110043
दादा बूढ़ा मेले में स्नैचिंग के चलते 4 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने नजफगढ़ के ढांसा गांव से दादा बूढ़ा मेले में चेन स्नैचिंग के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में 4 महिलाएं तथा 1 पुरुष शामिल हैं। महिलाएं बुराड़ी और बदरपुर बॉर्डर की रहने वाली हैं, जबकि एक आरोपी युवक ढांसा गांव का निवासी है। पुलिस ने 3 सोने की चेन, एक स्कॉर्पियो कार और एक स्कूटी बरामद की। आरोपी युवक पर पहले से 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें जान लेने का प्रयास और लूटपाट शामिल हैं। सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में दो कमरों की चोरी, 48 लाख रुपये के आभूषण-नकद लूट
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। इस बार बेखौफ चोरों ने एक फ्लैट के दो कमरों को निशाना बनाते हुए करीब 48 लाख रुपये की नकदी और जेवरात की चोरी कर ली। घटना के दौरान चोरों ने घर में सो रहे लोगों पर कथित तौर पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे किसी की नींद नहीं खुली और वे आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो चोर घर में घुस रहा है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ला की है। पीड़ितों में एक कॉलेज के प्रोफेसर गोविंद कुमार और दूसरे अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रोफेसर गोविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात उनकी पत्नी की नींद घर में कुछ आहट होने पर खुली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह बेहोशी जैसी स्थिति में चली गईं। इसके बाद घर में मौजूद किसी भी सदस्य की नींद नहीं खुली। सुबह जब सभी जागे तो देखा कि गोदरेज की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे करीब छह लाख रुपये नकद और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब थे। वहीं दूसरे कमरे में रहने वाले अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार के घर का भी चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। वहां से दो लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस तरह दोनों कमरों से कुल आठ लाख रुपये नकद और लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में घर के लोगों को बेहोश करने के लिए नशीले स्प्रे के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। एक ही फ्लैट के दो कमरों में एक साथ हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
राजगीर रोपवे में तकनीकी खराबी, एक घंटे के भीतर सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गए
Pariaunna, Bihar:सावन के पवित्र महीने में राजगीर घूमने पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मंगलवार की शाम उस वक्त कुछ देर के लिए सांसें थम गईं, जब खराब मौसम और तेज बिजली कड़कने के कारण राजगीर रोपवे अचानक बंद हो गया। कई केबिन हवा में रुक गए और उनमें सवार श्रद्धालु फंस गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद रोपवे का संचालन भी फिर से शुरू कर दिया गया। रोपवे मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रोपवे परिसर में पूरी व्यवस्था मौजूद रहती है। यदि किसी कारणवश कोई पर्यटक केबिन में फंस जाता है तो प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू इंजन के सहारे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालती है। सावन के महीने में राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। देवघर और बासुकीनाथ से लौटने वाले कांवरिये बड़ी संख्या में राजगीर पहुंचकर रोपवे, गर्म कुंड, नेचर सफारी और जू सफारी का आनंद लेते हैं। इन दिनों उमस भरी गर्मी के बावजूद प्रतिदिन करीब ढाई हजार श्रद्धालु और पर्यटक रोपवे की सवारी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और रोपवे प्रबंधन पूरी तरह सतर्क रहने का दावा कर रहा है।0
0
Report
बरेली में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र जीरो प्वाइंट पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रकों में फंसे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।घटना की जानकारी मिलने पर सीओ हाईवे देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पंजाब कांग्रेस नेताओं की अहम मुलाकात से हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात से हलचल तेज, वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक जारी。 कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अहम मुलाकात。 चन्नी पिछले करीब आधे घंटे से रंधावा के आवास पर मौजूद。 पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच इस मुलाकात ने अटकलें तेज कर दीं। चरणजीत सिंह चन्नी को बीजेपी और RSS से जोड़ने वाले पोस्टरों के बाद मुलाकात हुई अहम。 पोस्टरों से उपजे विवाद और पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी घटनाक्रम के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।0
0
Report
पटना हाई कोर्ट: मुस्लिम पर्सनल लॉ में दूसरी शादी से फैमिली पेंशन रुकना नहीं
Patna, Bihar:पटना पटना हाई कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और फैमिली पेंशन के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जब तक देश या राज्य में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होती या बहुविवाह पर स्पष्ट वैधानिक रोक नहीं लगाई जाती, तब तक मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत की गई वैध दूसरी शादी को आधार बनाकर मृतक कर्मचारी की दूसरी पत्नी को फैमिली पेंशन देने से मना नहीं किया जा सकता। जस्टिस पूर्णेन्दु सिंह की एकल पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक यूसीसी (UCC) या कोई अन्य कानून बहुविवाह को प्रतिबंधित करने के लिए लागू नहीं होता, तब तक मुसलमानों के वैवाहिक अधिकार और दायित्व मुस्लिम पर्सनल लॉ से ही संचालित होंगे। अदालत ने 27 जून 2011 के बिहार वित्त विभाग के संकल्प का हवाला दिया। इस संकल्प के अनुसार, यदि किसी मृतक मुस्लिम कर्मचारी की एक से अधिक वैध पत्नियां हैं (पर्सनल लॉ के अनुसार), तो वे फैमिली पेंशन की समान रूप से हकदार होंगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यद्यपि सेवा नियम 23 पूर्व अनुमति की बात کرتا है, लेकिन इसमें यह छूट भी शामिल है कि यदि पर्सनल लॉ के तहत दूसरी शादी की अनुमति है, तो केवल अनुमति न लेने के आधार पर वैध पत्नी को पेंशन के मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने लखीसराय के सिविल सर्जन और बिहार के महालेखाकार को निर्देश दिया कि वे नजमा खातून के पक्ष में तुरंत फैमिली पेंशन और बकाए राशि को स्वीकृत व जारी करने की प्रक्रिया पूरी करें।0
0
Report
परिसीमन बिल पास कराने की कवायद: मानसून सत्र में वोटों की जंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली मानसून सत्र को समाप्त होने में महज 3 दिन बाकी रह गए हैं । इस बीच केंद्रीय संसदीय मंत्री और राहुल गांधी के बीच चली 40 मिनट की मुलाकात के बाद परिसीमन बिल की चर्चा फिर से तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो सरकार चाहती है कि इसी सत्र में परिसीमन बिल लाया जाए और विपक्ष उस पर अपना सकारात्मक रुख रखें। सूत्रों की माने तो सरकार चाहती है कि 13 अगस्त को समाप्त होने वाले सत्र को 3 दिन के लिए बढ़ा दिया जाए। यानी 16,17 और 18 जुलाई को भी संसद चलाई जाए इस दौरान परिसीमन बिल और FCRA बिल को सदन से पास कराया जाए। फिलहाल विपक्ष की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को कल तक अपना निर्णय बताने के लिए कहा है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने मीटिंग के दौरान साफ शब्दों में कहा है कि पहले छात्रों पर हुए लाठी चार्ज पर संसद में चर्चा हो और गृहमंत्री अमित शाह अपना स्टेटमेंट संसद में रखें। उसके बाद ही आगे का कुछ सोचा जा सकता है। फिलहाल विपक्ष आकल कल अपने निर्णय से सरकार अवगत कराएगी। सरकार की इस पहल से साफ हो गया है कि सरकार इसी सत्र में परिसीमन बिल को पास कराना चाहती है। बता दे कि मानसून सत्र तो वैसे 13 अगस्त को ही समाप्त हो रहा है। लेकिन सरकार की मंशा है कि मानसून सत्र में ही 130वें और 131वें संविधान संशोधन विधेयक को पास कराया जाए । लेकिन संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। सूत्रों की माने तो सरकार दो तिहाई बहुमत को जुटाने को कसरत में जुटी हुई है। फिलहाल लोकसभा में एनडीए के पास 324 सांसद हैं। दो-तिहाई बहुमत के लिए सरकार को 360 सांसदों का समर्थन चाहिए। यानी… सरकार के सामने 36 अतिरिक्त वोट जुटाने की चुनौती है। लोक Sabha का नंबर गेम कुल प्रभावी संख्या — 540 दो-तिहाई बहुमत — 360 NDA — 324 सरकार को चाहिए — 36 अतिरिक्त वोट अब सरकार की नजर विपक्षी खेमे के कई सांसदों पर है। समाजवादी पार्टी के 37 सांसद… आरजेडी के 4 सांसद… और एनसीपी शरदचंद्र पवार के 8 सांसद… सूत्रों के मुताबिक… JMM के 3… AAP के 3… और NC के 2 सांसद भी सत्ता पक्ष के संपर्क में बताए जा रहे हैं। यानी… संसद में नंबर गेम ऐसा है… हर सांसद का हिसाब हो रहा है और हर वोट की कीमत तय हो रही है। सरकार समर्थन जुटाने के साथ-साथ वोटिंग से दूरी के विकल्प पर भी काम कर रही है। शरद पवार की पार्टी के 8 सांसद इस पूरे गणित में बड़ा फैक्टर हैं。 अगर सभी राज्यों में 50 फीसदी तक सीटें बढ़ाने के फॉर्मूले पर सहमति बनती है… तो एनसीपी शरदचंद्र पवार के रुख में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। 8 सांसद सरकार के साथ आते हैं… इसको लेकर सुप्रिया सुले भी अपनी स्थिति को स्पष्ट कर चुकी हैं। अगर उनका समर्थन मिलता है तो एनडीए का आंकड़ा 324 से बढ़कर 332 हो जाएगा। लेकिन फिर भी… 28 वोट की जरूरत रहेगी। इस बीच सबकी नजर डीएमके पर है। डीएमके के पास लोकसभा में 22 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में 8 सांसद हैं। कुल — 30 सांसद हैं। अगर डीएमके सरकार के समर्थन में वोट करती है…तो सरकार का आंकड़ा 354 तक पहुंच जाएगा। यानी… 360 के बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर। और अगर डीएमके समर्थन के बजाय एब्सटेन करती है…तो सदन में मौजूद सांसदों की संख्या घटेगी…और बहुमत का आंकड़ा भी नीचे आएगा। यानी… डीएमके चाहे समर्थन करे या दूरी बनाए… दोनों ही स्थिति में उसका फैसला अहम है। इसीलिए कहा जा रहा है… परिसीमन की चाबी अब भी डीएमके के हाथ में है। सूत्रों की माने तो डीएमके भी परिसीमन बिल पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने के वादे पर सरकार का समर्थन कर सकती है। राज्यसभा में सरकार का नंबर गेम दो-तिहाई बहुमत — 164 सरकार के पास — 158 चाहिए — 6 सांसदों का समर्थन या 12 सांसद ABSTAIN करें राज्यसभा में सरकार का नंबर गेम लोकसभा के मुकाबले आसान दिखाई दे रहा है। यानी… दो-तिहाई बहुमत के लिए सिर्फ 6 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। और अगर 12 सांसद वोटिंग से दूर रहते हैं… तो सरकार के लिए गणित और आसान हो सकता है। राज्यसभा में डीएमके के 8 सांसद हैं। यानी… यहां भी डीएमके समर्थन करे या एब्सटेन… सरकार का काम आसान हो सकता है। End0
0
Report
Advertisement
खर्रा-कुसमी के गाँव में दूषित पानी से किसान परेशान, प्रदूषण ठोस कार्रवाई मांग
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले के बेरला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्रा-कुसमी से एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित गणपति राइस मिल और पोल्ट्री फार्म से निकलने वाला दूषित और बदबूदार पानी किसानों के खेतों, नहरों और गांव के मुख्य तालाब में छोड़ा जा रहा है। इससे खेती, जल स्रोत और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे चक्काजाम कर आंदोलन करेंगे。 VO-1 खर्रा-कुसमी के ग्रामीणों का कहना है कि राइस मिल और पोल्ट्री फार्म से निकलने वाला गंदा पानी सीधे खेतों और तालाब में पहुंच रहा है। इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और तालाब का पानी भी प्रदूषित हो चुका है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया。 बाइट 1 चंद्र प्रकाश साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत कुसमी VO-2 ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी काला पड़ गया है, मछलियां मर रही हैं और आसपास बदबू फैलने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि प्रदूषित पानी उनकी खेती को नुकसान पहुंचा रहा है और पर्यावरण पर भी इसका गंभीर असर पड़ रहा है。 bाइट 2 प्रेमा साहू, उपसरपंच खर्रा VO-3 लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। अब उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा。 बाइट 3 हृदय राम साहू, सरपंच खर्रा VO-4 ग्रामीणों की मांग है कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दूषित पानी को खेतों व तालाब में जाने से तत्काल रोका जाए। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं。 bाइट 4 शुभम वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला बाइट 5 प्रतिष्ठा मंमगाई कलेक्टर बेमेतरा।0
0
Report
पटना में 8 हजार से अधिक सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई ठप
Patna, Bihar:पटना नगर निगम और राज्य के विभिन्न नगर निकायों के 8 हजार से अधिक सफाई कर्मचारी पिछले सात दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण राजधानी पटना की सड़कें, गलियां और चौक-चौराहे कूड़े के ढेर में तब्दील हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते कचरा सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध, संक्रमण और विभिन्न संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने बिहार सरकार और नगर विकास विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी में फैली गंदगी विभाग की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता नियमित रूप से टैक्स दे रही है, लेकिन सफाई व्यवस्था के लिए आवंटित धन का सही उपयोग नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि सरकार लगातार सफाईकर्मियों की जायज़ मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कांग्रेस ने सरकार से तत्काल सफाईकर्मियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान निकालने की मांग की है。 जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि सरकार सफाईकर्मियों के साथ लगातार संवाद कर रही है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कचरा जमा होने से गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की हड़तालें हुई हैं और हर बार बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला गया है। इस बार भी संबंधित विभाग स्थायी समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता अरुण यादव ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सफाईकर्मियों की हड़ताल और सरकार की उदासीनता के कारण राजधानी पटना सहित राज्य के कई नगर निगम क्षेत्रों में कूड़े का अंबार लग गया है। उसने कहा कि इस पूरी स्थिति के लिए बिहार सरकार जिम्मेदार है। अरुण यादव ने सरकार से सफाईकर्मियों से तत्काल बातचीत कर उनकी जायज़ मांगों को स्वीकार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बीच शहरों में फैली गंदगी से संक्रमण और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिसका सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था सामान्य करने की अपील की। विपक्षी दल भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार पटना नगर निगम और सफाईकर्मियों के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दोनों पक्षों के बीच संवाद के माध्यम से जल्द से जल्द समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है, ताकि राजधानी में सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके। भाजपा का कहना है कि सरकार इस पूरे मामले पर गंभीर है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। फिलहाल हड़ताल जारी रहने से राजधानी की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। शहर के कई हिस्सों में कूड़े का उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को दुर्गंध, गंदगी और संभावित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोगों की निगाहें सरकार और सफाईकर्मियों के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हैं कि आखिर इस संकट का समाधान कब तक निकलता है。0
0
Report
अलीगढ़ के बादल बाबू की भारत वापसी के लिए प्रशासन की कोशिशें तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के बादल बाबू पाकिस्तान में बंद भारत वापस लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं परिजनों की गुहार के बाद अब अलीगढ़ जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र सना के प्यार में पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह और मां गायत्री देवी ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात कर उन्हें भारत वापस लाने की मांग की है परिजनों ने बताया कि बादल बाबू एक साल की सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे पाकिस्तान के एक डिटेंशन सेंटर में बंद हैं परिजनों की अपील पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर बादल बाबू को जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है प्रशासन की इस पहल से परिवार को उम्मीद की नई किरण मिली है बादल बाबू के घर पर माहौल बेहद भावुक है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार सरकार से अपने बेटे को सुरक्षित वतन वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं अब सभी की निगाहें विदेश मंत्रालय और भारत सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं फिलहाल जिला प्रशासन ने अपनी ओर से पहल करते हुए विदेश मंत्रालय को पत्र भेज दिया है अब देखना होगा कि बादल बाबू की भारत वापसी कब तक संभव हो पाती है0
0
Report
Advertisement
फीस वृद्धि के विरोध में ABVP का धरना, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:फीस वृद्धि और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना-प्रदर्शन धर्मशाला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मशाला महाविद्यालय इकाई ने बुधवार को कॉलेज परिसर में विविध छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने प्रदेश में हुई फीस वृद्धि को वापस लेने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। इकाई अध्यक्ष केशव मंसद ने कहा कि प्रदेशभर के महाविद्यालयों में 25 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई गई है, जिससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि को वापस लेने के लिए एबीवीपी लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने बताया कि परिषद की मांगों में छात्रसंघ चुनावों की बहाली, कॉलेज ऑडिटोरियम का निर्माण, बीए ब्लॉक की मरम्मत तथा बीसीए विभाग के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब की व्यवस्था भी शामिल है। केशव मंसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और संबंधित प्रशासन ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो एबीवीपी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भूख हड़ताल सहित शिमला कूच जैसे बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एबीवीपी ने प्रदेशभर की सभी इकाइयों के माध्यम से एडीसी, डीसी, एसडीएम तथा महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया है।0
0
Report
समाजवादी पार्टी सांसद संडल प्रसाद: छोटे दुकानदारों के पक्ष में, MDR पर सख्त सवाल
समाजवादी पार्टी सांसद ने संदल प्रसाद ने कहा है कि वो छोटे मझोले दुकानदारों के पक्ष में है और उनके साथ किसी भी क़ीमत पर परेशान नहीं होने देंगे MDR के ज़रिये सरकार दुकानदारों को परेशान कर रही है0
0
Report
प्रेमिका के ब्लॉक करने पर प्रेमी ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगा दी, वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक किया तो युवक किया सुसाइड लाइव - प्रेमिका ने की वेवफाई तो प्रेमी ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, - मरने से पहले प्रेमी ने बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, - पुलिस जुटी जांच में पूरे मामले में परिजनों ने साधी चुप्पी, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हथेरी गांव का है, - 22 वर्षीय युवक रामलखन अहिरवार अपने ही गांव की एक युवती वंदना को अपना दिल दे बैठा, दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो मिलने के साथ साथ मोबाइल और सोशल मीडिया को बातचीत का दोनों ने जरिया बना लिया, इसी बीच रामलखन जो बेरोजगार था काम की तलाश में दिल्ली चला गया और वही रहकर मजदूरी करने लगा, लेकिन इस दौरान भी दोनों के बीच प्रेम का जरिया मोबाइल और सोशल मीडिया बना रहा, लेकिन कुछ ही दिन पहले वंदना ने अपने प्रेमी रामलखन से मोबाइल पर बातचीत करना कम करने के साथ साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने प्रेमी को अचानक ब्लॉक कर दिया, जिस बात से परेशान रामलखन काम छोड़कर दिल्ली से वापिस अपने गांव हथेरी पहुंचा और उसने अपनी प्रेमिका से मिलने का प्रयास किया, जिस पर वंदना ने उससे मिलने से साफ इंकार कर दिया, इसी बीच रामलखन को गांव से ही जानकारी मिली की वंदना का विवाह उसके घरवालों ने कही और तय कर दिया है, बस उसी दिन से रामलखन गांव में खेतों पर एकांत स्थानों पर एक दिन भटकता फिरता मोबाइल से वीडियो बनाता रहा और सोमवार की सुबह मरने से पहले उसने अपना आखिर वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मृत्यु के लिये वंदना को वेवफा बताते हुए, उसे दोषी बता खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी, घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, तो वही परिजन इस बारे में कुछ भी बताने या बोलने को तैयार नहीं है, वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनों को सौप कर मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है。 (मृतक का सुसाइड वीडियो) बाइट- अंकित दुबे थाना प्रभारी मोहनगढ़0
0
Report
Advertisement
हरदोई के बिरनी में अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर किशोरी पर चाकू हमला, घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरनी गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। घर में घुसे एक अज्ञात हमलावर ने पहले बिजली बंद कर दी। पूरा घर अंधेरे में डूबते ही उसने मां के साथ एक ही चारपाई पर सो रही 17 वर्षीय किशोरी के पेट में चाकू घोंप दिया। अचानक हुए हमले से किशोरी दर्द से चीख उठी। इससे पहले कि वह संभल पाती, हमलावर ने उस पर लगातार कई वार करने की कोशिश की। चीख सुनते ही मां जय देवी की नींद खुल गई। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए हमलावर का चाकू पकड़ लिया और बेटी को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने पूरी ताकत से चाकू खींच लिया, जिससे जय देवी की उंगली कट गई। शोर सुनकर दूसरी चारपाई पर सो रहे पिता जीवाराम भी जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी जीवाराम ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह दूसरी चारपाई पर सो रहे थे, जबकि पत्नी और बेटी एक ही चारपाई पर थीं। उनका आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति पहले घर के भीतर घुसा और बिजली बंद कर दी। अंधेरा होते ही उसने सीधे उनकी बेटी पर हमला कर दिया। अंधेरे के कारण वह हमलावर का चेहरा नहीं देख सके। उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हमलावर कौन था, उसने घर के भीतर प्रवेश कैसे किया और उसका निशाना सिर्फ 17 वर्षीय किशोरी ही क्यों बनी। सूचना मिलते ही डायल-112 और बिलग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। मां-बेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि जय देवी का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली बंद किए जाने से लेकर हमले के मकसद तक हर बिंदु की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
रनकोट के 35 बच्चों की पढ़ाई: शिक्षक नहीं, स्वीपर पढ़ा रहा है
Raipur, Chhattisgarh:गुरुजी गायब हैं...और बच्चों को पढ़ा रहा है स्कूल का स्वीपर, सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह हकीकत है, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतिम छोर पर बसे रनकोट गांव में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर बेहद चिंताजनक है, यहां 35 बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे है, शिक्षक स्कूल नहीं पहुँचते, तो स्वीपर बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करता है, इतना ही नहीं, स्कूल जाने के लिए मासूम बच्चों को उफनते नाले पर बनी लकड़ी की जर्जर पुलिया पार करनी पड़ती है, न पर्याप्त शिक्षक, न सुरक्षित रास्ता, न शौचालय और न ही पेयजल की समुचित व्यवस्था, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट...यह तस्वीर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतिम छोर पर बसे रनकोट गांव की है, जिला बने चार साल हो चुके हैं, लेकिन शिक्षा व्यवस्था आज भी बदहाल है, सरकारी प्राथमिक स्कूल में करीब 35 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन यहां नियमित शिक्षक नहीं पहुँचते, हालात ऐसे हैं कि बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी स्कूल के स्वीपर को निभानी पड़ रही है, ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ, बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है,,,स्कूल की परेशानी सिर्फ शिक्षक की कमी तक सीमित नहीं है, बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए उफनते नाले पर बनी लकड़ी की पुलिया पार करनी पड़ती है, हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है, इसके अलावा स्कूल में शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है, ग्रामीणों का कहना है कि जिला बनने के बाद विकास की उम्मीद थी, लेकिन आज भी बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है,,,रनकोट की यह तस्वीर सिर्फ एक गांव या एक स्कूल की कहानी नहीं है, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है, जब शिक्षक की जगह स्वीपर बच्चों को पढ़ाने लगे... जब स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़े... तब विकास के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है, अब देखना होगा कि इस रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और रनकोट गांव के इन 35 बच्चों को उनका हक—बेहतर शिक्षा और सुरक्षित स्कूल—कब मिलता है,,,0
0
Report
उत्तर प्रदेश विधानसभा मॉनसून सत्र स्थगित, विपक्षी हंगामे से कामकाज बाधित
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brijesh Pathak (DYCM) On Uttar Pradesh Assembly Monsoon Session Adjourned Sine Die / Opposition's Ruckus Disrupted Session, Opposition Not Interested in Positive Discussion विधानसभा में समाजवादी पार्टी के व्यवधानपूर्ण व्यवहार के कारण सत्र में अफरातफरी मची और संविधान का विरोध हुआ। इससे यह बात सामने आती है कि समाजवादी पार्टी का जनता से कोई जुड़ाव नहीं है और उनके पास जनता-केंद्रित एजेंडा का अभाव है; वे अक्सर अराजकता और व्यवधान का सहारा लेते हैं। गरीबों के कल्याण की योजनाओं को कभी न अपनाने के लिए उनकी आलोचना की जाती है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि समाजवादी पार्टी के व्यवहार से पता चलता है कि वे जनता से कटे हुए हैं। सरकार का मकसद सप्लीमेंट्री बजट के ज़रिए गरीबों के कल्याण की कई योजनाएं और महान हस्तियों के सम्मान में कार्यक्रम शुरू करना था, लेकिन उन्हें सहयोग नहीं मिला। अब यह बजट विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों से पास हो चुका है। सरकार महान हस्तियों के स्मारकों को सुंदर और बेहतर बनाने तथा महिलाओं, किसानों, छात्रों और युवाओं सहित सभी गरीब वर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम करने की योजना बना रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
