Back
बकारो में रामनवमी के मौके पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध; शांतिपूर्ण त्योहार के लिए कड़े निर्देश
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 14, 2026 17:31:31
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में रामनवमी में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध। बोकारो एसपी ने कहा कि डीजे बजाने पर है होगी करवाई। ये माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेश का अवहेलना होगा। बताते चले कि रामनवमी - ईद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक डीसी कार्यालय में आयोजित की गई जहां सभी पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी. जुलूस के झंडे की ऊंचाई तय सीमा में रखें, सभी समुदाय आपस में मिलकर पर्व मनाने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दोनों पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। झंडे की ऊंचाई तय सीमा में रखने का निर्देश, सभी समुदाय मिलकर मनाएं पर्व: रामनवमी को लेकर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान लगाए जाने वाले झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर ही रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा या यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हो। उपायुक्त ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व-त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिले की पहचान हमेशा से सामाजिक सद्भाव और एकता के लिए रही है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने सांकेतिक रूप से कहा कि जैसे ईद पर लोग एक-दूसरे के साथ सेवई बांटते हैं और रामनवमी पर लड्डू प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं, उसी तरह सभी समाज के लोग एक-दूसरे के पर्व में शामिल होकर खुशियां साझा करें। इससे समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश जाता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें तथा विधि-व्यवस्था बनाएं रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी. बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना प्रसारित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। जुलूस पुराने निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले सभी जुलूस पूर्व से निर्धारित पुराने रूट से ही निकाले जाएंगे। नए रूट के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि शांति समिति की बैठकों में सभी अखाड़ा समितियों को समय का पालन करने के लिए अवश्य कहा जाए, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रामनवमी जुलूस - ईद के दौरान डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) को अलग से बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में संबंधित अखाड़ा समितियों एवं विभिन्न आयोजकों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। चास क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा. बैठक के दौरान चास क्षेत्र में पूर्व से चली आ रही कुछ समस्याओं से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। सभी पक्षों के साथ आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। भीड़ नियंत्रण को बैरिकेटिंग की व्यवस्था के निर्देश चिन्हित स्थानों पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया गया, ताकि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि रामनवमी - ईद पर्व को लेकर सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ग्राउंड स्तर पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करें तथा संभावित समस्याओं की पहले से पहचान कर उनका समाधान कर लें। पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जुलूस मार्गों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा सीसीटीवी/ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी करने का निर्देश बाइट - हरविंदर सिंह, बोकारो एसपी बाइट अजय नाथ झा, बोकारो डीसी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
120
Report
52
Report
85
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 18:30:2948
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 14, 2026 18:15:41166
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 14, 2026 18:15:32170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 18:15:21160
Report
226
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:35192
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:19180
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 17:46:11129
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44181
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37154
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राजीव नगर में रोड पर चले लाठी, डंड़े और तलवार
आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष, झगड़े में महिलाएं भी शामिल
कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मोर्चा संभाला मोर्चा
झुग्गियों में भागे बदमाश, घर पकड़ के लिए पुलिस का अभियान चालू
151
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 17:45:11Noida, Uttar Pradesh:यूपी एसआई के प्रश्न के विवादित विकल्प को लेकर अब बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी जताई नाराज़गी, सीएम योगी को लिखा पत्र。
150
Report