Back
लोकतंत्र में अधिकारी जनप्रतिनिधियों से ऊपर नहीं: हरदोई आबकारी मंत्री का कड़ा संदेश
ADASHISH DWIVEDI
Mar 14, 2026 17:46:11
Hardoi, Uttar Pradesh
लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से ऊपर नहीं हो सकते अधिकारी,हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का सख्त संदेश
हरदोई में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर कड़ा संदेश दिया।मंच से बोलते हुए उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों से ऊपर अधिकारियों का कोई औहदा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह राजतंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र है, जहाँ जनप्रतिनिधि जनता के सेवक होते हैं और अधिकारी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जमीन पर लागू करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
मंत्री ने कहा कि आज कुछ जगहों पर ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है जहाँ अधिकारियों की भूमिका जनप्रतिनिधियों से ऊपर दिखाई देने लगी है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और मनोबल से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं और यदि उनका मनोबल गिरा तो चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।
नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह मंत्री पद से पहले हरदोई के बेटे हैं और कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद आता-जाता रहता है, लेकिन हरदोई की जनता और कार्यकर्ताओं का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी है। मंत्री ने प्रशासन से भी स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली किसी भी स्थिति को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
212
Report
131
Report
119
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 18:30:29124
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 14, 2026 18:15:41166
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 14, 2026 18:15:32170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 18:15:21160
Report
226
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:35192
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:19180
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44181
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37154
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राजीव नगर में रोड पर चले लाठी, डंड़े और तलवार
आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष, झगड़े में महिलाएं भी शामिल
कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मोर्चा संभाला मोर्चा
झुग्गियों में भागे बदमाश, घर पकड़ के लिए पुलिस का अभियान चालू
151
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 17:45:11Noida, Uttar Pradesh:यूपी एसआई के प्रश्न के विवादित विकल्प को लेकर अब बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी जताई नाराज़गी, सीएम योगी को लिखा पत्र。
150
Report