई। वहीं एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर एनएच 28 की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ईमलास नगर निवासी पारस महतो के पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरेश कुमार झमटिया गंगा घाट से जल लेकर समस्तीपुर थानेश्वर स्थान के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे अमरेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है।
0
0
Report

जैसलमेर ने मनाया 871 वर्ष का स्थापना दिवस राजमहल में

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन- जैसलमेर जैसलमेर ने पूरे किए 871 गौरवशाली वर्ष, राजमहल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया स्थापना दिवस राजमहल में मां स्वांगिया माता और महारावल जैसल देव की पूजा-अर्चना, रियासतकालीन ध्वज का हुआ पूजन व ध्वजारोहण जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर ने आज अपने स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास के 871 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर सोमवार को सोनार दुर्ग स्थित राजमहल में 871वां स्थापना दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों और राजसी परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आगाज भाटी राजवंश की कुलदेवी मां स्वांगिया माता और जैसलमेर के संस्थापक महारावल जैसल देव की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद राजमहल की छत पर रियासतकालीन ध्वज का पूजन किया गया। पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह, महाराज दुष्यन्त सिंह और महाराज केसरी सिंह ने ध्वजारोहण कर जैसलमेर सहित पूरे जिले के आरोग्य, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। जैसलमेर का इतिहास अदम्य साहस और गौरव का प्रतीक : चैतन्यराज सिंह इस अवसर पर पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने जैसाणवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैसलमेर का इतिहास अदम्य साहस, शौर्य और गौरव से भरा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध सहित कई ऐतिहासिक मौकों पर जैसलमेर का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर आज विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बना चुका है। शहर को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देना होगा। 1156 में रखी गई थी जैसलमेर की नींव जैसलमेर की नींव महारावल जैसलसिंह ने विक्रम संवत 1212 यानी वर्ष 1156 में रखी थी। उत्तर दिशा से होने वाले विदेशी आक्रमणों को रोकने में भाटी राजवंश की भूमिका के कारण उसे "उत्तरभड़ किवाड़" की गौरवपूर्ण उपाधि मिली। ढाई साके, वीर योद्धाओं और वीरांगनाओं के बलिदान की गाथाओं को अपने भीतर समेटे जैसलमेर ने अलाउद्दीन खिलजी और फिरोजशाह तुगलक जैसे शासकों के आक्रमणों के बावजूद अपनी अस्मिता को कायम रखा। सिल्क रूट ने बनाया व्यापार का प्रमुख केंद्र प्राचीन सिल्क रूट पर स्थित होने के कारण जैसलमेर कभी प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा। व्यापारिक समृद्धि के दौर में यहां पीले पत्थरों से बनी नक्काशीदार हवेलियों, सोनार दुर्ग और भव्य छतरियों का निर्माण हुआ, जो आज भी जैसलमेर की पहचान हैं। आधुनिक काल में महारावल जवाहर सिंह के शासनकाल में विकास की गति तेज हुई। वर्ष 1939 में टेलीफोन सुविधा और पोकरण तक रेल सेवा पहुंची, जबकि वर्ष 1968 में रेल सेवा जैसलमेर तक जुड़ी। आज यदुवंशीय परंपरा की यह ऐतिहासिक धरा अपने अद्भुत स्थापत्य, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति के कारण देश-दुनिया के सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल बनी हुई है। बाइट-1: चैतन्यराज सिंह, पूर्व महारावल, जैसलमेर रियासत बाइट-2: सूर्यप्रकाश गोपा, पाठ गुरु, राजपरिवार जैसलमेर बाइट-3: नरपतसिंह सोढ़ा, स्थानीय निवासी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top