110075
द्वारका कोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप
Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका कोर्ट में ईमेल के जरिए एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके अंदर कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई,कोर्ट परिसर खाली कराया गया तुरंत पुलिस को सुचना दी गई, बम स्क्वॉर्ड, डॉग स्क्वॉर्ड जाँच में जुटी हुई है, हालांकि अब तक कोई संदिगध वस्तु हाथ नहीं लगी है, पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पवना बाजार गोलीकांड: 18 वर्षीय छात्र की मौत, हमलावरों का पता नहीं
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल कानून को ठेंगा दिखा अपराधियों ने खुलेआम अपनी मौजूदगी दिखा लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ताजा मामला जिले के पवना थाना क्षेत्र स्थित पवना बाजार में कल देर रात दुर्गा पूजा का मेला घूमने आए एक 18 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार तीन हथियारबंद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी कुंदन सिंह के पुत्र शांतनु कुमार के रूप में हुई है। शांतनु मैट्रिक का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांतनु अपनी मौसी माला देवी के घर पवना गांव आया था। शुक्रवार रात वह अपने मौसेरे भाई साहिल कुमार समेत चार लोगों के साथ पवना बाजार की ओर गया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली शांतनु की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिवार और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पवना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुशील कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। हालांकि, हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। शांतनु के परिवार में उसकी मां गुंजा देवी और छोटा भाई कुणाल हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।0
0
Report
पटना अदालतगंज तालाब के पुनः उद्घाटन से दिवाली से पहले मनोरंजन लौटेगा
Patna, Bihar:दिवाली से पहले पटना के अदालतगंज तालाब में एक बार फिर रौनक लौटने वाली है। यहां बोटिंग, लेजर शो और मनोरंजन से जुड़ी बंद पड़ी सुविधाओं को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, तालाब और पार्क परिसर के संचालन की जिम्मेदारी पांच साल के लिए निजी एजेंसी को सौंपी गई है, एजेंसी परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है।दरअसल, पिछले करीब एक साल से पटना स्मार्ट सिटी के स्तर पर परिसर का संचालन किया जा रहा था इस दौरान रखरखाव के अभाव में बोटिंग, लेजर शो समेत कई सुविधाएं बंद हो गई थीं। अब निजी एजेंसी को जिम्मेदारी मिलने के बाद इन सुविधाओं को फिर से बहाल करने की योजना बनाई गई है इसके साथ ही परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स प्ले एरिया, ट्रैम्पोलिन और जॉर्बिंग बॉल जैसी गतिविधियां उपलब्ध कराने की तैयारी है। पर्यटकों के लिए दो फूड कियोस्क भी शुरू किए जा रहे हैं, जहां खाने-पीने की सुविधाएं मिलेंगी।अदालतगंज तालाब परिसर में प्रवेश टिकट की डिजिटल मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, इसके तहत बच्चों के प्रवेश टिकट 10 रुपये और वयस्कों के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट लेने के बाद लोग तीन घंटे तक परिसर में रह सकेंगे इसके बाद रुकने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा । वहीं 15 मिनट की बोटिंग के लिए 25 रुपये देने होंगे। डिजिटल व्यवस्था के जरिए टिकट और परिसर में बिताए गए समय की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टार्टअप से जुड़े आयोजनों की व्यवस्था भी की जाएगी। इन सुविधाओं के बहाल होने से अदालतगंज तालाब पटना के लोगों के लिए मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने का एक बेहतर विकल्प बन सकेगा。0
0
Report
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस खाई में गिरकर 5 लोगों की मौत | स्थिति-of-rescue update
Kota, Rajasthan:कोटा से बड़ी खबर, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रेवल बस कराडिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में लगभग 5 लोगों की मौत की जानकारी, घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोटा किया रैफर, पुलिस टीम एवं मेडिकल टीम मौके पर मौजूद,0
0
Report
Advertisement
हरदोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर बोनट पर केक से जन्मदिन, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग! बोनट पर केक रखकर मनाया बर्थडे, आतिशबाजी और स्टंटबाजी का VIDEO वायरल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर जन्मदिन मनाने के नाम पर हुड़दंग और स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। हरदोई जनपद के बिलग्राम क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के बोनट पर केक रखकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और गाड़ी के साथ स्टंटबाजी करते हुए जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्सप्रेसवे पर इस तरह जन्मदिन का जश्न मनाते दिखाई देने वाले लोगों की गतिविधियां सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर इस तरह हुड़दंग करना दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। जन्मदिन की खुशी में यातायात नियमों की अनदेखी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित लोगों की गतिविधियों को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, मामले में आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है。0
0
Report
गढ़ पुलिस लाइन में PSI पर महिला से अपहरण-धमकी के आरोप
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.. ગઢ પોલીસ લાઇનમાં ક્વાર્ટરમાં એકલી રહેલી ಮಹಿಳાનું બળજબરી પૂર્વક અપહરણ કરવાનો PSIએ કર્યો પ્રયાસ રાધનપુરમાં ફરજ બજાવવા വനിതા પર પિસ્તોલ તાકી અપહરણના પ્રયાસની નોંધાઇ ફરિયાદ ગઢ પોલીસ લોાઇનમાં રાત્રિના સમયે PSI પ્રવીણભાઈ મોરીએ જાણી મહિલા ઉપર પિસ્તોલ તાકી જાનથી મારી નાખવાની ધમકી આપી મહિલાને ઢસડીને લઈ જવાનો કર્યો પ્રયાસ મહિલાની બૂમો સાંભળી તેનો પોલીસકર્મી ભાઈ અને અન્ય લોકો દોડી આવતાં PSIને પકડીને ગઢ પોલીસ મથકે લઇ જવાયો ગઢ પોલીસ સ્ટેશનમાં પૂછપરછ દરમિયાન બંદૂક અને ગાડીની ચાવી બાજુમાં રાખી પેશાબ કરવાના બહાને આરોપી PSI ભાગી છૂટ્યાનો ફરિયાદમાં ઉલ્લેખ આરોપી PSIએ પીડિત મહિલાાને અગાઉ લગ્નની લાલચ આપી ગોંધી રાખી વારંવાર બળજબરીથી શારીરિક સંબંધ બાંધ્યાના પણ ફરિયાદમાં આક્ષેપ ગઢ પોલીસ નાં સમગ્ર મામલે ફરિયાદ નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરી.0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट में पांच जजों की स्क्रीनिंग कमेटी सेवानिवृत्ति मामलों की समीक्षा करेगी
Jodhpur, Rajasthan:न्यायिक अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की होगी समीक्षा, पांच जजों की कमेटी गठित जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए पांच न्यायाधीशों की स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कमेटी राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 53(1) के तहत न्यायिक अधिकारियों के मामलों की जांच करेगी। कमेटी में वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर, वरिष्ठ न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह तथा न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड, समीर जैन और आशुतोष कुमार को शामिल किया गया है। आदेश के तहत जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल न्यायाधीश कैडर के अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा भी नई कमेटी करेगी। ये मामले 26 सितंबर 2026 के आदेश से गठित हायर ज्यूडिशियरी और लोअर ज्यूडिशियरी कमेटियों को सौंपे गए थे। अब सभी मामलों पर नई स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी। इसका उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था की दक्षता और सत्यनिष्ठा बनाए रखना है。0
0
Report
Advertisement
मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सुरक्षा खामियों पर सील, प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की
New Tehri, Uttarakhand:Tehri जिले के मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल पर सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटकों के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं। उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंजी जंपिंग स्थल को सील करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से साहसिक पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वाले संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्यटकों की जान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सील किए गए स्थल को जम्प मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी के अग्रिम आदेशों तक सील और संपत्ति से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने तथा बिना अनुमति बंजी जंपिंग गतिविधियों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन करने वाले सभी संचालकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
नेपाली नागरिक की हार्ट अटैक से मौत।
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -नेपाली नागरिक के हरिद्वार से रुपईडीहा जाने के दौरान बस में अचानक हालत बिगड़ी हार्ट अटैक से मौत। नेपाल राष्ट्र के जिला कालीकोट के वार्ड नंबर 7 बीडीसी निवासी पारेकामी पुत्र लाल वीरे 43 वर्ष व पुत्र रविंद्र उत्तराखंड राज्य के चंबा में पिता पुत्र मजदूरी का कार्य करते थे शनिवार को पिता पुत्र हरिद्वार से बस से रुपईडिहा के लिए आ रहे थे इसी दौरान सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास थाना मोतीपुर क्षेत्र के परवानी गौढी के पास पिता परेकामी की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें एंबुलेंस सीएचसी मोतीपुर लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई है पुलिस के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोटा के दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, खाई में गिरा
Noida, Uttar Pradesh:कोटा - कोटा में बड़ी खबर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा. सवारियों से भरी बस पलटी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से अनियंत्रित होकर गिरी पास की खाई में. एक्सप्रेस-वे पर कराड़िया के पास हुआ हादसा. दिल्ली से मुंबई जा रही थी बस0
0
Report
Advertisement
जैतपुर CHC में 6 फीट का सांप, सपेरे ने जंगल में छोड़ दिया
Mahoba, Uttar Pradesh:दरअसल महोबा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में शुक्रवार लगभग दो बजे अस्पताल की लैब के पास अचानक एक 6 फिट एक विशाल सांप दिखाई देने से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों में जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए । सांप निकलने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में एक सपेरे को बुलाया गया और सपेरे ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ बड़ी मुश्किल से सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया और सांप पकड़ने के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर की मुख्य नाली पूरी तरह चोक हो जाने के कारण पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण वहां लगातार गंदगी जमा रहती है। शायद इन हालातों में गंदे पानी में मेंढक और अन्य जीव पनप रहे हैं, जिनकी तलाश में जहरीले सांप अस्पताल परिसर तक पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान से कई बार नालियों की सफाई और कचरा उठवाने के लिए कहा गया है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नही निभा पा रहे है । यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इससे प्रशासनिक लापरवाही साफ जाहिर होती है । यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।0
0
Report
कोटा ग्रामीण पुलिस ने तार चोरी गैंग दबोचा: 1200 किलोग्राम तार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने खेतों में लगी विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1200 किलोग्राम से अधिक विद्युत तार बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने 77 स्थानों पर हुई तार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य खेतों में लगे खंभों से 11 केवी और 33 केवी की विद्युत लाइनों के तार काटकर चोरी करने के आरोप में सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं के बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। करीब एक महीने तक तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पड़ताल की गई। जांच के दौरान चोरी के तारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी के तारों के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह खेतों में लगी बिजली की लाइनों को निशाना बनाता था। तार चोरी होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने और किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बना रहता था। पुलिस अब बरामद तारों का विभिन्न मामलों से मिलान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी का माल कहां बेचा जाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पुरण बागरी, सुल्तान बागरी, गोलू बागरी और अन्य आरोपी शामिल हैं। आरोपियों के नाम और उनकी भूमिका की अंतिम पुष्टि पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड से की जानी चाहिए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में 77 वारदातों का खुलासा हुआ है और अन्य घटनाओं के संबंध में भी अनुसंधान जारी है। बारां जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में हुई संभावित वारदातों की कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.0
0
Report
गया में तिल से बनी दुर्गा प्रतिमा नवरात्रि का आकर्षण बनी
Gaya, Bihar:गया में नवरात्र पर अनूठी पहल: कारीगरों ने तिल से गढ़ी भगवती की भव्य प्रतिमा देश भर में शारदीय नवरात्र की धूम है और मां दुर्गा के स्वागत के लिए पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। बिहार के गया जिले में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं और पूजा समितियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में रात-दिन जुटे हुए हैं। लेकिन इस बार गया में एक ऐसी अद्भुत और अनोखी प्रतिमा तैयार की गई है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां, गया में इस बार श्रद्धालुओं को 'तिल' से बनी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन होंगे। गया जिला हमेशा से अपनी पौराणिक और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस बार नवरात्र के पावन अवसर पर यहाँ के एक पूजा पंडाल में कलाकारी का एक अनूठा नमूना देखने को मिल रहा है। कारीगरों ने अपनी दिन-रात की मेहनत से तिल का उपयोग करके मां दुर्गा और उनके स्वरूपों की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है। इस अनोखी प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 25 किलोग्राम तिल का इस्तेमाल किया गया है। तिल के एक-एक दाने को बारीकी से जोड़कर माता के रूप, वस्त्र और आभूषणों को अंतिम स्वरूप दिया गया है। मूर्तिकारों की यह बारीक कलाकारी और समर्पण देखते ही बनता है। तिल से बनी यह अद्भुत प्रतिमा इस बार गया के श्रद्धालुओं के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को इस बार मां दुर्गा के एक बेहद दिव्य और अनूठे स्वरूप का दीदार करने का मौका मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
रांची के पंडालों की भव्य सजावट श्रद्धालुओं में उत्साह भर रही
Ranchi, Jharkhand:किसी पंडाल में भव्य सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है, तो कहीं अनोखी थीम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पंडालों की खूबसूरती और आकर्षक लाइटिंग युवाओं को खासा लुभा रही है। हाथों में मोबाइल लिए युवा इन खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं, ताकि इन यादगार पलों को तस्वीरों और वीडियो के जरिए संजोया जा सके. वहीं, बुजुर्गों की आस्था का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। हाथ जोड़कर मां दुर्गा के सामने शीश झुकाते श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। उम्र भले ही अलग-अलग हो, लेकिन मां के दरबार में हर चेहरे पर श्रद्धा और हर मन में विश्वास नजर आ रहा है. आस्था, भक्ति और उत्साह के इस संगम में राजधानी रांची पूरी तरह मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर है। हर ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं और श्रद्धालु मां कालरात्रि का आशीर्वाद लेकर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।0
0
Report
वाराणसी में अवैध पटाखा भंडार पर बड़ी कार्रवाई, 20 कुंतल से अधिक विस्फोटक बरामद
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमों ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। • कैंट थाना क्षेत्र के कुंजविहार कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 20 कुंतल अवैध पटाखे और उससे जुड़ा सामान बरामद किया है। • कोतवाली थाना अंतर्गत गोला दीनानाथ इलाके से लगभग 10 कुंतल अवैध पटाखा सामग्री और विस्फोटक जब्त किया गया है। • आरोपी इस अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए जड़ी-बूटियों के व्यापार का सहारा ले रहा था, ताकि किसी को शक न हो। • कोतवाली इलाके से पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश गुप्ता उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया है, जो गोला दीनानाथ में जड़ी-बूटी का काम करता था। • पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चेन्नई से यह कच्चा माल और सामग्रियां मंगाता था तथा स्थानीय पटाखा कारोबारियों को ऊंचे दामों पर बेचता था। • दोनों ठिकानों से बेरियम कार्बोनेट, सल्फर, पोटैशियम, चारकोल, पेपर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। • कैंट क्षेत्र में जिस जगमग इंडस्ट्री के यहां माल मिला, उसके पास भंडारण का कोई वैध लाइसेंस या फायर एनओसी नहीं थी। • कोतवाली क्षेत्र से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक और माल को थाने ले जाने के लिए 25 से अधिक मजदूरों की सहायता लेनी पड़ी। • पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है。0
0
Report
मराठवाडा महायुती वाद खत्म, शिरसाठ और चव्हाण एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:मराठवाड्यात पदवीधर निवडणुकीवरनं महायुतीत सुरू झालेल्या वादावर अखेर तोडगा निघालेला आहे दोन दिवसापूर्वी संजय शिरसाठ यांनी पदवीधर चे राष्ट्रवादीचे उमेदवार सतीश चव्हाण यांना पाठिंबा देणार नाही अशा पद्धतीची घोषणा केली होती मात्र या वादावर अखेर पडदा पडलेला आहे आज संजय शिरसाठ आणि महायुतीचे उमेदवार सतीश चव्हाण हे एकत्र पत्रकार परिषद घेणार आहे, आणि त्यात संजय शिरसाठ सतीश चव्हाण यांना पाठिंबा जाहीर करणार अशी माहिती मिळतेय, त्यामुळं शिवसेना आणि राष्ट्रवादी आणि या वादावर पडदा पडणार असल्याचे अधिकृतपणे जाहीर केल्या जाईल.. अमरावतीच्या उमेदवारापासन हा वाद सुरू झाला होता मात्र राष्ट्रवादीच्या शिष्टाईला यश आलेले आहे आणि अखेर मराठवाड्यात शिवसेनेचा पाठिंबा मिळवण्यात ते यशस्वी झाले आहे असं आपल्याला म्हणता येईल...0
0
Report
Advertisement
