Back
बरनवाल सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन: लोगों में दिखी सद्भावना और एकजुटता, रंग-गुलाल लग
Jamin Manauli, Uttar Pradesh
मधुबन। स्थानीय नगर के भोला रोड स्थित साहू मैरेज हॉल में बरनवाल सेवा समिति मधुबन द्वारा शनिवार दोपहर से शुरु देर शाम तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमत भजन और भगवान की आरती उतार विधिवत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। समारोह में समाज के बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली गीतों और नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया गया। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि
फूलपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रामअशीष बरनवाल ने अपने संबोधन में होली को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने बरनवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय बरनवाल वैश्य सभा जयप्रकाश बरनवाल ने भी समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर रसड़ा , बेल्थरा , मऊ आदि जगहों सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आलोक बरनवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध बरनवाल ने किया। आयोजन में समिति के महामंत्री चंद्रकांत बरनवाल, कोषाध्यक्ष मनोज बरनवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद जी बरनवाल,सदस्य सियाराम बरनवाल, लड्डू बरनवाल, पवन बरनवाल आदि ने सराहनीय योगदान दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बरनवाल समाज के महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। तत्पश्चात लोगों ने नाश्ता,भोजन कर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
120
Report
52
Report
85
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 18:30:2948
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 14, 2026 18:15:41166
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 14, 2026 18:15:32170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 18:15:21160
Report
226
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:35192
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:19180
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 17:46:11129
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44181
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37154
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:21Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
राजीव नगर में रोड पर चले लाठी, डंड़े और तलवार
आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष, झगड़े में महिलाएं भी शामिल
कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने मोर्चा संभाला मोर्चा
झुग्गियों में भागे बदमाश, घर पकड़ के लिए पुलिस का अभियान चालू
151
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 17:45:11Noida, Uttar Pradesh:यूपी एसआई के प्रश्न के विवादित विकल्प को लेकर अब बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी जताई नाराज़गी, सीएम योगी को लिखा पत्र。
150
Report