Back
धौलपुर में उपमहानिरीक्षक सुरक्षा के निरीक्षण से कानून-व्यवस्था की समीक्षा
BSBhanu Sharma
Mar 14, 2026 17:31:09
Dholpur, Rajasthan
उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान, जयपुर अजय सिंह द्वारा जिला धौलपुर का किया वार्षिक निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि जिला धौलपुर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन जिला धौलपुर में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण। परेड के बाद क्वार्टर गार्ड पहुँचने पर गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद पुलिस लाइन जरनल ड्यूटी कार्यालय, कोत, स्टोर, एमटी, केन्टीन, एवं मैस का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा रिजर्व पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं तथा जवानों के रहने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सम्पर्क सभा का आयोजन व जवानों की समस्याओं को सुना जाकर निराकरण के दिये दिशा निर्देश। पुलिस लाईन के निरीक्षण के बाद रिजर्व पुलिस लाईन में जिला मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारियों/कर्मचारियों की सम्पर्क सभा ली गयी। जिसमें समस्त जवानों की समस्याओं को सुना जाकर संबंधित को उसका निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान समस्त उपस्थित मुलाजमानों से कहाँ कि सभी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी ओर ईमानदारी से करें। पुलिस की छवि को हमेशा गौरवमयी बनाये रखे। कार्यालय पुलिस अधीक्षक का किया निरीक्षण, समस्त वृताधिकारियों एवं थानाधिकारीगण की ली अपराध गोष्ठी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला धौलपुर पहुँच पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा जिले के समस्त वृताधिकारीगण एवं थानाधिकारीगण के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विकास सांगवान पुलिस अधीक्षक जिला धौलपुर द्वारा जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी और अपराध गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा की जाकर साइबर अपराध एवं संगठित अपराध के संबंध में, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने, अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने, वांछित अपराधियों/स्थाई वारंटियों की तलाश कर उन्हें अविलम्ब गिरफ्तार करने, हिस्ट्रीशीटर्स व हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही, अपराधियों के महिमामण्डन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय एवं पुलिस थानों पर आने वाले परिवादियों/पीड़ितों की अविलम्ब सुनवाई सुनिश्चित कर कार्यवाही करने, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, समाज के कमजोर वर्गों/महिलाओं/बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही कर शीघ्घ्र न्याय दिलवाने हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस थाना सदर धौलपुर का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि उप महानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा अजय सिंह आईपीएस ने इसके पश्चात सदर थाना धौलपुर का निरीक्षण किया, थाने पर पहुंचने पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, थाना भवन का निरीक्षण कर रिकॉर्ड का अवलोकन किया एवं जवानों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
120
Report
52
Report
85
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 18:30:2948
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 14, 2026 18:15:41166
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 14, 2026 18:15:32170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 18:15:21160
Report
226
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:35192
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:19180
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 17:46:11129
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44181
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37154
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राजीव नगर में रोड पर चले लाठी, डंड़े और तलवार
आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष, झगड़े में महिलाएं भी शामिल
कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मोर्चा संभाला मोर्चा
झुग्गियों में भागे बदमाश, घर पकड़ के लिए पुलिस का अभियान चालू
151
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 17:45:11Noida, Uttar Pradesh:यूपी एसआई के प्रश्न के विवादित विकल्प को लेकर अब बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी जताई नाराज़गी, सीएम योगी को लिखा पत्र。
150
Report