icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा के शहीद SDPO विनय भारती को श्रद्धांजलि, नक्सल मुक्त चतरा का संदेश

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में नक्सली हमले में शहीद एसडीपीओ विनय भारती को दी गई श्रद्धांजलि Anchor:  चतरा जिले को नक्सल मुक्त बनाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले तत्कालीन एसडीपीओ शहीद विनय भारती को उनके शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त रवि कुमार और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। शहीद विनय भारती की शहादत की कहानी अदम्य साहस से भरी है। 8 अक्टूबर 2005 को चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित बनियाडीह की दीरीदाग पहाड़ी पर पुलिस और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के हथियारबंद उग्रवादियों ने पुलिस बल पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले का डीएसपी विनय भारती ने अपनी टीम के साथ डटकर सामना किया। नक्सलियों से आमने-सामने लोहा लेते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। श्रद्धांजलि सभा में डीसी रवि कुमार ने कहा कि शहीद विनय भारती का बलिदान बेकार नहीं गया; यह उनके साहस का ही परिणाम है कि चतरा आज नक्सल मुक्त हो चुका है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि उनकी स्मृति में स्थापित प्रतिमा, पार्क और फुटबॉल टूर्नामेंट युवाओं को हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। शहादत के बाद उनके परिजनों को 'मुख्यमंत्री सम्मान' से भी नवाजा गया था। चतरा की धरती आज भी इस वीर सपूत को सलाम करती है। बाइट: अनिमेष नैथानी, चतरा एसपी
0
0
Report

हाजीपुर के स्टेडियम में जलजमाव, कचरा और पार्किंग संकट से खिलाड़ी परेशान

Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से ये तस्वीरें उस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, जहां खिलाड़ियों के लिए बना शहर का इकलौता प्रमुख स्टेडियम बारिश के बाद जलजमाव और कचरे से बेहाल नजर आ रहा है।रुक-रुककर हो रही बारिश ने अक्षयवट राय स्टेडियम की बदहाली सामने ला दी है। मैदान में जगह-जगह पानी जमा है, कूड़े-कचरे का अंबार है और स्टेडियम का इस्तेमाल खेल से ज्यादा पार्किंग के लिए होता दिखाई दे रहा है।हाजीपुर की आबादी साढ़े तीन लाख से ज्यादा है और ऐसे में खिलाड़ियों के लिए इस स्टेडियम की अहमियत और बढ़ जाती है। यहां क्रिकेट और फुटबॉल की प्रैक्टिस के साथ राजस्तरीय मुकाबले भी आयोजित होते रहे हैं।खास बात ये कि जिला प्रशासन के मुख्यालय से स्टेडियम की दूरी भी ज्यादा नहीं है। बावजूद इसके, खिलाड़ियों को बेहतर मैदान और साफ-सफाई की व्यवस्था का इंतजार है।स्टेडियम परिसर में बारिश का पानी जमा है। कई हिस्सों में मैदान की स्थिति ऐसी है कि खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो सकता है।स्थानीय स्तर पर स्टेडियम के पार्किंग स्थल की तरह इस्तेमाल किए जाने और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि प्रशासन ने समस्या पर संज्ञान लेने की बात कही है।वहीं नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार दास के मुताबिक, स्टेडियम में जलजमाव की सूचना मिली है और पानी निकालने के लिए टैंकर भेजा गया है।अब सवाल ये है कि शहर के खिलाड़ियों के इस प्रमुख मैदान को जलजमाव, कचरे और पार्किंग की समस्या से कब तक पूरी तरह निजात मिलती है। प्रशासन के आश्वासन के बाद खिलाड़ियों को कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

बद्रीनाथ यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु: सीजन के पहले सप्ताह में 19 लाख पार

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ यात्रा चल रही है. अब तक के यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. बद्रीनाथ धाम में एक यात्रा सीजन में सर्वाधिक 18 लाख 40 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही पार हो गया है. बुधवार 7 अक्टूबर तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं. खास बात यह है कि यात्रा सीजन समाप्त होने में अभी डेढ़ माह से अधिक का समय शेष है. यात्रा के दूसरे चरण में भी बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार लगातार बद्रीनाथ धाम में डेरा डाले हुए हैं और यात्रा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. एसपी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि देश-दुनिया से धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. वर्तमान में बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन करीब 17 हजार से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं, इन दिनों पितृ पक्ष चलने के कारण भी बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण करने के लिए बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से धाम में यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने में जुटा है. बाइट - सुरजीत सिंह पंवार- एसपी चमोली
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर समेत 5 ठिकानों पर EOU रेड, नारद कुमार दास के विरुद्ध संपत्ति संदेह

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के ठिकानों पर EOU की छापेमारी चल रही है. मुंगेर में पदस्थ इंजिनियर नारद कुमार दास के मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर और पटना समेत कुल 5 ठिकानों पर EOU की टीम रेड कर रही है. मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने के क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर के F अपार्टमेंट में सुबह करीब 7 बजे से छापेमारी चल रही है. टीम के साथ काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है. बताया़ जा रहा है कि तलाशी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से बड़ी मात्रा में कैश मिलने की सूचना है. छापेमारी के दौरान 50 लाख कैश और कई दस्तावेज मिलने की भी सूचना है. वहीं बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है. जेवरात का वजन करने के लिए स्थानीय पुलिस एक आभूषण दुकानदार को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ मौके पर लेकर पहुंची है. हालांकि बरामदगी को लेकर EOU की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. प्राथमिक जांच के आधार पर EOU को नारद कुमार दास की वैध और ज्ञात आय की तुलना में 83 लाख 53 हजार 200 रुपये की अधिक संपत्ति होने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है. यह राशि उनकी ज्ञात कानूनी आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक बताई गई है. मुजफ्फरपुर में छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद राधिका अपार्टमेंट के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है. EOU की टीम फिलहाल दस्तावेज, नकदी और जेवरात समेत अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
0
0
Report

जसोला में गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर एहतेशामुद्दीन आजमी की मौत, जांच जारी

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट जिले के जसोला इलाके में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से 59 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर एहतेशामुद्दीन आजमी की मौत हो गई। वह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बी-114 फ्लैट में घायल हालत में मिले थे। वही डीलर एहतेशामुद्दीन आजमी तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की जांच पुलिस के द्वारा हर एंगल से की जा रही है कि आखिरकार प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली क्यों मारी। मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार की साजिश या हत्या से इनकार किया है वही मृतक के बड़े बेटे जैद ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बड़े बेटे जैद के मुताबिक घटना जसोला के सरकारी स्कूल के पास स्थित अशरफ नामक एक कारपेंटर के वर्कशॉप पर हुई, जहां उनके पिता अक्सर मॉर्निंग वॉक के बाद कुछ देर रुकते थे। वहीं मृतक के बेटे ने आगे बताते हुए कहा कि फahiम अब्बासी उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे, बल्कि उन्हें किसी और से यह जानकारी मिली थी। खबर मिलने के बाद फहीम अब्बासी जैतपुर से जसोला स्थित अशरफ के वर्कशॉप पहुंचे थे। वही बेटे ने यह भी बताया कि बिजनेस लॉस में चलने की वजह से उनके पिता पिछले कुछ दिन से तनाव में चल रहे थे। पुलिस भी इस बिंदु का जांच कर रही है।zàid, मृतक का बेटा वहीं साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति को गोली लगने कि सूचना पर सरिता विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ है। वही अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बैलिस्टिक जांच का रिपोर्ट आने का इंतजार है जिसके बाद ही मौत की असली वजह और घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
0
0
Report

रेलवे कॉलोनियों के पुनर्निर्माण के लिए नया प्लान: मरम्मत और नई इमारतों पर जोर

Ambala, Haryana:रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने पुरानी और खराब हालत वाली रेलवे कॉलोनियों को लेकर नया प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ऐसी कॉलोनियों को चिन्हित किया जाएगा, जहां मकानों की हालत ठीक नहीं है। जरूरत के मुताबिक कहीं मेजर मेंटेनेंस तो कहीं नए मकानों का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल पूरा मामला प्लानिंग स्टेज पर है। रेलवे बोर्ड की ओर से इंजीनियरिंग विभाग को इस संबंध में लेटर जारी किया गया है। निर्देशों के मुताबिक पुरानी रेलवे कॉलोनियों और खराब हालत वाले क्वार्टरों का प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद डिवीजन और जोन स्तर पर प्राथमिकता तय होगी और उसी के आधार पर काम आगे बढ़ाया जाएगा। अंबाला, सहारनपुर और बठिंडा रेलवे की प्रमुख कॉलोनियों में शामिल हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पहले कॉलोनियों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। जिन मकानों की मेजर मेंटेनेंस संभव होगी, उनकी मरम्मत कराई जाएगी, जबकि बेहद पुराने और खराब भवनों की जगह नए मकान बनाने की योजना पर भी काम हो सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे कर्मचारी रेलवे परिवार का अहम हिस्सा हैं और उन्हें बेहतर एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। फिलहाल योजना शुरुआती चरण में है और आने वाले समय में इसे अमलीजामा पहनाने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में प्रशासन का बुलडोजर चला. दुकानों के आगे बनी सीढ़ियां, शेड व छज्जे तोड़े गए, अतिक्रमण करने पर प्राथमिकी की चेतावनी. समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए चलाए गए अभियान में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया. प्रशासन की सख्ती के सामने अतिक्रमणकारी बेबस नजर आए. अभियान के दौरान दुकानों के आगे सड़क की जमीन पर बनाई गई सीढ़ियों, शेड, छज्जियों सहित अन्य अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सड़क अथवा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले स्थानीय प्रशासन की ओर से एनएच-122बी के किनारे अतिक्रमण कर दुकान अथवा अन्य गतिविधियाँ संचालित करने वालों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया. स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि मोहिउद्दीननगर बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए. लोगों का कहना था कि एनएच-122बी के दोनों किनारों पर ठेला, खोमचा एवं अस्थायी दुकानें लगने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. इससे आम राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती थी. सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान होती थी.
0
0
Report

बेगूं में वाल्मीकि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा शर्मा का स्वागत

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में जहां वाल्मीकि समाज की ओर से नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया और वार्ड नंबर 8 की पार्षद लाड शर्मा का स्वागत किया गया। समाजजनों ने तीनों जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बेगूं के विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने वाल्मीकि समाज का आभार जताते हुए कहा कि नगर के सभी वर्गों को साथ लेकर बेगूं के सर्वांगीण विकास और स्वच्छ-सुंदर बेगूं के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बेगूं में वन्य जीव सप्ताह: विद्यार्थियों ने संरक्षण की शपथ ली

Begun, Rajasthan:बेगूं में लव कुश वाटिका पिपलीखेड़ा में वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया गया। उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ वी. केतन के निर्देशानुसार और क्षेत्रीय वन अधिकारी बेगूं मोहम्मद इस्माइल शेख के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। रूपाजी कृपाजी राजकीय महाविद्यालय काटून्दा के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में वनों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वन्य जीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों ने शपथ भी ली। लव कुश वाटिका परिसर में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रिया श्रीनेत का महराजगंज दौरा: दिल्ली FIR और प्रदर्शन पर बीजेपी पर निशाना

Maharajganj, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने महाराजगंज दौरे के दौरान कई संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहे. इस दौरान जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ज़ी मीडिया से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ बदसलूकी की गई और एफआईआर से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कई एफआईआर पहले भी दर्ज हो चुकी हैं लेकिन कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए। इस देश का युवा, इस देश का किसान, इस देश का मजदूर सड़कों पर है। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है समूचा विपक्ष सड़कों पर है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी तथा महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। यह डर है क्योंकि आपकी वोट चोरी पकड़ी गई है। राहुल गांधी के ऊपर एफआईआर पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 45 FIR हैं और उन्होंने कल कहा है कि मेरा लक्ष्य है कि मेरे ऊपर 100 FIR हों। लेकिन उसके बावजूद भी ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एफआईआर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष को स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को जब पीटती है दिल्ली पुलिस या मारती है हम इनसे डरने वाले नही हैं इनकी आंख में आंख डालकर इनका इस्तीफा कराएंगे।
0
0
Report

ECI पर जनता का विश्वास घटा: कांग्रेस विधायक का चौंकाने वाला आरोप

‘Public Confidence in ECI Is Ending’: Congress MLA Nazam-ud-din Bhat accused the Election Commission of India (ECI) of losing public credibility, saying allegations against the poll body have raised serious concerns about the health of democracy and constitutional institutions. Addressing the media in Bandipora, Bhat said the ongoing national campaign over alleged “vote stealing” had gained momentum following allegations levelled against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar by two Election Commissioners. He said the Election Commission was established as an autonomous institution to protect democracy and ensure free and fair elections, but public confidence in the institution was now being eroded. “When institutions are finished, democracy does not exist, and the Constitution is also in a state of confusion,” Bhat said. He alleged that the government was not prepared to comply with constitutional and legal principles, adding that public participation in the movement had increased as communities became increasingly concerned about the functioning of democratic institutions. Bhat said the campaign includes a demand for the resignation of the CEC and changes in the electoral process. He stressed that ordinary people were the foundation and source of strength of democracy. “When governments fail, when legal institutions are not able to deliver justice, and when senior officials fail to meet moral requirements, the problem ultimately reaches the people,” he said. Bhat expressed hope that the movement, under the leadership of Congress leader Rahul Gandhi and the collective leadership of the INDIA bloc, would reach its “logical conclusion”. He also urged the National Conference to participate in the campaign, saying it was a responsible constituent of the INDIA bloc. Bhat appealed to the media to give wider publicity to the issues and help create awareness among people about their rights and responsibilities.
0
0
Report
Advertisement

चमोली के सिंचाई विभाग के टेंडर मामले पर पारदर्शिता की उठी मांग

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:सिंचाई विभाग की ओर से जारी विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता राजेंद्र भंडारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव पर टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने और अपने चहेते ठेकेदारों को काम देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र भंडारी का कहना है कि सरकार की ओर से चमोली जनपद में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके तहत सिंचाई विभाग ने 19 सितंबर को ऑनलाइन टेंडर जारी किए थे। जिले के विभिन्न ठेकेदारों ने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया। विभाग की ओर से संबंधित टेंडरों की जांच प्रक्रिया भी 21 और 22 सितंबर को पूरी कर ली गई थी। बीओ- 1 पूर्व मंत्री का आरोप है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभाग ने अभी तक टेंडर ओपन नहीं किए हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए, लेकिन एक माह बीतने को है और टेंडर खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। भंडारी ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया को लंबित रखने के पीछे विभागीय स्तर पर पारदर्शिता का अभाव है और अधिशासी अभियंता पर अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली से जनता और ठेकेदारों के बीच सरकार की छवि प्रभावित होती है। इन विकास कार्यों के टेंडर पर उठे सवाल सिंचाई विभाग की ओर से जिन कार्यों के टेंडर जारी किए जाने की बात सामने आई है, उनमें— 1. विकासखंड दशोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमडुंग्रा के भवन का पुनर्निर्माण कार्य — लागत करीब 44 लाख रुपये। 2. विकासखंड पोखरी में प्राथमिक विद्यालय पोखरी के निर्माण कार्य — लागत करीब 64 लाख रुपये। 3. नाबार्ड के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की दो पर्वतीय नहरों/गूलों के मलारी पुनरोद्धार का कार्य — लागत करीब 45 लाख रुपये। 4. नाबार्ड के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की दो पर्वतीय नहरों/गूलों के झेलम पुनरोद्धार का कार्य — लागत करीब 50 लाख रुपये। 5. चंद्रभागा स्ट्रीमशेड रिजुवेनेशन कार्य — लागत करीब 62 लाख रुपये। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 2.65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया के लंबित रहने को लेकर ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। बाइट- राजेंद्र भंडारी- पूर्व मंत्री बीजेपी नेता बीओ- 2 मामले की पड़ताल के लिए जब जी मीडिया की टीम सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंची और उनसे टेंडर प्रक्रिया तथा टेंडर ओपन किए जाने की समयसीमा को लेकर सवाल किया गया, तो वह कैमरे के सामने टेंडर प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए अधिशासी अभियंता वीडियो में अधिशासी अभियंता से जब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर ओपन करने की समयसीमा के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय रीटेक करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने मीटिंग के लिए देर होने का हवाला देते हुए शाम को दोबारा रिकॉर्डिंग करने की बात कही।
0
0
Report

IGRS मासिक रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान,

FKFirasat KhanFollow12m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: माह सितंबर की आईजीआरएस (IGRS) मासिक रैंकिंग में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद पीलीभीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस कार्यालय एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, सुकीर्ति माधव द्वारा आईजीआरएस कार्यालय, सर्कल एवं थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धित किया गया। इस दौरान यह भी उल्लेखनीय रहा कि जनपद के 17 थानों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को संपूर्ण प्रदेश में शीर्ष पर पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है, जिसे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ आगे भी जारी रखा जाए।
0
0
Report

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में पाइपलाइन फूटने पर पानी बर्बादी, प्रशासन ने लिया एक्शन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में पानी की पाइपलाइन फूटने और लापरवाही से जुगाड़ करने के मामले में Zee News की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और पानी की बर्बादी रोकने के लिए मौके पर कार्रवाई शुरू की गई। आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई भूमिगत पानी की पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा था। पाइपलाइन को ट्यूब से बांधकर अस्थायी जुगाड़ किया गया था, लेकिन करीब दो दिन तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। Zee News में मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाया। लगातार बह रहे पानी को बंद करने के लिए वाल्व लगाकर पानी की सप्लाई रोकी गई, जिससे पानी की बर्बादी पर रोक लगी। पाइपलाइन फूटने के कारण अस्पताल के वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने के साथ-साथ धोबी घाट पर मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां भी जमा हो गई हैं। पानी की समस्या के समाधान के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं के सामान्य होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top