Back
मेवात के पुन्हाना में गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प
AMANIL MOHANIA
Dec 09, 2025 16:31:22
Nalhar, Haryana
मेवात के पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव फुसेता अमीनाबाद में सोमवार देर शाम उस समय हंगामा हो गया। पुन्हाना सीआईए टीम एक वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रियाज पुत्र रफीक अहमद, निवासी फुसेता अमीनाबाद के खिलाफ किसी पुराने मामले में पुलिस को सूचना के आधार पर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने रियाज को हिरासत में ले लिया, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। झड़प में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जबकि ग्रामीण पक्ष से आजाद पुत्र सेजमल और इस्लाम पुत्र सेजमल गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव, गाली - गलौज और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करते साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावर ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। गौरतलब है कि नूंह जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच इस तरह की झड़पें नई नहीं हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की टीम भी जमालगढ़ गांव में चोरी के एक आरोपी को पकड़ने गई थी, जहां ग्रामीणों ने हंगामा कर आरोपी को छुड़ा लिया था। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की उम्मीद है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report