Back
NH-152 पर पेट्रोल पंप लूट: गन प्वाइंट से 50 हजार, शराब ठेके से 3 हजार
DKDARSHAN KAIT
Mar 14, 2026 16:46:15
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :- जिले के इस्माइलाबाद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर एक पेट्रोल पंप से कार में आए बदमाश ने गन प्वाइंट पर 50 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार में पेट्रोल भरवाने के बहाने पंप पर आया था। इस वारदात के बाद उसने हाईवे पर शराब के ठेके पर कर्मी से भी 3 हजार रुपए छीने। सीसीटीवी में कैद हुआ चेहरा
गुरुनानक पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक सुखविंदर सिंह निवासी तलहेड़ी ने बताया कि उसका NH-152 पर मलिकपुर गांव के पास पेट्रोल पंप है। पंप पर सहनप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह नौकरी करते हैं। दोनों रात को पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 13- 14 मार्च की रात करीब 2 बजे स्विफ्ट कार (CH01CA6966) में एक युवक पेट्रोल डलवाने आया।
ड्राइवर ने अचानक गन तानी
पंप कर्मी सहनप्रीत सिंह तेल डालने गया तो ड्राइवर ने अचानक गन निकालकर उस पर तान दी। ड्राइवर ने चुपचाप सारे पैसे हवाले करने और पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ड्राइवर सहनप्रीत सिंह को ऑफिस के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। उसने दोनों को गन से डरा-धमकाकर कैश मांग लिया।
50 हजार रुपए लेकर भाग गया
डर के मारे सुखविंदर सिंह ने करीब 50 हजार रुपए निकालकर आरोपी के हवाले कर दिए। फिर आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। उसके जाते ही दोनों कर्मियों ने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
ठेके को भी बनाया निशाना
इस वारदात के बाद आरोपी हाईवे पर ही शराब के ठेके पर पहुंच गया। यहां भी उसने गन प्वाइंट पर ठेके पर ड्यूटी कर रहे कर्मी से 3 हजार रुपए छीन लिए और कार में बैठकर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिला अंबाला में भी एक लूटपाट की एक घटना को अंजाम दिया। अंबाला पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है।
चोरी की कार का इस्तेमाल किया- मोहन लाल
पुलिस ने शिकायत पर थाना इस्माइलाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी ने वारदात के लिए चोरी की कार का इस्तेमाल किया। आरोपी ने जिरकपुर (पंजाब) से चंडीगढ़ नंबर की कार को चुराया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:350
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:190
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 17:46:11117
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44133
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37120
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राजीव नगर में रोड पर चले लाठी, डंड़े और तलवार
आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष, झगड़े में महिलाएं भी शामिल
कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मोर्चा संभाला मोर्चा
झुग्गियों में भागे बदमाश, घर पकड़ के लिए पुलिस का अभियान चालू
150
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 17:45:11Noida, Uttar Pradesh:यूपी एसआई के प्रश्न के विवादित विकल्प को लेकर अब बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी जताई नाराज़गी, सीएम योगी को लिखा पत्र。
107
Report
129
Report
बरनवाल सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन: लोगों में दिखी सद्भावना और एकजुटता, रंग-गुलाल लग
182
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 14, 2026 17:31:31139
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 14, 2026 17:31:09129
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 14, 2026 17:30:53178
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 17:30:30Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका के विवाह समारोह की तस्वीरें। कुलदीप यादव ने मसूरी में वंशिका से शादी की।
170
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 14, 2026 17:30:17164
Report
115
Report