Back
तुगलकाबाद के मोहल्ला क्लीनिक बंद, आम आदमी परेशान
HKHARI KISHOR SAH
Feb 04, 2026 10:04:19
New Delhi, Delhi
अब दिल्ली में धीरे-धीरे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक भी बंद होने लगा है.
दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के द्वारा तकरीबन 10 मोहल्ला क्लीनिक बनाया गया था जो अब धीरे-धीरे बंद होने लगा है वहीं मोहल्ला क्लीनिक के बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का भी अब सामना करना पड़ रहा है जहां वह अपनी छोटी-छोटी बीमारियों के लिए मोहल्ला क्लीनिक से दिखाकर अपना इलाज कर रहे थे मुफ्त में दवाइयां ले रहे थे मुफ्त में टेस्ट करवा रहे थे वह सब अब बंद हो गया है क्योंकि अब मोहल्ला के क्लीनिक उनके मोहल्ले से बंद हो रहा है. इस दौरान मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने वाले अलीबाग ने बताया कि हम लोग बीते कई वर्षों से छोटी-छोटी बीमारियों के लिए अपने मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कर रहे थे एक तो मोहल्ला क्लीनिक हमारे मोहल्ला में होता है आसपास होता है इसलिए हम लोग यहां चले आते है. तो वहीं दूसरी तरफ मोहल्ला क्लीनिक में बैठने वाले डॉक्टर भी अच्छे होते है. दवाइयां भी मुफ्त मिलती है और टेस्ट भी मुक्त होता है इसलिए यहां अच्छा इलाज था ज्यादा भीड़ भी नहीं होता था और इलाज करा लेते थे लेकिन अब बहुत दिक्कत हो रहा है आप इन्हीं छोटी-छोटी बीमारियों के लिए हमें बड़े-बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ेंगे नहीं तो प्राइवेट अस्पताल में पैसा देकर इलाज करवाना पड़ेगा. वहीं कल्लू कुमार ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाने से हम लोगों को बहुत दिक्कत होगा इसलिए हम लोग इसे दोबारा खुलवाना चाहते है. सर्दी खांसी होने पर हम लोग यहां इलाज कर लेते थे दवाइयां मिल जाती थी मगर अब बहुत दिक्कत होगा. तो वहीं मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने वाली ममता ने बताया कि हम लोग यहां बरसों से मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करा रहे थे हम लोग पास के ही कॉलोनी के रहने वाले है. और यह हमारे पास में ही मोहल्ला क्लीनिक बना था इसलिए हम लोग यहां आकर अपना इलाज कर लेते थे ज्यादा नंबर भी नहीं लगाना पड़ता था और टेस्ट भी मुक्त होता था दवाइयां भी मुफ्त मिलती थी लेकिन अब बंद हो गया है तो हम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है.
बाइट: मोहल्ला क्लीनिक में इलाज करने वाले लोगों की
ममता, अलीबाग, कल्लू कुमार
वही इस पर तुगलकाबाद के विधायक सही राम पहलवान ने बताया कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा पूरे दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत कराई गई थी हमारे विधानसभा में भी 10 मोहल्ला क्लीनिक बनवाया गया था जो आप बंद होने लगा है एक मोहल्ला क्लीनिक से तकरीबन रोजाना 150 लोगों का इलाज होता था और 60 से 65 के करीब में रोजाना टेस्ट लोगों का मुफ्त होता था लोगों को मुफ्त दवाइयां मिल रही थी लोगों को काफी सुविधा थी हर छोटी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर लोगों को काटा नहीं पड़ता था अपने मोहल्ले में ही अच्छे डॉक्टर से उनका इलाज होता था अब मोहल्ला क्लीनिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बंद होने लगा है इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अगर विकास ही करना है तो करें मगर लोगों की सुविधा के लिए जो जन कल्याणकारी योजना थी उसे बंद ना करें अगर नाम ही बदलना था तो नाम बदलकर इस कल्याणकारी योजना को चलने देते इससे आम लोगों को काफी राहत थी.
बाइट : सहीराम पहलवान,विधायक, तुगलकाबाद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 07, 2026 13:49:550
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 13:49:440
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 13:49:340
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 07, 2026 13:48:580
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 07, 2026 13:48:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 07, 2026 13:48:17Greater Noida, Uttar Pradesh:ऑनलाइन क्लास को लेकर पैरंट्स ने अपना रिएक्शन दिया। महिला आयोग की तरफ से जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है और ऑनलाइन क्लास बंद करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर पैरंट्स ने अपना रिएक्शन दिया।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 07, 2026 13:48:040
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:47:310
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:47:160
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 07, 2026 13:47:020
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 07, 2026 13:46:320
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:46:190
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:45:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:45:250
Report