icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी में बाढ़ हाई अलर्ट: गंडक नदी जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा

Motihari, Bihar:बाढ़ को लेकर मोतिहारी में हाई अलर्ट की स्थिति है। नेपाल में सुबह आठ बजे से प्रत्येक घंटे 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के कारण मोतिहारी के गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कल तक गंडक नदी के तटवर्तीय इलाकों में पानी प्रवेश कर जाने की आशंका के मद्देनजर मोतिहारी डीएम Suman Saurabh Yadav चंपारण तटबंध से लेकर गंडक नदी का खुद जायजा ले रहे हैं। मोतिहारी में नदी के तटवर्तीय इलाकों में निगरानी कर के लोगों को ऊंचे स्थान पर चले जाने को कहा जा रहा है। मोतिहारी डीएम सुमन सौरभ यादव के साथ मौके का जायजा लिया गया
0
0
Report

बालेसर नगरपालिका की अध्यक्षता: ससुर को पहली कुर्सी पर बैठाने का भावुक मामला

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित भाजपा बोर्ड ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका अध्यक्ष निरमा सांखला और उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान अध्यक्ष निरमा सांखला ने अपने ससुर को पहले अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश की। समारोह की शुरुआत मां शारदे और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पदभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष निरमा सांखला जब कार्यभार ग्रहण करने पहुंचीं तो उन्होंने विधायक बाबूसिंह राठौड़ से आग्रह किया कि सबसे पहले उनके ससुर जुगराज सांखला को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाए। विधायक राठौड़ ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए जुगराज सांखला को कुछ देर के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। कुर्सी पर बैठने के बाद जुगराजा सांखला ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने अपनी पुत्रवधू निरमा सांखला के लिए अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी। इसके बाद अध्यक्ष निरमा सांखला ने अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। विधायक राठौड़ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। नवनिर्चित पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं, उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने भी ईओ अविनाश शर्मा से पदभार ग्रहण किया। विधायक राठौड़ ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद इंदा ने विधायक, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। समारोह में अध्यक्ष द्वारा ससुर को पहले कुर्सी पर बैठाने का भावुक क्षण चर्चा का विषय रहा और इसे पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल के रूप में देखा गया।
0
0
Report
Advertisement

तहसीलदार ने अवकाश के दिन JCB से बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया

Jaipur, Rajasthan:चौमूं के गोविंदगढ़ से बड़ी खबर बहाव क्षेत्र की जमीन पर भू-माफियाओं ने डाली ग्रेवल सड़क गोविन्दगढ़ के स्याऊ गांव का हैं मामला तहसीलदार डॉ विजयपाल मय राजस्व टीम पहुंचे मौके पर शिकायत मिलते ही अवकाश के दिन JCB लेकर पहुंच गए तहसीलदार JCB की मदद से ग्रेवल सड़क पर की तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में मचा हड़कंप सड़क डालकर भू-माफिया काटने में थे कॉलोनी तहसीलदार ने कहा- मंदिर माफी बहाव क्षेत्र की जमीन पर किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे कब्जा भूमाफियाओं ने बहाव क्षेत्र की दो- तीन बीघा भूमि पर कर रखा था कब्जा JCB चलाकर भूमि को भी करवाया अतिक्रमण मुक्त 20 साल पहले SC की भूमि को करवाया था आवासीय में कन्वर्ट इस भूमि का कन्वर्जन खारिज करने की कही बात
0
0
Report

झांसी: किसान नेता अरविंद मिश्रा को हार्ट अटैक, CPR से जीवन बचा; वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गरौठा थाना कोतवाली के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी काम से कोतवाली पहुंचे किसान नेता अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ अब्बू महाराज अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्र ने तत्काल उन्हें प्राथमिक सहायता देते हुए कृत्रिम सांस और CPR देना शुरू किया। समय पर की गई इस कोशिश के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं समय पर CPR और कृत्रिम सांस मिलने से उनकी जान बच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बारिश का कहर: उनई मकरूका में पांच मकान धराशायी, महिला घायल

Baheri, Uttar Pradesh:एसडीएम गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण ,बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम उनई मकरूका में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य, रामकिशोर, राजेंद्र, मुकेश और श्यामलाल के मकान धराशायी हो गए। हादसे में भूरी पत्नी स्वर्गीय ओमपाल मौर्य दीवार की चपेट में आने से आंशिक रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन के अनुसार किसी अन्य प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
0
0
Report

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया महिला थाना दुर्ग का दौरा, परिवार परामर्श कार्यप्रणाली क

Durg, Chhattisgarh:केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने 27 सितंबर को महिला थाना दुर्ग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संचालित परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली और काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। मंत्री ने परामर्शदाताओं के साथ बैठकर मामलों की समीक्षा की और पक्षकारों को आवश्यक सुझाव दिए। दुर्ग एसएसपी से काउंसलिंग कक्ष व अन्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। मंत्री ने दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और पारिवारिक सुलह के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम पुलिस बाइकर्स सुरक्षा पर जोर: स्पीड सेफ्टी नियमों के साथ जागरूकता

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में BIKERS सड़क हादसों के बीच पुलिस का बाइकर्स पर फोकस सिया चौहान मामले समेत हालिया घटनाओं के बाद 60 बाइक राइडर्स से DCP East ने किया संवाद स्पीड लिमिट, लेन ड्राइविंग और जिम्मेदार राइडिंग की दी हिदायत पुलिस की दो टूक- ट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कानूनी कार्रवाई ग्वाल पहाड़ी में की गई बाइकर्स की बैठक सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर किया जागरूक पुलिस का संदेश- स्पीड नहीं, सेफ्टी के साथ पूरी करें अपनी राइड गवाल पहाड़ी में जुटे दिल्ली-NCR के करीब 60 बाइक राइडर्स रोडरेज और हादसों के बीच गुरुग्राम पुलिस का सेफ राइडिंग पर जोर
0
0
Report

भगत सिंह के जन्मदिवस पर इंकलाब मंदिर में श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय शहीदों के दर्जे की मांग

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गुमथला राव स्थित इंकलाब मंदिर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में इंद्री बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट कुलदीप सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं, ग्रामीणों और शहीद प्रेमियों के साथ भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंकलाब मंदिर के संस्थापक एडवोकेट वरयाम सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि एडवोकेट कुलदीप सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को बंगा, लायलपुर में हुआ था। जलियांवाला बाग हत्याकांड का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और शौर्य को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। इंकलाब मंदिर वीर शहीदों की स्मृति और उनके गौरवमयी इतिहास को जीवंत रखने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर एडवोकेट रणबीर सिंह, शिव राम, सर्वजीत सिंह, करमबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, ग्रामीण और शहीद प्रेमी मौजूद रहे।
0
0
Report

टोकावडे के पास पिकअप-टेम्पो भिड़ंत, तीनों की मौत; गाँव में शोक

Thane, Maharashtra:टोकावडे नजीक पिकअप व टेम्पोमध्ये भीषण अपघात, तिघांचा जागीच मृत्यू... माळशेज घाटातील एसटी-टेम्पो अपघाताची घटना ताजी असतानाच कल्याण-अहिल्यानगर महामार्गावर आणखी एक भीषण अपघात घडला आहे. टोकावडे नजीक पिकअप आणि टेम्पोची समोरासमोर धडक होऊन तिघांचा जागीच मृत्यू झाला असून खेडले-तळवली गावावर शोककळा पसरली आहे. ही घटना रविवारी पहाटे टोकावडे गावापासून एक किलोमीटर अंतरावर करचोंडे फाट्यालगत घडली. पिकअप आणि कोंबड्या वाहतूक करणाऱ्या टेम्पोची समोरासमोर जोरदार धडक झाली. धडक इतकी भीषण होती की टेम्पो महामार्गावर पलटी झाला. या व्हिडिओमध्ये दिसत आहे की टेम्पो रस्त्यावर उलटला असून त्यातून तेल रस्त्यावर सांडले आहे, काचा फुटल्या आहेत. या अपघातात मुरबाड तालुक्यातील खेडले-तळवली येथील मारुती तुकाराम खापरे आणि त्यांचा मुलगा अजय मारुती खापरे (वय 25) तसेच पिकअप चालक राम मालू सपाटे यांचा जागीच मृत्यू झाला आहे. मयत तिघेही एकाच गावातील आणि नातेवाईक असल्याने गावावर शोककळा पसरली आहे. घटनेची माहिती मिळताच टोकावडे परिसरातील ग्रामस्थ और टोकावडे पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेत युद्ध पातळीवर मदतकार्य केले. पोलिस आणि स्थानिकांच्या मदतीने मृतदेह बाहेर काढून रुग्णवाहिकेतून रुग्णालयात हलवण्यात आले. या अपघाताचा पुढील तपास टोकावडे पोलीस करीत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज पहुंचे मंत्री, गरीबों के हक की लड़ाई तेज करने की घोषणा

Kishanganj, Bihar:गरीब चौपाल यात्रा programme में किशनगंज पहुँचे, मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पत्रकारों को गरीब की परिभाषा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी बातों को रख नहीं पाते हैं, न ही संवाद स्थापित करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने हक और अधिकार की बात नहीं करेगा, उसकी लड़ाई नहीं लड़ेगा, वो निश्चित तौर पर पिछड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए हम पार्टी का गठन हुआ है, हम पार्टी की विचारधारा गरीब की विचारधारा है। और हम पार्टी वैसे गरीबों को सशक्त करने की कोशिश कर रहे हैं। गरीबों का आवाज बनने और उसे मंच देने की कोशिश कर रही हैं। वही उन्होंने गरीब चौपाल पर बताया कि इसका नाम इसलिए दिया गया है ताकि गरीबों के बीच बैठकर उनकी बातों को सुनते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक गरीबों को सशक्त और अपनी हक की लड़ाई के लिए काबिल नहीं कर देते हैं, तब निरंतर गरीब चौपाल यात्रा लेकर चलते रहेंगे। वहीं मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुँचने में बाधा बनकर खड़े वैसे सिस्टम को खत्म किया जाएगा।
0
0
Report

डिजिटल रिश्वतखोरी: अंचल कुदरा में बड़े बाबू पर 500 रुपए रिश्वत का आरोप

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - डिजिटल घूसखोरी कुदरा अंचल के बड़ा बाबू पर ऑनलाइन ₹500 रिश्वत लेने का आरोप अंचल कार्यालय कुदरा में जमीन म्यूटेशन व धारा 44 के नाम पर वसूली; पीड़ित के Google Pay सबूत पर SDM सख्त, जांच के दिए आदेश वियो - अंचल कार्यालय कुदरा में फैला भ्रष्टाचार अब डिजिटल राह पकड़ चुका है। ताजा मामला कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ कला निवासी सूर्यकांत तिवारी (पिता: कृपाशंकर तिवारी) से जुड़ा है, जिन्होंने अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू बाढू राम पर जमीन के मामले में धारा 44 की कार्रवाई और म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, अपनी ही रैयती जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ न्याय पाने के लिए वे लगातार अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि काम करने के बदले रिश्वत मांगी गई, जिसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के बैंक खाते से Google Pay के जरिए ₹500 सीधे अंचल कर्मी बाढ़ू राम के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 25 सितंबर 2026 के इस ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट ने अंचल के घूसखोरी की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। मामला अनुमंडल कार्यालय मोहनिया पहुंचते ही एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा, "मामला मेरे संज्ञान में आया है। अंचलाधिकारी (CO) को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंचल में निजी सहायकों या बिचौलियों के जरिए काम कराने की शिकायत पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।" एसडीएम ने पीड़ित को धारा 44 के तहत सुरक्षा देने और त्वरित न्याय का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना ने अंचल कार्यालयों में बिना 'नजराने' के काम न होने के ढर्रे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - रतना प्रियदर्शनी, एसडीएम मोहनिया बाइट - सूर्यकांत तिवारी पीड़ित
0
0
Report

केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई, भारी बारिश से सुरक्षा के लिए मार्ग बंद

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम की यात्रा पर एक बार फिर मौसम ने ब्रेक लगा दिया है। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है। वहीं, अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी वार्निंग लेवल से ऊपर पहुंच गया है। वीओ: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए कल 26 सितंबर की दोपहर से आज 27 सितंबर तक श्री केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकने और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर कई स्थान डेंजर जोन के रूप में चिन्हित हैं, जहां बारिश के दौरान पत्थर और मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों से ऐसे स्थानों पर न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। वहीं, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आपदा कंट्रोल रूम के जरिए भी लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश और ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा के कारण आज अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर निर्धारित वार्निंग लेवल से करीब 10-10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। सिरोबगड़ और हिलांश होटल, खांकरा के समीप मलबा आने से मार्ग भी अवरुद्ध हुआ है, जिसे खोलने के लिए मशीनें मौके पर तैनात हैं। मौसम सामान्य होते ही मलबा हटाने का कार्य किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार फिलहाल जनपद में स्थिति सामान्य है और किसी बड़ी आपदा की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें अलर्ट मोड पर हैं। श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक यात्रा न करने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। बाईट: नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top